देश में नोटबंदी के बाद पेटीएम वॉलेट के उपयोग में 435 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हम आपको बताएंगे कि नोटबंदी के इस दौर में आप पेटीएम वॉलेट का उपयोग किन-किन वस्तुओं की खरीद और भुगतान के लिए किया जा
सरकार ने हाल ही मे 500 और 1000 रुपए के नोट बंद कर दिए हैं। इसके बाद से देश में नगदी को लेकर थोड़ी अफर-तफरी है। वहीं कुछ लोग इस दौड़ भाग से अगल ऑनलाइन पेमेंट और मोबाइल वॉलेट का उपयोग कर रहे हैं। नोटबंदी के बाद पेटीएम मोबाइल वॉलेट का प्रयोग देश में तेजी से बढ़ा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक देश में नोटबंदी के बाद पेटीएम वॉलेट के उपयोग में 435 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हम आपको बताएंगे कि नोटबंदी के इस दौर में आप पेटीएम वॉलेट का उपयोग किन-किन वस्तुओं की खरीद और भुगतान के लिए किया जा सकता है। अगर आप नए ग्राहक हैं तो हम आपको बताएंगे कि पेटीएम वॉलेट का उपयोग कैसे करें।
पेटीएम के जरिए करें भुगतान
पेटीएम एक मोबाइल ई-कॉमर्स कंपनी है जिसने छोटी सी समय अवधि में ही अपना नाम स्थापित किया है। कंपनी ने मोबाइल रिचार्ज एवं बिलों के भुगतान जैसी सरल सेवाओं से शुरुआत की, और आज यह अपनी मोबाइल एप्लिकेशनज़ पर ही उपभोक्ताओं को एक पूर्ण बाज़ार प्रदान करती है।
पेटीएम है ऑनलाइन बटुआ
पेटीएम एक प्रकार का ऑनलाइन बटुआ है। जिसमे आप अपने जेब वाले बटुए की तरह पैसे रख सकते हैं। और फिर इस ऑनलाइन बटुए को डेबिट या क्रेडिट कार्ड के स्थान पर प्रयोग कर सकते हैं। हालांकि आपको अपने ऑनलाइन बटुए में पैसे डालने के लिए डेबिट या क्रेडिट-कार्ड का सहारा तो ही लेना पड़ता है।
DTH, मोबाइल रीचार्ज करें
पेटीएम उन लोगों ले लिए वरदान है, जिन्हें डी टी एच का रिचार्ज, मोबाइल का रिचार्ज या फिर दोस्तों को पैसे भेजने, विभिन्न ब्रांडों एवं सेवाएं जैसे कि उबेर, मेक माय ट्रिप एवं बुक माय शो इत्यादि का भुगतान करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
ऑनलाइन वॉलेट पर क्या है RBI की गाइडलाइन
भारतीय रिज़र्व बैंक ने इस में पैसे रखने एवं खर्च करने के लिए एक मासिक सीमा निर्धारित की है । कोई भी व्यक्ति-विशेष अपने ऑनलाइन बटुए में ना तो दस हजार रुपए से ज्यादा रख सकता है और ना ही इस से अधिक की खरीद दारी कर सकता है। इसके बावजूद भी खाते की सीमा एक लाख रुपए तक की जा सकती है, परन्तु उसके लिए खाते को केवाईसी (KYC) की प्रक्रिया से सत्यापित कराना आवश्यक हो जाता है।
कैसे करें पेटीएम का इस्तेमाल?
- सबसे पेटीएम का एप डाउनलोड करें, फिर उसमें नए यूजर के तहत लॉगइन करें।
- लॉगइन करने के बाद आप मोबाइल वॉलेट का यूज कर सकते हैं।
- रीचार्ज करने के लिए आप अपने बैंक के कार्ड की डिटेल टाइप करें, फिर एटीएम पिन टाइप करें।
- इसके बाद आपके मोबाइल पर एक वन टाइम पासवर्ड आएगा जिसे आप टाइप करें।
- इसके बाद आपका पेमेंस सक्सेसफुल हो जाएगा।
- अब पेटीएम आपको एक विकल्प देगा जिसमें आप अपना बैंक डिटेल सेव कर सकते हैं।
- एक बार बैंक डिटेल सेव होने के बाद आपको बार-बार बैंक डिटेल नहीं टाइप करनी होगी।
एक से अधिक बैंक की डिटेल सेव कर सकते हैं
आपके ऑनलाइन बटुए में डाले गए पैसे, पेटीएम नकदी कहलाती है। इस का प्रयोग मोबाइल-रिचार्ज, डाटा-कार्ड या स्मार्ट-टैग रिचार्ज या फिर बिल की अदायगी के लिए किया जा सकता है। पेटीएम नकदी का इस्तेमाल सभी पेटीएम की एप्स और मोबाइल साईट पर सभी प्रकार के लेन-देन के लिए किया जा सकता है। साथ ही आप पेटीएम मोबाइल वॉलेट में एक से अधिक बैंक की डिटेल और क्रेडिट कार्ड की डिटेल सेव कर सकते हैं।
फ्री है पेटीएम एप
हर माह लाखों ग्राहक पेटीएम पर लेन-देन करते हैं और इसकी ऑनलाइन लेन -देन प्रक्रिया सुरक्षित मानी जाती है । इसकी मोबाइल एप निशुल्क उपलब्ध है और यहाँ से डाउनलोड की जा सकती है।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications