नोटबंदी के बाद सभी के मन में एक सवाल है कि आखिर 1000 और 500 रुपए के नोट क्यों बंद किए गए साथ ही लोग इससे जुड़े और भी सवाल पूछ रहे हैं। ऐसे सभी सवालों के जवाब हम आपको दे रहे हैं।
500 और 1000 रुपए के नोट बंद होने के बाद से लोगों के मन में तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं। सबसे पहला सवाल तो यही है कि आखिर ये नोट बंद क्यों किए गए, वहीं कुछ लोग नगद निकासी और खाता ना होने पर कैसे नोट बदलें, इससे जुड़े सवाल पूछ रहे हैं। हम आपके लिए कुछ 12 चुनिंदा सवालों के जवाब लाएं जिसमें आपके सारे सवालों के जवाब हैं।
क्यो बंद किए गए 500-1000 रुपए के नोट
भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा कि इस प्रतिबंध के पीछे सबसे महत्वपूर्ण कारण अधिक मूल्य के जाली नोटों का बढ़ना और व्यवस्था में अधिक कालाधन का होना है, लेकिन साथ ही RBI ने जनता को यह आश्वासन भी दिया कि एक व्यक्ति जितने अधिक मूल्य की नकदी बदलता है, उसे उतने ही मूल्य के नोट अधिक मात्रा में मिलेंगे।
अब क्या करें
अगर आपके पास 500 रुपए या एक हजार रुपए का एक नोट है तो इसके बदले आपको 100-100 रुपए के पांच या 10 नोट मिलेंगे।
खाता नहीं है तो क्या करें
जिस व्यक्ति के पास अपना खुद का निजी खाता नहीं है, वह रिश्तेदार या मित्र के खाते के जरिए नोटों को बदलने की सुविधा ले सकता है, बशर्तें उसे लिखित अनुमति लेनी होगी और नोट बदलते समय उसे खाताधारक द्वारा दी गई अनुमति का प्रमाण और अपना वैध पहचान प्रमाण उपलब्ध कराना होगा।
एटीएम से कबतक और कितना पैसा निकाल सकते हैं
एटीएम से पैसे की निकालने के मामले में RBI ने कहा कि बैंकों को एटीएम में नए नोट डालने में थोड़ा समय लगेगा। एक बार एटीएम काम करना शुरू कर देंगे, व्यक्ति 18 नवंबर तक 2,000 रुपए प्रति कार्ड प्रति दिन निकाल सकता है। इसके बाद 19 नवंबर से यह सीमा बढ़ाकर प्रतिदिन प्रति कार्ड 4,000 रुपए कर दी जाएगी।
एक दिन में चेक से कितना पैसा निकाल सकते हैं
इसी तरह, चेक, निकासी पर्चियों के जरिए नकदी निकास में एक दिन में 10,000 रुपए निकासी की सीमा है और एक सप्ताह में 20,000 रुपए निकासी (एटीएम से निकासी सहित) की सीमा है। यह सीमा पहले पखवाड़े से 24 नवंबर तक है।
लेन-देन के अन्य विकल्प क्या हैं
अधिक मूल्यों के नोटों की निकासी और जमा एटीएम तथा नकदी जमा मशीनों और नकदी रीसाइक्लर्स के जरिए की जा सकती है। हालांकि इलेक्ट्रानिक लेनदेन की बिना किसी सीमा के साथ की किया जा सकता है।
इमेर्जेंसी में क्या उपाय करें
किसी आकस्मिक परेशानी के निबटने के लिए दिल्ली व मुम्बई में कंट्रोल रुम खोले जाएंगे। साथ ही जो लोग देश से बाहर हैं, वे देश में किसी अन्य व्यक्ति को लिखित में अधिकृत कर नोटों को अपने खातों में जमा करवा सकते हैं। अधिक सूचना RBI की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
क्या नगदी निकालने की कोई सीमा है
रिजर्व बैंक ने कहा है कि एक व्यक्ति को नकदी में 4,000 रुपए तक ही मिलेंगे और इससे ऊपर की रकम उसके खाते में जमा कर दिए जाएंगे और वह पूरी की पूरी रकम नकदी में नहीं पा सकता।
पुराने नोट कहां बदलें
पुराने नोटों को RBI के 19 कार्यालयों में से किसी पर भी और किसी बैंक शाखा या किसी प्रधान डाक घर या उप डाक घर में बदले जा सकते हैं।
सीमा से अधिक राशि का भुगतान कैसे करें
जिन्हें 4,000 रुपए से अधिक की नकदी की जरूरत है, वह चेक या इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों जैसे ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल वॉलेट, आईएमपीएस, क्रेडिट, डेबिट कार्ड आदि के जरिए इसका भुगतान कर सकता है।
जिनके पास कोई खाता नहीं है वह क्या करें
जिनके पास कोई बैंक खाता नहीं है, वे आवश्यक केवाईसी दस्तावेजों के साथ एक खाता खोल सकते हैं और उसके बाद अपना पैसा जमा कर सकते हैं या बदल सकते हैं।
क्या नगद निकासी की सीमा बढ़ेगी
कोई भी व्यक्ति 18 नवंबर तक 2,000 रुपए प्रति कार्ड प्रति दिन निकाल सकता है। इसके बाद 19 नवंबर से यह सीमा बढ़ाकर प्रतिदिन प्रति कार्ड 4,000 रुपए कर दी जाएगी।
कब तक बदल सकते हैं पुराने नोट
यह स्कीम 30 दिसंबर, 2016 को बंद हो जाएगी और तब तक व्यक्ति प्रतिबंधित नोटों को वाणिज्यिक बैंकों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों, शहरी सहकारी बैंकों, राज्य सहकारी बैंकों की शाखाओं और विशेष RBI काउंटरों से बदल सकता है। ऐसा करने में विफल रहने वालों को RBI के निर्धारित कार्यालयों में एक सीमित अवसर की पेशकश की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications