इस लेख में पढ़ें कि पब्लिक प्रॉविडेंट फंड क्या है और पब्लिक प्रॉविडेंट फंड भारत के किन-किन बैंकों में खोल सकते हैं।
अगर आप सेवानिवृत्ति के बाद किसी पर निर्भर नहीं रहना चाहते हैं तो पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) द्वारा की गई बचत सबसे अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। देश में कई सरकारी और प्राईवेट बैंक, पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) खोलने की सुविधा प्रदान करती है, जिनमें आप धारक होते हैं।
क्या है नियम
इससे पहले, हम सिर्फ डाकघरों में ही पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) खुलवा सकते थे। लेकिन अब पिछले कुछ वर्ष से बैंक में भी पीपीएफ खाता खोलने की सुविधा आ गई है।
नहीं लगता है टैक्स
पीपीएफ, आयकर अधिनियम की धारा80सी के तहत कर बचत टूल और सबसे अच्छे निवेश के रूप में जाना जाता है। इसके तहत प्रति वर्ष 1,50,000 रुपए का कर लाभ मिलता है। निवेश पर अर्जित ब्याज, करमुक्त होता है जिसका अर्थ होता है कि स्त्रोत से कर की कटौती नहीं की जाएगी।
यहां खुलवा सकते हैं पीपीएफ खाता
भारत में पीपीएफ खाता खोलने के लिए सर्वश्रेष्ठ बैंक की सूची:
- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)
- इलाहाबाद बैंक
- आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank)
- भारतीय स्टेट बैंक और उसके सहायक बैंक, जैसे SBI पंजाब एंड सिंध बैंक, SBI त्रावणकोर आदि
- BOB - बैंक ऑफ बड़ौदा
- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
- IOB - इंडियन ओवरसीज बैंक
- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
- विजया बैंक
- यूको बैंक
- पंजाब नेशनल बैंक (PNB)
- ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स
- बैंक ऑफ महाराष्ट्र
- केनरा बैंक
- आईडीबीआई बैंक (IDBI)
- कॉर्पोरेशन बैंक
- देना बैंक
- इंडियन बैंक
- यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया
- ऐक्सिस बैंक
- बीओआई - बैंक ऑफ इंडिया (BOI)
सभी शाखाएं पीपीएफ खातों को खोलने के लिए अधिकृत नहीं
ध्यान दें कि ऊपर उल्लेखित सभी बैंकों की शाखाओं में पीपीएफ खाते नहीं खोले जाते हैं। यहां तक कि, एचडीएफसी बैंक, एक प्रसिद्ध बैंक है लेकिन यह पीपीएफ खातों को खोलने के लिए अधिकृत नहीं है।
PPF खाता खोलने के लिए सबसे अच्छा बैंक कौन सा है?
हर किसी का अपने अनुभव और बैंक द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के अनुसार, पीपीएफ खाता खुलवाने के लिए अलग-अलग बैंक का सुझाव देना लाज़मी है। लेकिन अपना PPF खाता, उसी बैंक की शाखा में खुलवाएं, जिसमें आपका खाता हो। ऐसा जरूरी नहीं है लेकिन आपको अतिरिक्त सुविधाएं मिल जाती हैं और प्रक्रिया से आप परिचित होते हैं।
बैंक के बारे में जानकारी
इसके अलावा, तकनीकी और सेवा भी सर्वोपरि रहनी चाहिए। आपको ऐसी बैंक में पीपीएफ खुलवाना खहिए जिसमें अच्छी और बेहतर सेवाओं के ट्रेक रिकॉर्ड के साथ ईसीएस और डायरेक्ट डेबिट के लिए क्षमता प्रदान की जाती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications