जब आप होम लोन यानी गृह ऋण लेने जाते हैं, तो बैंक तमाम चीजें आपसे मांगता है- तीन साल का आईटी रिटर्न, 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट, सैलरी स्लिप, आईडी प्रूफ, एड्रेस प्रूफ, आदि। उस वक्त आप जमकर भागदौड़ करते हैं और अंतत: लोन मिलने के बाद आप खुश होकर आराम से बैठ जाते हैं और ईएमआई देने लगते हैं। लेकिन सावधान! अगर आप वाकई में होम लोन को लेकर आराम से बैठ गये हैं, तो अभी सचेत जाइये नहीं तो लाखों रुपए आपकी जेब से कट सकते हैं।
अगर आप वाकई में चेत गये हैं, तो इन छह बातों को आज से ही गांठ बांध लीजिये।
1. चाहे सरकारी बैंक हो या प्राइवेट। बैंक पर भरोसा करके कभी चैन की जिंगदी मत जीयें। हर तीन महीने पर बैंक जायें और अपने लोन का स्टेटस पूछें। नहीं तो नेट बैंकिंग के माध्यम से चेक करते रहें।
2. अगर फ्लोटिंग इंटरेस्ट पर लोन लिया है तो जब-जब आरबीआई दरें घटाये या बढ़ाये, तब-तब चेक कीजिये कि वह दरें आपके अकाउंट पर रिफलेक्ट हुईं या नहीं। क्योंकि ब्याज दर बढ़ने पर बैंक प्रत्येक होम लोन अकाउंट में ब्याज की दर बदलते हैं, लेकिन ब्याज दर घटने पर बैंक खुद से सिस्टम में जाकर ब्याज दर बदलते नहीं। अगर ग्राहक सो गया तो बैंक उसी बढ़ी हुई दर पर ब्याज काटते रहते हैं।
3. हर साल अप्रैल महीने में बैंक जाकर अपना अकाउंट स्टेटमेंट जरूर लें। इससे आपको पता चलता रहेगा कि सालाना आपने कितना लोन पाटा।
4. यह मत सोचें कि जब 50 हजार या 1 लाख रुपए होगा, तब प्री-पेमेंट करेंगे। अगर आपके पास 5 हजार या 10 हजार भी आता है, तो लोन अकाउंट में जका करें।
5. कई बार बैंक आप पर तमाम तरह की हिडेन कॉस्ट अचानक डाल देता है। कई बार ऐसा होता है कि समय से ईएमआई देने के बाद भी बैंक लेट फीस काट लेता है, अगर ऐसा है, तो आप तुरंत बैंक से संपर्क करें।
6. अगर आज आपको पता चलता है कि बैंक आपसे ज्यादा ब्याज ले रहा है, तो तुरंत कम्प्लेन करें और ब्याज दर कम करवायें। उसके बाद देखें कि कब से बैंक ने ज्यादा ब्याज काटा है। उस स्थिति में बैंक से कहें कि वो पैसा रिवर्स कर आपके लेजर बैलेंस से घटाये या फिर ब्याज की समय अवधि कम करे। यदि बैंक मना कर दे, तो आर आरबीआई में इसकी शिकायत कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?



Click it and Unblock the Notifications
