नीलम त्रिपाठी ने हाल ही में अपना आधार कार्ड बनवाया था। सरकार की तरफ से आधार कार्ड को लेकर जारी तमाम स्कीम और सब्सिडी का लाभ के बारे में जानकारी मिलते ही नीलम ने आधार कार्ड के लिए आवेदन किया और कुछ ही दिनों में आधार कार्ड उनके हाथों में था। पर एक दिन नीलम का आधार कार्ड कहीं खो गया, काफी खोजबीन के बाद भी उनका आधार कार्ड नहीं मिला।
महत्वपूर्ण बात ये है कि आधार कार्ड का बैंकिंग समेत तमाम वित्तीय क्षेत्रों में प्रयोग किया जाता है ऐसे में आधार कार्ड की उपयोगिता बढ़ जाती है। इसलिए जरूरी है कि आधार कार्ड के खो जाने पर उसे तुरंत बनवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाए।
सबसे बड़ी परेशानी नीलम के साथ ये थी कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि यदि आधार कार्ड यदि खो जाए तो उसके लिए दोबारा कैसे आवेदन करें। नीलम की परेशानी दूर की उनकी दोस्त निशा ने । निशा ने नीलम को आधार कार्ड खो जाने पर दोबारा आवेदन का सरल तरीका बताया जिससे नीलम को फिर से उसका आधार कार्ड वापस मिल गया।
हम आपको यहां कुछ आसान तरीके बताएंगे जिससे आप अपना आधार कार्ड दोबार बनवा सकें
याद रखें एनरोलमेंट नंबर
अगर आपके पास आधार कार्ड है तो आपको अपने आधार कार्ड की पूरी डिटेल कहीं सुरक्षित लिख लेनी चाहिए। आधार कार्ड का एनरोलमेंट नंबर, आधार कार्ड पर अंकित नंबर आदि। बेहतर होगा कि आप अपने आधार कार्ड की फोटो खींच कर रख लें और ये फोटो किसी सुरक्षित ड्राइव में रखें जिससे कोई इसका गलता फायदा ना उठा सके।
ऑनलाइन आवेदन करें
सबसे पहले आप UIDAI की वेबसाइट www.uidai.gov.in पर जाएं जहां आपको सलेक्ट का विकल्प मिलेगा। आपको सलेक्ट के विकल्प पर क्लिक करना होगा जिसके बाद रेसीडेंट पोर्टल पर क्लिक करना होगा फिर आपको दो और विकल्प मिलेंगे EID और UID। अगर आपके आधार कार्ड की स्लिप गायब हो गयी है तो EID पर क्लिक करें आर यदि आधार कार्ड खो गया है तो UID पर क्लिक करें।
यहां से करें डाउनलोड
UID/EID पर क्लिक करने के बाद आपको अपना नाम, एनरॉलमेंट के वक्त दिया गया मोबाइल नंबर/ई-मेल आईडी टाइप करना होगा फिर स्क्रीन पर दिए गए चार अंकों के सुरक्षा कोड को दूसरे बॉक्स में वैसा ही टाइप करना होगा। इसके बाद आपके मोबाइल पर वन टाइम पासवर्ड आएगा। फिर ओटीपी पिन टाइप करने के बाद आपको यूआईडी नंबर मिलेगा जिसके जरिए आप अपना ई-आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
स्टेटस जानने के लिए यहां क्लिक करें
अगर आपको अपने आधार कार्ड का स्टेटस जानना हो तो आपको https://eaadhaar.uidai.gov.in/ या https://portal.uidai.gov.in/uidwebportal/enrolmentStatusShow.do लिंक पर क्लिक करना होगा। यहां से आप अपने आधार कार्ड का स्टेटस जान सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

EPFO 3.0 withdrawal: अब PF निकालना हुआ आसान! UPI से सीधे निकलेगा पैसा, जानें कितना और कब निकाल सकते है?



Click it and Unblock the Notifications