बीमा से संबंधित शिकायतें कई लोगों की रहती हैं। तमाम लोगों को ये पता भी नहीं होता है कि आखिर उन्हें बीमा से संबंधित विवादों से कैसे निपटना है।
बीमा से संबंधित शिकायतें कई लोगों की रहती हैं। तमाम लोगों को ये पता भी नहीं होता है कि आखिर उन्हें बीमा से संबंधित विवादों से कैसे निपटना है। बीमा कंपनी के साथ विवाद को सुलझाने के लिए क्या तरीके हैं और इसके क्या जरूरी नियम हैं वो हम आपको इस लेख के जरिए बताएंगे।
कम्प्लेंट करें (शिकायत करें)
बीमा कंपनी द्वारा दी गयी पॉलिसी या कंपनी द्वारा दी जाने वाली सेवाओं के मुद्दों को शाखा के शिकायत निवारण अधिकारी के पास शिकायत करके हल किया जा सकता है। इंश्योरेंश कंपनी की यह ज़िम्मेदारी होती है कि वह शिकायत प्राप्ति के 15 दिनों के भीतर जवाब दें। यदि बीमा कंपनी बताई गयी अवधि के अन्दर शिकायत का हल नहीं ढूंढती या बीमा कंपनी द्वारा दिया गया हल शिकायतकर्ता को मान्य नहीं है तो वह अपनी शिकायत का निवारण करने के लिए अन्य किसी सहारे का उपयोग कर सकता है।
शिकायत का हल
पीड़ित पॉलिसीधारक आईआरडीए के उपभोक्ता मामलों के विभाग के शिकायत निवारण कक्ष में शिकायत कर सकता है। यह टोल फ्री नंबर 155255 या 1800 4254 732 पर कॉल करके किया जा सकता है। वैकल्पिक तौर पर complaints@irda.gov.in. पर ई मेल भी भेजा जा सकता है।
कौन-कौन से दस्तावेज हैं जरूरी दस्तावेज़
शिकायत पंजीकरण फॉर्म डाउनलोड़ करके, भर के तथा आवश्यक अनुलग्नकों के साथ इस पते पर भेजा जाना चाहिए: महाप्रबंधक, उपभोक्ता मामले विभाग, शिकायत निवारण कक्ष, भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई), 3-5-817/818, यूनाइटेड इंडिया टावर्स, 9 वीं मंजिल, हैदरगुडा, बशीर बाग़, हैदराबाद, 500029।
क्या है प्रक्रिया
एक बार शिकायत प्राप्त हो जाने पर शिकायतकर्ता को टोकन नंबर दिया जाता है तथा शिकायत पुन: बीमा कंपनी को भेजी जाती है ताकि कंपनी इस पर पुन:विचार कर सके और दो सप्ताह के अंदर जवाब दे। यदि यह प्रतिक्रिया संतोषजनक नहीं होती तो शिकायत की प्रकृति के आधार पर शिकायत को बीमा लोकपाल या उपभोक्ता फोरम या सिविल अदालत को भेजा जाता है।
आईजीएमएस
शिकायतकर्ता के पास एक अन्य विकल्प है कि वह igms.irda.gov.in. साइट पर आईआरडीए के शिकायत पोर्टल पर जाकर "एकीकृत शिकायत प्रबंधन तंत्र" प्रणाली के माध्यम से ताज़ा ऑनलाइन शिकायत भी कर सकता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Price Today: 12 अप्रैल को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

EPFO 3.0 withdrawal: अब PF निकालना हुआ आसान! UPI से सीधे निकलेगा पैसा, जानें कितना और कब निकाल सकते है?



Click it and Unblock the Notifications