निवेश विकल्पों में फिक्स्ड डिपोजिट काफी पॉपुलर रहा है। बैंक एफडी आज भी कई लोगों के लिए सेविंग्स का पहला विकल्प बनी हुई है। एफडी पर कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं।
नई दिल्ली: निवेश विकल्पों में फिक्स्ड डिपोजिट काफी पॉपुलर रहा है। बैंक एफडी आज भी कई लोगों के लिए सेविंग्स का पहला विकल्प बनी हुई है। एफडी पर कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। कुछ बैंक इसके एवज में लोन की भी सुविधा देते हैं। दूसरी बात यह है कि एफडी पर रेग्युलर सेविंग से ज्यादा इंट्रेस्ट रेट मिलता है।

हालांकि मौजूदा वक्त में एफडी पर ब्याज दरें घटकर काफी नीचे आ चुकी हैं लेकिन फिर भी यह निवेश का आसान और काफी हद तक सुरक्षित विकल्प होने के कारण पॉपुलर है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), एचडीएफसी बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी), बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी), और केनरा बैंक अच्छी ब्याज दर पर एफडी ऑफर कर रहे हैं।
एसबीआई
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 7-45 दिनों के लिए टर्म डिपॉजिट पर 2.9 पर्सेंट इंट्रेस्ट रेट, 46-179 दिनों पर 3.9 फीसदी, 180-365 दिन पर 4.4 फीसदी, 1-2 साल पर 4.9 फीसदी, 3-5 साल पर 5.3 फीसदी और 5-10 साल पर 5.4 पर्सेंट इंट्रेस्ट ऑफर करता है। सीनियर सिटिजन को 0.50 फीसदी का इंट्रेस्ट बेनिफिट अलग से मिलता है। उनके लिए इंट्रेस्ट रेट 3.4 फीसदी से 6.2 फीसदी है।
एचडीएफसी बैंक
एचडीएफसी बैंक में अगर आपका खाता है तो बता दें कि इस बैंक में 15 अक्टूबर को इंट्रेस्ट रेट में बदलाव किया है। 7-29 दिन के लिए यह 2.5 फीसदी, 30-90 दिनों के लिए 3 पर्सेंट, 91 दिन से 6 महीने के लिए इंट्रेस्ट रेट 3.5 फीसदी, 6 महीने 1 दिन से एक साल से कम के लिए 4.4 फीसदी, 1 साल पर 4.9 फीसदी, 2 साल पर 5 फीसदी, 2-3 साल पर 5.15 फीसदी, 3-5 साल पर 5.30 फीसदी, 5-10 साल पर 5.50 फीसदी है।
पंजाब नैशनल बैंक
इसी तरह पंजाब नैशनल बैंक की बात करें तो यहां 7 दिन से 10 साल के एफडी पर 3 पर्सेंट से 5.25 फीसदी इंट्रेस्ट ऑफर करता है। 7-45 दिन पर 3 फीसदी, 1 साल से कम पर 4.5 फीसदी, 1-3 साल पर 5.20 फीसदी औ 5-10 साल पर यह 5.25 फीसदी इंट्रेस्ट ऑफर करता है।
कैनरा बैंक
अगर आपका अकाउंट कैनरा बैंक है तो बता दें कि इस बैंक में 7-45 दिन के लिए 3 पर्सेंट, 46-90 दिन के लिए 4 पर्सेंट, 91-179 दिन के लिए 4.05 फीसदी और 180 दिन से 1 साल से कम के लिए 4.50 फीसदी इंट्रेस्ट ऑफर करता है। 1-3 साल पर 5.25 फीसदी, 3-10 साल पर इंट्रेस्ट रेट 5.35 फीसदी है।
बैंक ऑफ बड़ौदा
बैंक ऑफ बड़ौदा की बात करें तो 7-45 दिन के लिए इंट्रेस्ट रेट 2.9 फीसदी, 46-180 दिन के लिए यह 3.9 फीसदी, 181 से एक साल से कम के लिए 4.4 फीसदी, 1-3 साल पर इंट्रेस्ट रेट 5.1 फीसदी और 3-10 साल के लिए यह 5.3 फीसदी है।
कॉरपोरेट और बैंक एफडी में अंतर
कॉर्पोरेट एफडी बहुत हद तक बैंक एफडी के समान है, लेकिन बैंक एफडी की तुलना में कॉर्पोरेट एफडी के मामले में जोखिम थोड़ा ज्यादा होता है। हालांकि मजबूत और ज्यादा रेटिंग वाली कंपनियों की एफडी में जोखिम कम होता है। यहां आमतौर मेच्योरिटी की अवधि 6 माह से 3 साल तक की होती है। कुछ कॉरपोरेट एफडी इससे भी लंबी अवधि के होते हैं। यह बिल्कुल उसी तरह से काम करती है, जैसे बैंक एफडी। इसके लिए फॉर्म कंपनी जारी करती है, जिसे आनलाइन भी भर सकते हैं। कॉरपोरेट एफडी में ब्याज दर बैंक एफडी की तुलना में ज्यादा होती है। वहीं, बैंक एफडी बैंकों द्वारा जारी की जाती है। इसमें ब्याज दर औसत होती है। मेच्योरिटी की अवधि 7 दिन से 5 साल और 10 साल तक हो सकती है. इसमें कॉरपोरेट एफडी की तुलना में रिस्क लो होता है। इसमें डिफाल्ट या पैसया डूबने का खतरा ना के बराबर है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications