नयी दिल्ली। अब आपको अपने मोबाइल की टूटी स्क्रीम को मुफ्त में बदलवाने का मौका मिल सकता है। स्मार्टफोन निर्माता Realme के डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म PaySa ने बीमा कंपनी आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के साथ समझौता किया है। समझौते के तहत रियलमी फोन इस्तेमाल करने वालों को ऑल-रिस्क इंश्योरेंस पॉलिसी के तहत एनरोल किया जायेगा, जिससे आपको स्क्रीन प्रोटेक्शन मिलेगा। ये एक खास बीमा पॉलिसी है, जिसे ग्रुप पॉलिसी के रूप में शुरू किया जायेगा। आप इसे रियलमी पेसा ऐप के जरिये खरीद सकेंगे। बीमा पॉलिसी खरीदने का प्रोसेस पूरी तरह डिजिटल होगा और इसमें किसी भी किस्म की कागजी कार्यवाही नहीं होगी। बता दें कि यह बीमा पॉलिसी आप 18 महीने या इससे कम समय के पुराने फोन के लिए सिर्फ 5 मिनट में ले सकेंगे। इस पॉलिसी में आपको 1 साल में 1 या 2 बार स्क्रीन टूटने का कवर मिलेगा।
कैसे तय होगा बीमा का प्रीमियम
योजना के तहत पॉलिसी का प्रीमियम आपके मोबाइल के मॉडल और मोबाइल कितना पुराना है इसके लिहाज से तय किया जायेगा। वैसे शुरुआती प्रीमियम की राशि 250 रुपये से होगी। रियल इंडिया के सीईओ माधव शेठ ने एक बयान में कहा है कि हम हमेशा अपने 1.2 ग्राहकों को बेस्ट सॉल्यूशन देने का लक्ष्य रखते हैं और आईसीआईसीआई लोम्बार्ड एक बेहतर विकल्प है। वहीं आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के कार्यकारी निदेशक संजीव मंत्री के मुताबिक भारत में सबसे तेजी से बढ़ते स्मार्टफोन ब्रांड के साथ समझौता उनके सभी भारतीयों को बीमा कवर देने के उद्देश्य का हिस्सा है।
रियलमी का उद्देश्य
रियलमी का उद्देश्य अगले 2-3 सालों में 10 लाख भारतीयों के मोबाइल का बीमा करना है। रियलमी का डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म एक ऐसा प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता है, जिसमें बड़े और मध्यम शहरों के अलावा छोटे शहरों में भी सस्ते डिजिटल इंश्योरेंस को अधिक से अधिक तक लोगों तक पहुँचाया जा सके। इसीलिए रियलमी पेसा की आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के साथ की गयी भागीदारी को महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इसके तहत भारत में अधिक से अधिक लोगों को बीमा पहुँचाने का प्रयास किया जायेगा।
दिसंबर 2019 में हुई रियलमी पेसा की शुरुआत
रियलमी ने रियलमी पेसा को दिसंबर 2019 में ऐप-आधारित प्लेटफ़ॉर्म के रूप में लॉन्च किया था। इसे रियलमी ने चार व्यवसायों के साथ शुरू किया था, जिनमें उधार, बचत, भुगतान, और सुरक्षा शामिल है। हाल ही में लॉन्च किए गए स्क्रीन प्रोटेक्शन बीमा के अलावा रियलमी की योजना पेसा प्लेटफॉर्म के तहत म्यूचुअल फंड और क्रेडिट रिपोर्ट्स देने की भी है।
यह भी पढ़ें - 8000 रुपये से कम के बेस्ट 8 स्मार्टफोन, जानिये फीचर्स
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications