केंद्रीय मंत्रिमंडल और पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक बाद केंद्रीय कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का तोहफा मिल गया है। इस वेतन आयोग से जहां वर्तमान कर्मचारियों को बड़ा लाभ मिलेगा वहीं रिटायर हो चुके कर्मचारियों को भी फायदा होगा। 7वें वेतन आयोग के अंतर्गत सेवानिवृत्ति के दौरान मिलने वाली धनराशि से संबंधित कुछ बदलाव किये गये हैं। साथ ही ग्रेच्युटी एवं पेंशन में भी परिवर्तन हुए हैं। इस फैसले के बाद करीब 58 लाख पेंशनभोगियों के भुगतान में बड़ी बढ़ोतरी होगी।

आइए जानते हैं कि इस इजाफे के बाद पेंशनभोगियों को पेंशन, ग्रेच्युटी, फेमिली पेंशन, एक्स ग्रेसिया आदि में कितना लाभ होगा।
1- मूल वेतन
सातवें वेतव आयोग के बाद संशोधित वेतन में मूल वेतन शामिल रहेगा जिसका सीधा अर्थ ये है कि भुगतान एक निर्धारित स्तर तक ही किया जाएगा जो कि 01 जनवरी 2016 से लागू होगा। इसमें किसी अन्य तरह का कोई भुगतान शामल नहीं होगा, मसलन विशेष भुगतान या अन्य।
2- फेमिली पेंशन
ये पेंशन तब मिलती है जब कर्मचारी की सेवाकाल के दौरान या सेवानृवित्ति के बाद मृत्यु हो जाए। इसमें परिवार को बढ़ी हुई पेंशन के तहत बेसिक पे का 50 फीसदी तक या फिर न्यूनतम 9001 रुपए प्रतिमाह तक देय होगा।
इसे और आसानी से समझते हैं, मान लीजिए कि कोई व्यक्ति 80 साल तक पेंशन का लाभ उठाता है और उसकी पेंशन 10,000 रुपए है तो ये पेंशन मूल पेंशन होगी और परिवर्तिक किए गए नियम के बाद इसमें 2,000 रुपए और जुड़ जाएंगे। वहीं 85 साल होने के बाद 10 हजार बेसिक पेंशन में तीन हजार रुपए अतिरिक्त और जुड़ा जाएगा।
3- ग्रेच्युटी
सातवें वेतन आयोग के नए नियमों के मुताबिक ग्रेच्युटी के नियमों में बदलाव किया गया है जिसमें सेवानृवत्ति के बाद मिलने वाली ग्रेच्युटी को बढ़ाकर 20 लाख रुपए तक कर दिया गया है। साथ ही जब भी महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत तक बढ़ेगा तब ग्रेच्युटी की सीमा 25 फीसदी तक बढ़ाई जाएगी।
4- कर्मचारी की सेवाकाल के दौरान अकाल मृत्यु (एक्सीडेंट) हो जाने पर देय भुगतान को 10 लाख से बढ़ाकर 25 लाख कर दिया गया है।
5- एक्स-ग्रेसिया (अनुग्रह राशि)
अनुग्रह राशि एक तरह का मुआवजा है केंद्रीय कर्मचारियों के परिवारों के लिए है। इसमें यदि कर्मचारी की सेवाकाल के दौरान मृत्यु हो जाती है तो ये रकम परिवार को मुआवजे के तौर पर दी जाती है।
6- पेंशन
सातवें वेतन आयोग में हुए परिवर्तन के बाद पेंशन भोगी को न्यूनतम 9000 रुपए की पेंशन मिलेगी वहीं अधिकतम पेंशन मूल वेतन का 50% होगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications