500 रुपए के नोट में क्या नया होगा, 500 रुपए का नोट कैसा दिखेगा और 500 रुपए का नया नोट पुराने नोट से कितना अलग, इन सब जरूरी बातों की जानकारी हम आपको आगे बता रहे हैं।
500 रुपए के नए नोट बाजार में अभी उतने नहीं दिख रहे हैं जितने 2000 रुपए के नोट दिख रहे हैं। 2000 के नोट देश में पहली बार जारी हुए हैं लिहाजा लोगों की उत्सुकता 2000 रुपए के नोट में ज्यादा है। 500 रुपए का नया नोट पुराने 500 रुपए के नोट से बिल्कुल अलग है। रंग-रूप, आकार और सुरक्षा के लिहाज से 500 रुपए का नया नोट एकदम नया है।
500 रुपए के नोट में क्या है नया
देश में 500 रुपए के नए करेंसी नोट जारी किए जा रहे हैं। 500 रुपए के नोट में क्या नया होगा, 500 रुपए का नोट कैसा दिखेगा और 500 रुपए का नया नोट पुराने नोट से कितना अलग, इन सब जरूरी बातों की जानकारी हम आपको आगे बता रहे हैं।
स्टोन ग्रे रंग में है 500 का नोट
500 रुपए का नोट ग्रे शेड में है। इस नोट में ग्रे शेड हल्के और गाढ़े रंग में अध्यचंद्राकार आकार में दिखेंगे। इस नोट में कुल 20 तरह के नए फीचर हैं। नोट की डिजाइनिंग और उसके स्वरूप में बड़ा परिवर्तन देखा गया है। 500 रुपए के नोट पारंपरिक नोट से अलग दिखेंगे। पहले हर करेंसी नोट रंग और आकार में अलग होता था लेकिन उनमें कुछ एक समान तरह की प्रिंटिंग होती थी।
गांधी जी की तस्वीर का स्थान बदला
500 रुपए के नोट में गांधी जी की तस्वीर नोट के बीच में है। पहले गांधी जी की तस्वीर नोट के साइड में होती थी लेकिन अब गांधी जी की तस्वीर का स्थान बदल दिया गया है।
10 जगह अंकों में 500 रुपए लिखा है
नोट में कुल 10 जगह अंको में 500 लिखा हुआ होगा। इसमें भारतीय पारंपरिक अंक और अंग्रेजी अंक में 500 रुपए लिखा है। नोट में गहरे और हल्के ग्रे शेड में हैं जो नोट को देखने में आकर्षित बनाते हैं।
देवनागरी में 500 रुपए लिखा है
500 रुपए की नोट में आगे के भाग में गांधी जी की तस्वीर के पास 500 रुपए हल्के रंग में लिख है। जबकि इसके बाद रुपए के सिंबल के साथ भारतीय पारंपरिक अंको में 500 रुपए लिखा है। ठीक उसके नीचे एक थ्रीडी बॉक्स है जिसे आड़ा-तिरछा करके देखने पर 500 रुपए लिख दिखता है। इसी के पास 500 अंक सफेद और ग्रे शेड में बोल्ड अंको में लिखा है।
पीछे के भाग में लालकिले का चित्र
नोट के पीछे की तरफ लालकिले का चित्र दिया गया। चित्र के नीचे लालकिला हिंदी में और अंग्रेजी में RED FOTR लिखा है। नोट के उपरी भाग में दाईं तरफ भारतीय पारंपरिक अंको में रुपए के सिंबल के साथ 500 रुपए लिखा है वहीं उपर की तरफ बाएं भाग में अंग्रेजी के अंकों में 500 रुपए लिखा है। नोट में सफेद भाग में नीचे की तरफ स्वच्छ भारत अभियान का प्रतीक चिह्न गांधी जी का चश्मा बना हुआ है। चश्मे के नीचे स्वच्छ भारत अभियान का स्लोगन 'एक कदम स्वच्छता की ओर' लिख होगा। इसके नीचे बोल्ड अक्षरों मे भारतीय रिजर्व बैंक लिखा है।
लाल किले की तस्वीर के नीचे 21 चित्र
नोट के दाईं तरफ कुछ सफेद डॉट्स हैं, इसके अलावा लालकिले के चित्र के नीच 21 चित्र बने हैं। इन 21 चित्रों में तीन चित्रों को ही बार-बार दोहराया गया है। आगे पढ़ें 500 रुपए के नए नोट के 20 फीचर्स।
500 रुपए के नए नोट के 20 फीचर्स
- नोट के इस सफेद हिस्से को रोशनी में देखने पर 500 रुपए लिखा हुआ दिखाई देंगा।
- सफेद हिस्से पर 500 रुपए की एक छुपी हुई तस्वीर होगी
- नोट पर देवनागरी में 500 रुपए लिखा हुआ है
- नोट के बीच में महात्मा गांधी की तस्वीर है
- नोट के दाईं तरफ सुरक्षा धागा है, जो नोट को तिरछा करने पर उसका रंग नीले और हरे में बदलता रहेगा।
- पैसे अदा करने का वादा और गवर्नर के हस्ताक्षर नए नोट में दाईं ओर खिसक गए हैं
- दाईं ओर खाली स्थान पर महात्मा गांधी का चित्र उभरता है, जिसमें 2000 रुपए का वाटरमार्क भी है।
- नोट पर लिखे नंबर का आकार छोटे से बड़े यानी बढ़ते क्रम में होगा, जो नोट में दाईं ओर नीचे की तरफ और बाईं ओर ऊपर की तरफ लिखा है।
- नंबर के ठीक ऊपर 500 रुपए लिखे है, जिनका रंग हरे और नीले रंग में बदलता रहेगा।
- दाईं ओर नीचे की तरफ अशोक स्तम्भ का चिन्ह है।
- दृष्टिहीन लोगों के लिए 11- दाईं ओर अशोक स्तंभ के ठीक ऊपर एक काले रंग का गोलाकार उभरा हुआ निशान है, जिस पर 500 रुपए भी लिखा होगा। इसे सिर्फ छूकर भी पहचाना जा सकता है।
- नोट के बाईं और दाईं ओर किनारे की तरफ को पांच लाइनें खिंची हैं, जिसकी प्रिंटिंग उभरी हुई है
- नोट में बाईं तरफ नोट की छपाई का साल लिखा है।
- स्वच्छ भारत का लोगो गांधी जी का चश्मा, उसके स्लोगन के साथ है।
- कई भाषाओं में 500 लिखे जाने का पैनल बीच में थोड़ा बाईं तरफ है
- नोट के पीछे की तरफ दिल्ली के लाल किले की तस्वीर है
- दाईं तरफ ऊपर की ओर देवनागरी में 500 रुपए लिखा है
- 500 रुपए का नोट 63 मिलीमीटर चौड़ा और 150 मिलीमीटर लंबा होगा
- 500 रुपए के नोट का रंग 'स्टोन ग्रे' रंग का है
- 500 रुपए के नोट E इनसेट लेटर के साथ होंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications