कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) खाता धारक, ई-पासबुक के माध्यम से ऑनलाइन बैलेंस और पुराने लेन-देन को चेक कर सकते हैं। अगर धारक को आवश्यकता पड़े तो वह ई-पासबुक को कई बार डाउनलोड कर सकता है।
इस सेवा को प्राप्त करने के लिए आपको ईपीएफओ की साइट पर अपना पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण करने के लिए आपको पीएफ नम्बर, इस्टेबलिशमेंट कोड और वेतन पर्ची में दिए गए नाम की आवश्यकता होगी, इन्हे डालकर ई-पासबुक को जेनरेट किया जा सकता है।
ईपीएफओ की साइट पर कैसे जेनरेट करें ई-पासबुक?
कोई भी पीएफ सदस्य, अपने पहचान पत्र यानि पैन कार्ड, आधार कार्ड, एनपीआर, ड्राईविंग लाईसेंस, पासपोर्ट, राशनकार्ड या वोटरआईडी कार्ड; जिसमें फोटो लगी हुई हो और मोबाइल नम्बर की सहायता से ई-पासबुक को जेनरेट कर सकता है। इसकी प्रक्रिया निम्नलिखित है:
- ईपीएफओ पर जाएं।
- मोबाइल नम्बर, जन्मतिथि व अन्य दस्तावेज़ों का विवरण दें।
- बॉक्स में ऊपर दिए जाने वाले कोडनुमा शब्दों को टाइप कर दें।
- पिन प्राप्त करें, पर क्लिक करें।
पिन आपके द्वारा दिए गए मोबाइल पर एसएमएस के रूप में आ जाएगा। इस पिन को आप, साइट पर दिए गए स्थान पर भर दें।
डाउनलोड ई-पासबुक को किस प्रकार जेनरेट करें?
लॉग इन करने के बाद, मुख्य पृष्ठ पर जाएं और मेन्यू से ई-पासबुक को सेलेक्ट कर लें।
- स्टेबलिश कोड का चयन करें।
- अपना पीएफ नम्बर डालें।
- वेतन रसीद पर लिखा हुआ नाम भरें।
- बॉक्स में टेक्स्ट को टाइप करें।
- पिन प्राप्त करें, पर क्लिक करें।
- एक बार जब आप पिन प्राप्त कर लें, तो हर बार उसे ही ऑथराईजेशन बॉक्स में भरें।
- विवरण प्राप्त करें, पर क्लिक करके आप सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। समय-समय पर इस साइट पर पिन डालकर जानकारी लेते रहें।
अगर किसी कारणवश पोर्टल पर आपकी पासबुक अपलोड नहीं हुई है और बाद में अपलोड हो जाती है तो आपको मोबाइल पर एसएमएस के जरिए सूचित कर दिया जाएगा। पासबुक में आपके लेन-देन सम्बंधी सभी सूचनाएं होगी, जिस महीने से आपने ऑनलाइन जेनरेट किया होगा।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
