पे ऑन डिलीवरी के अंतर्गत आप कहीं भी बैठकर ऑनलाइन टिकट तो बुक ही कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए तुरंत किराया देने की आवश्यकता भी नहीं होगी। यह किराया आप तब देंगे जब टिकट दिए हुए पते पर आपके पास आ जाएगा।
अभी तक पे ऑन डिलीवरी पर सिर्फ खाना और तोहफे ही आते थे लेकिन अब से रेलवे टिकट भी आएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से पे ऑन डिलीवरी की एक अनोखी पहल की जा रही है। जिसके अंतर्गत आप कहीं भी बैठकर ऑनलाइन टिकट तो बुक ही कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए तुरंत किराया देने की आवश्यकता भी नहीं होगी। यह किराया आप तब देंगे जब टिकट दिए हुए पते पर आपके पास आ जाएगा।
यहां पर आपको बताएंगे कि कैसे पे ऑन डिलीवरी के लिए आप टिकट बुक कर सकते हैं:
ऐसे करें टिकट बुक
सबसे पहले तो यह सुविधा लेने के लिए आपको अपना रजिस्ट्रेशन IRCTC के पे ऑन डिलीवरी पर कराना होगा। जिसमें पैन कार्ड और आधार नम्बर जरुरी होगा। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद आईआरसीटीसी की ऑफिशियल बेबसाइट और मोबाइल एप के माध्यम से ट्रेन का टिकट बुक कर सकते हैं।
5 दिन पहले करना होगा बुक
यात्रा की तारीख के 5 दिन पहले पे ऑन डिलीवरी के माध्यम से टिकट बुक करना होगा। क्योंकि अभी तक सिर्फ 5 दिन पहले का ही उल्लेख किया गया है। इस सर्विस के लिए पांच हजार से कम राशि वाले टिकट पर 90 रुपए और 5 हजार से ज्यादा की राशि के टिकट पर 120 रुपए सर्विस चार्ज यात्रियों को देने होंगे।
कैंसलेशन चार्ज भी देना होगा यात्रियों को
अगर आप किसी कारण से पे ऑन डिलीवरी वाला टिकट कैंसिल करते हैं तो कैंसलेशन चार्ज भी देना होगा। साथ ही अगर आप किसी प्रकार की धोखाधड़ी करने और कैंसलेशन चार्ज न देने का प्रयास करते हैं तो आपका रजिस्ट्रेशन अगली बार के लिए निष्क्रिय हो जाएगा। इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।
600 शहरों में शुरू होगी यह सेवा
आईआरसीटीसी की पे ऑन डिलीवरी सर्विस अभी सिर्फ 600 शहरों में शुरू की गई है। यह सर्विस उन लोगों के लिए बहुत लाभकारी और फायदेमंद होगी जो कि घर बैठे ही हमेशा टिकट की बुकिंग करते हैं। लेकिन अगर टिकट बुक करते समय आपके पास पैसे नहीं हुए तो कोई बात नहीं टिकट का पैसा बाद में जब टिकट आपके घर पर आए तब डिलीवरी ब्यॉय को दे सकते हैं।
ये लेख आपको कैसा लगा इसके बारे में हमें नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही बिजनेस, पर्सनल फिनांस और शेयर बाजार की खबरों से हर पल अपडेट रहने के लिए हमें फॉलो करें ट्विटर पर और लाइक करें हमारा फेसबुक पेज।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications