
Term Insurance : अपने प्रियजनों को अनिश्चितताओं से बचाने के लिए सही टर्म इंश्योरेंस खरीदना सबसे अच्छा तरीका है। यह परिवारजनों को सुरक्षित करने का सबसे किफायती तरीका है। टर्म प्लान पर प्रीमियम बहुत कम होता है, जबकि बीमा की राशि बहुत अधिक होती है। ये आपको कम पैसों में 1 करोड़ रुपये तक का बीमा दिला सकता है। हालांकि, बहुत से लोग अभी भी टर्म इंश्योरेंस प्लान में पैसा लगाने के इच्छुक नहीं होते और टर्म प्लान से जुड़े मिथ्यों के कारण ऐसी योजनाओं से बचते रहते हैं। यहां ऐसे ही 5 मिथ्यों की जानकारी हम आपको यहां देंगे, जिनसे आपको बचना चाहिए।
टर्म इंश्योरेंस महंगे होते हैं
इस मिथ्य को बार-बार खारिज किया जाता है। टर्म प्लान कम कीमत पर उच्च कवरेज राशि ऑफर करते हैं। हालांकि, प्रीमियम राशि कई कारकों पर निर्भर करती है, जैसे कि बीमित व्यक्ति की आयु, पॉलिसी अवधि, बीमित राशि, प्रीमियम की भुगतान अवधि आदि। साथ ही टर्म प्लान में जोड़े गए अन्य फायदे भी आपके प्रीमियम को प्रभावित कर सकते हैं।

टर्म इंश्योरेंस कोई लाभ नहीं कराते हैं
टर्म इंश्योरेंस के बारे में एक और मिथ्य यह है कि यह डेथ बेनेफिट कवरेज के अलावा कोई अन्य फायदा नहीं कराते हैं। टर्म इंश्योरेंस प्लान के जरिए आप गंभीर बीमारियों या एक्सीडेंटल डेथ के लिए वैकल्पिक कवरेज हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा, आपको लंबी अवधि के लिए कवर किया जाता है जबकि प्रीमियम इतना होता है कि आप वहन कर सकें।
केवल वरिष्ठ लोगों को टर्म इंश्योरेंस की आवश्यकता होती है
जानकार कहते हैं कि यह सच नहीं है। हर वो व्यक्ति जिस पर एक या अधिक लोग आश्रित हों, उसे अपनी असामयिक मृत्यु की स्थिति में अपनों की वित्तीय सुरक्षा के लिए टर्म प्लान की जरूरत होती है। टर्म इंश्योरेंस मूल रूप से परिवार के हर कमाने वाले सदस्य के लिए है।

100 साल की उम्र तक टर्म इंश्योरेंस लेना चाहिए
ऐसा बिल्कुल नहीं है। टर्म इंश्योरेंस का उद्देश्य आपके आश्रितों को सुरक्षित करना है। इसका मतलब है कि जब तक आपका परिवार आर्थिक जरूरतों के लिए आप पर निर्भर है, तब तक आपको टर्म इंश्योरेंस की जरूरत है। आमतौर पर टर्म इंश्योरेंस 65 साल की उम्र या अधिकतम 75 साल तक के लिए लिया जाना चाहिए।
यदि कंपनी से मिला जीवन बीमा हो तो आपको टर्म इंश्योरेंस की आवश्यकता नहीं
बहुत से लोग मानते हैं कि उनकी कंपनी की तरफ से दिया गया जीवन बीमा पर्याप्त होता है और उन्हें अतिरिक्त कवरेज की आवश्यकता नहीं है। हालांकि, आपकी अपनी टर्म पॉलिसी होना भी जरूरी है, क्योंकि यह पॉलिसी दस्तावेज़ में तय अवधि से पहले पॉलिसीधारक की मृत्यु को कवर करती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications