Pradhan Mantri Mudra Yojana: भारत सरकार देश में कई सारी योजनाएं चला रही है, जिनका उद्देश्य देश के नागरिकों को फायदा उपलब्ध कराना है। इन योजनाओं में प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना (PMMY) भी है जो 8 अप्रैल 2025 को 10 साल पूरे हो गए हैं। ये योजना 8 अप्रैल 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा शुरू की गई थी।

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना (PMMY) को शुरू करने का उद्देश्य छोटे और लघु उद्योगों को फाइनेंशियल मदद उपलब्ध करना था। जिसका मकसद देश में उद्यमिता बढ़ सके और फाइनेंशियल रूप से कमजोर लोगों को वित्तीय सहायता मिल सके। सरकार के द्वारा इस योजना के अंतर्गत गैर कृषि क्षेत्र और गैर कॉरपोरेट क्षेत्र के उद्यमियों को 20 लाख रुपए तक का लोन बिना किसी गारंटी के उपलब्ध कराया जाता है।
लोन आवेदन करने का तरीका
PMMY के माध्यम से लोन के लिए आवेदन करने के लिए आप सरकारी या निजी बैंकों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों, लघु वित्त बैंकों या गैर-वित्तीय कंपनियों से संपर्क कर सकते हैं। आपकी ज़रूरतों के आधार पर लोन राशि 50,000 रुपए से लेकर 20 लाख रुपए तक होती है। ये लोन बिना किसी गारंटी के होते हैं और इनमें कोई प्रोसेसिंग फीस शामिल नहीं होती।
इन लोन की चुकौती समय 12 महीने से लेकर पांच साल तक होती है। अगर जरूरी हो, तो आप इस समय को पांच साल तक बढ़ा सकते हैं। इस लोन की एक अनूठी विशेषता यह है कि ब्याज केवल मुद्रा कार्ड के माध्यम से निकाली गई और यूज की गई राशि पर ही लगाया जाता है। अगर आप कॉरपोरेट और एग्रीकल्चर से जुड़ा बिजनेस करना चाहते हैं तो, इस योजना के तहत आपको लोन नहीं मिल सकता है।
ऐसे मिलेगा ये लोन
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से अप्लाई कर सकते हैं। आपको बैंक माइक्रोफाइनेंस कंपनी और नॉन बैंकिंग फाइनेंसिंग कंपनी के जरिए लोन मिल जाता है। हालांकि, इसके लिए आपको कई सारे डाक्यूमेंट्स भी जमा करने पड़ते हैं, ताकि आवेदन करते वक्त आपको किसी भी तरह की दिक्कत ना हो।
ऐलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
कोई भी व्यक्ति जो बिजनेस शुरू करना चाहता है या मौजूदा बिजनेस का विस्तार करना चाहता है, वह मुद्रा लोन के लिए आवेदन कर सकता है। हालांकि, कुछ शर्तें पूरी होनी चाहिए आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए और उसका कोई बैंक डिफॉल्ट इतिहास नहीं होना चाहिए। बिजनेस कोई कॉर्पोरेट इकाई नहीं होना चाहिए, और आवेदकों के पास बैंक खाता होना चाहिए और उनकी आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। अगर आप साझेदारी में बिजनेस कर रहे हैं, तो आप भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। लोन तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं, जिनमें चुनी गई श्रेणी के आधार पर ब्याज दरें अलग-अलग होती हैं। लोन रजिस्ट्रेशन करते समय सभी डॉक्युमेंट्स की जांच पड़ताल जरूर करें ताकि लोन आसान के साथ मिल सके।
SBI रिपोर्ट में भी मिली सराहना
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार है कि मुद्रा योजना की वजह से छोटे कारोबारियों को बड़ा समर्थन मिला है। औसत लोन राशि FY16 के 38,000 रुपए से बढ़कर FY25 में 1.02 लाख रुपए तक पहुंच गई है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications