यहां पर कुछ ऐसे ही मापक दिए गए हैं जिसके आधार पर आप तय कर सकते हैं कि आपको कौन सा क्रेडिट कार्ड लेना चाहिए।
आजकल क्रेडिट कार्ड की इतनी कंपनियां आ गई हैं कि आप सोच नहीं पाते कि आपको किस कंपनी का क्रेडिट कार्ड लेना चाहिए और किसका नहीं लेना चाहिए। कभी-कभी खुद से यह सोच पाना मुश्किल हो जाता है कि आखिर किसी प्रकार के क्रेडिट कार्ड की आपको जरुरत है। यहां पर कुछ ऐसे ही मापक दिए गए हैं जिसके आधार पर आप तय कर सकते हैं कि आपको कौन सा क्रेडिट कार्ड लेना चाहिए।
अपनी फायनेंशियल लाइफ स्टाइल पर गौर करें
आपकी लाइफ स्टाइल और खर्च करने का तरीका यह तय करता है कि आपको आखिर किस प्रकार का क्रेडिट कार्ड चाहिए और उसी आधार पर डिस्काउंट और रिवार्ड प्वाइंट भी मिलता है। अगर आप जल्दी-जल्दी शॉपिंग करते हैं तो आपके लिए ऐसा कार्ड चाहिए जिसमें शॉपिंग करने के बाद कोई न कोई डिस्काउंट अवश्य मिले। इसके लिए आप अपने पसंद की शॉप भी चुन सकते हैं।
ब्याज दर
एक ही बैंक से अलग-अलग ब्याज दर पर अलग-अलग प्रकार के क्रेडिट कार्ड भी मिलते हैं। सामान्य तौर पर क्रेडिट कार्ड में 20 से 48 प्रतिशत तक की ब्याज दर मिलती है। लेकिन यह कार्ड उपयोगिता, पैटर्न और रीपेमेंट पर निर्भर करता है।
क्रेडिट कार्ड की सीमा तय करें
क्रेडिट कार्ड कि लिमिट चाहे जितनी भी हो लेकिन उपभोक्ता को उसका 10 से 30 प्रतिशत ही खर्च करना चाहिए। ऐसे में आप एक बेहतर स्थिति में होंगे यदि आपका ऋण सीमा अनुपात कम होगा।
इस अनुपात की गणना कार्ड पर आपके कुल खर्च को क्रेडिट कार्ड सीमा से विभाजित करके की जाती है। उदाहरण के लिए आपके क्रेडिट कार्ड का लिमिट 3 लाख है और आप उसमें से 50 हजार खर्च करते हैं तो आपका ऋण अनुपात को सीमित करने के लिए 16 प्रतिशत होगा।
फीस के अलावा अन्य शुल्क
ऐसे बहुत ही कम कार्ड हैं जिनकी कोई वार्षिक और ज्वाइनिंग फीस नहीं लगती है। कई कार्ड तो भुगतान करने पर ही मिलते हैं। दूसरे वर्ष के बाद से कुछ जारीकर्ता द्वारा वार्षिक शुल्क लगाया जाता है और पहले वर्ष में छूट दी जाती है। इसके अलावा, अगर आप कुछ प्रीसेट सीमा से अधिक खर्च करते हैं तो आपको वार्षिक फीस का भुगतान करने की ज़रूरत नहीं है। कुछ कार्ड लाइफ टाइम के लिए बिना किसी वार्षिक शुल्क के मिलते हैं।
रिवार्ड प्वाइंट, डिस्काउंट और ऑफर
अब, क्रेडिट कार्ड के साथ उपलब्ध क्रेडिट सीमा के अलावा अन्य लाभों की जांच करें। ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीद के एवज पर प्राइज के तौर पर जो रिवार्ड प्वाइंट मिलते हैं उनकी जांच करें। इसके अलावा, इस तरह के अर्जित इनाम अंकों को रिडीम करने के तरीकों की खोज करें। तो वहीं कार्ड पर खर्च की गई राशि के प्रति पुरस्कार के मूल्य की तुलना करें।
सुरक्षा
क्रेडिट कार्ड में हायर लिमिट के साथ-साथ ज्यादा फ्रॉड होने का भी रिस्क रहता है। तो क्रेडिट कार्ड लेते समय यह भी ध्यान दें कि जिस क्रेडिट कार्ड को आप ले रहे हैं क्या उसमें आपको सुरक्षा दी जा रही है या नहीं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?



Click it and Unblock the Notifications