आधार कार्ड की अहमियत किसी से छिपी नहीं हैं। सरकारी उपक्रमों में आधार कार्ड का उपयोग तेजी से बढ़ा है। वहीं आम नागरिक को भी इससे तमाम फायदे हैं। रेलवे की टिकट बुकिंग से लेकर एलपीजी गैस सब्सिडी तक आधार कार्ड उपयोगी है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने ऐसी 20 सेवाओं की पहचान की है जहां आधार नंबर को अनिवार्य किया गया है। अगर आप अपने आधार कार्ड में किसी तरह की त्रुटि है और आप उसे सही करवाना चाहते हैं तो हम आपको बताएंगे कि आधार कार्ड में हुई गलतियों को कैसे ठीक करवाएं। [जरूर पढ़ें : आधार कार्ड के 9 फायदे]
इन सेवाओं के लिए जरूरी हो जाएगा आधार कार्ड
फिलहाल आधार नंबर को बैंक खाता खोलने, सिम कार्ड या फिर फोन का कनेक्शन लेने, प्रॉपर्टी के रजिस्ट्रेशन, वोटर आईडी के रजिस्ट्रेशन और भूमि रिकॉर्ड को आधार नंबर से जोड़ने की तैयारी चल रही है। जल्द ही इसका प्रपोजल आ सकता है। इसके अलावा स्कूल और कॉलेज में विद्यार्थियों के नामांकन, परीक्षा में रजिस्ट्रेशन, संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा के लिए आधार नंबर का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया जा सकता है। ऐसे में देखा जाए तो आधार नंबर की अहमियत आने वाले दिनों में धीरे-धीरे बढ़ेगी ही और तमाम वित्तीय बैंकिंक सेवाओं में आधार को अनिवार्य कर दिया जाएगा। अब अगर आपके आधार में किसी तरह की गड़बड़ी आ गई है जैसे नाम की स्पेलिंग या फिर जन्मतिथि गलत अंकित हो गई है तो आप ऑन लाइन इन गलतियों को सही करवा सकते हैं। किस पोर्टल के जरिए ये गलतियां सहीं होंगी इसकी जानकारी आगे दी गई है। [आधार कार्ड के 5 बड़े लाभ ]
बदल गया है आधार नंबर से जुड़े पोर्टल का URL
आधार नंबर की जानकारी लेने या फिर आधार नंबर का स्टेटस चेक करने जैसे अन्य कामों के लिए अब आपको अलग-अलग पोर्टल पर जाने की जरूरत नहीं है, इसके लिए UIDAI ने आधार से जुड़े इन कार्यों के लिए अब एक ही पोर्टल पर सारी सुविधाएं उपलब्ध करा दी हैं। UIDAI ने पोर्टल का url बदल दिया है। अब यह uidai.gov.in की जगह https://uidai.gov.in/beta/ हो गया है। देश में 105 करोड़ से ज्यादा आबादी को आधार नंबर मिलने के बाद UIDAI ने यह बदलाव किया है। [कैसे बनवाएं आधार कार्ड]
हर तरह की त्रुटियों में कीजिए सुधार
इस पोर्टल पर जाकर आप अपना नाम, पता, जन्मतिथि, उम्र, लिंग संबंधी जानकारी, मोबाइल नंबर, ईमेल पता आदि को ऑनलाइन या पोस्ट द्वारा दस्तावेज भेजकर अपडेट कर सकते हैं। आधारकार्ड बनवाने की प्रक्रिया को और भी आसान कर दिया गया है। अब जगह-जगह कैंप लगाने से लेकर ऑनलाइन फॉर्म भरकर इसे बनाया जाता है। इन सबके बावजूद काफी गलतियां हो जाती थीं लेकिन इसके बन जाने के बाद भी इसे सुधारा जा सकता है। आधार कार्ड में सुधार करना बेहद आसान है। आधार कार्ड में हुईं गलतियों को घर बैठे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से सुधारा जा सकता है। ये त्रुटियां सिर्फ चार आसान स्टेप में सुधर जाएंगी।
[आधार कार्ड: क्या वाकई में यह जरूरी है, या नहीं?]
फॉलो करें ये स्टेप
सबसे पहले आप https://ssup.uidai.gov.in वेबसाइट पर जाएं और अपना आधार नंबर दर्ज करें। फिर आपको एक बॉक्स में कुछ शब्द लिखे मिलेंगे जिन्हें कैप्चे वर्ड्स कहते हैं उन्हें खाली बॉक्स में वैसे ही लिखना है जैसे वो कैप्चे में लिख गए हैं। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी मैसेज आएगा जिसे बॉक्स में टाइप कर दें इसके बाद आप वेबसाइट में लॉगिन हो जाएंगे।
[कैसे ऑनलाइन अपडेट करें आधार कार्ड में दी गईं सूचनाएं?]
नाम, उम्र, जन्मतिथि या पते में करें सुधार
अब आपको आपका नाम, पता, जन्मतिथि, उम्र, लिंग संबंधी जानकारी, मोबाइल नंबर, ईमेल पता आदि से संबंधित फील्ड आ जाएंगी। आपको आधार कार्ड में सुधार का अनुरोध अंग्रेजी और अपनी स्थानीय भाषा में सबमिट करना होगा। आप नई जानकारी को टाइप करके सबमिट कर दें।
आपको मिलेगा एक URN नंबर
इस प्रक्रिया के बाद डेटा अपडेट के बाद प्रोसेस्ड पर क्लिक करें। अपनी नई जानकारी से जुड़े दस्तावेज अपलोड करें और बाद में कन्फर्म बटन पर क्लिक कर दें, फिर सारी जानकारी अपडे हो जाएगी। इसके तुरेंत बाद एक मैसेज आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा। इसमें आपको एक URN नंबर मिलेगा।
अपडेट हो जाएगा आपका आधार कार्ड
सारी प्रक्रिया समाप्त होने के बाद सबसे आखिर में आधार नंबर और URN नंबर डालें और लॉग ऑट कर दें। इसके बाद डेटा अपडेट के ऑप्शन पर जाएं और अपना आधार नंबर और URN नंबर डाल चेक कर लें। इसके कुछ देर बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर अपडेशन का मैसेज आ जाएगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

EPFO 3.0 withdrawal: अब PF निकालना हुआ आसान! UPI से सीधे निकलेगा पैसा, जानें कितना और कब निकाल सकते है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?



Click it and Unblock the Notifications