एसबीआई खाते के लिए कितनी राशि होनी चाहिए और अगर हम वह निर्धारित राशि नहीं जमा करते तो हमें कितना फाइन देना होगा ये सारी जानकारी एसबीआई अकाउंट होल्डर्स को मालूम होना अनिवार्य है।
जैसा कि हम सब जानते हैं कि 1 अप्रैल 2017 से स्टेट बैंक ने खाता धारकों को खाते में कुछ राशि का रखना अनिवार्य कर दिया है जिससे कई खाता धारक को परेशानियां भी उठानी पड़ रही है। क्योंकि कुछ अभी भी ऐसे खाता धारक हैं जिन्हें यह नहीं पता है कि उन्हें आखिर कितनी राशि रखनी होगी और कितनी राशि वो निकाल सकते हैं। खाते के लिए कितनी राशि होनी चाहिए और अगर हम वह निर्धारित राशि नहीं जमा करते तो हमें कितना फाइन देना होगा ये सारी जानकारी एसबीआई अकाउंट होल्डर्स को मालूम होना अनिवार्य है।
मैब क्या है?
मंथली एवरेज बैलेंस (MAB)को ही मैब कहा जाता है। एसबीआई के सभी उपभोक्ताओं को अपने अकाउंट में मैब का रखना अनिवार्य है जिसके चलते महानगरों में रहने वाले लोगों के लिए उनके उकाउंट में 5 हजार न्यूनतम राशि महीने के 15 दिन में होनी चाहिए। हर महीने बचत बैंक खाता, सामान्य बचत बैंक खाता, जनधन खाता और व्यवसायिक वेतन खाता धारकों को न्यूनतम राशि बनाए रखना अनिवार्य है।
उपभोक्ता के रहवास के हिसाब से तय होगी राशि
मैब की जरुरतों के हिसाब से एसबीआई उपभोक्ता के रहवास के हिसाब से उनके खाते की न्यूनतम राशि तय की जा रही है। जैसे कि अगर एसबीआई अकाउंट गांव क्षेत्र में है तो उसके लिए न्यूनतम राशि 1 हजार होगी, अर्द्ध-शहरी क्षेत्रों के लिए 2 हजार, शहरी क्षेत्रों के लिए यह न्यूनतम राशि बढ़कर 3 हजार हो जाती है, तो वहीं महानगरों में रहने वाले लोगों के लिए यह राशि 5 हजार है। ऐसा नहीं होने पर 20 रुपए से 100 रुपए तक सर्विस टैक्स देने होंगे ।
महानगरों के लिए पेनाल्टी
अगर 75% से अधिक बैलेंस है तो सौ रुपए के साथ सर्विस टैक्स लगेगा, अगर 50-75% है तो 75 रुपए के साथ सर्विस टैक्स लगेगा। तो वहीं 50% से कम बैलेंस आपके खाते हैं तो 50 रुपए के साथ सर्विस टैक्स लगेगा।
शहरी क्षेत्रों के लिए पेनाल्टी
शहरी क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के लिए पेनाल्टी कुछ इस प्रकार है अगर आपके खाते में न्यूनतम बैलेंस 75% से अधिक है तो 80 रुपए के साथ सर्विस टैक्स लगेंगे, अगर 50-75% है तो 60 रुपए के साथ सर्विस टैक्स लगेगा। तो वहीं 50% तक बैलेंस होने पर 40 रुपए के साथ सर्विस टैक्स लगेगा।
अर्द्ध-शहरी क्षेत्रों के लिए पेनाल्टी
75% से अधिक राशि होने पर 75 रुपए पेनाल्टी सर्विस टैक्स के साथ लगेगी, 50- 75% तक होने पर पेनाल्टी के तौर पर 50 रुपए सर्विस टैक्स के साथ भुगतान करना होगा। तो वहीं 50 रुपए तक होने पर पेनाल्टी 25 रुपए सर्विस टैक्स के साथ देनी होगी।
ग्रामीण क्षेत्रों के लिए पेनाल्टी
अगर आपका बचत खाता ग्रामीण क्षेत्र में है और न्यूनतम राशि 75% से अधिक है तो पेनाल्टी 50 रुपए दी जाएगी, 50-75% तक होने पर 30 रुपए पेनाल्टी और 50% तक बैलेंस होने पर 20 रुपए तक की पेनाल्टी सर्विस टैक्स के साथ चुकानी होगी।
इन बैंको का एसबीआई में हुआ विलय
1 अप्रैल से स्टेट बैंक में कुछ बैंकों का विलय किया गया है जिसमें स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एण्ड जयपुर (एसबीबीजे), स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद (एसबीएच), स्टेट बैंक ऑफ मैसूर (एसबीएम), स्टेट बैंक ऑफ पटियाला (एसबीपी) और स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर (एसबीटी) तथा भारतीय महिला बैंक (बीएमबी) प्रमुख हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications