बीएसएनएल (भारत संचार निगम लिमिटेड) दूरसंचार कंपनी द्वारा हाल ही में सैटेलाइट सर्विस शुरू कर दी गई है। यह सर्विस इनमारसैट (INMARSAT) के द्वारा दी जा रही है।
बीएसएनएल (भारत संचार निगम लिमिटेड) दूरसंचार कंपनी द्वारा हाल ही में सैटेलाइट सर्विस शुरू कर दी गई है। यह सर्विस इनमारसैट (INMARSAT) के द्वारा दी जा रही है। यह ब्रिटिश सैटेलाइट कम्यूनिकेशन कंपनी है इसके पास अपने 14 सैटेलाइट हैं। इसी के सहायता से BSNL ने भी सैटेलाइट फोन सर्विस शुरू कर दी है। लेकिन यह सर्विस अभी सिर्फ सरकारी एजेंसियों के लिए लागू की जाएगी बाद में आम आदमी को भी यह सुविधा दी जाएगी। अभी तक इस तरह का पहला फोन टेलीकॉम मंत्री मनोज सिंहा को प्रदान किया गया है। यहां पर आपको BSNL सैटेलाइट फोन सर्विस से जुड़ी हुई कई महत्वपूर्ण जानकारियों को बताएंगे।
क्या है BSNL सैटेलाइट फोन सर्विस
जब किसी प्राकृतिक आपदा के चलते मोबाइल फोन, लैण्डलाइन फोन और इंटरनेट वगैरा काम काम करना बंद कर देते हैं तब उस जगह सैटेलाइट फोन काम करते हैं। सैटेलाइट फोन से उस जगह रहकर भी पूरी दुनिया से संपर्क किया जा सकता है। सैटेलाइट फोन इमरजेंसी के समय बेहद कारगर साबित होते हैं किसी प्राकृतिक आपदा में फंसे व्यक्ति से बात करने का यह सबसे अच्छा माध्यम है।
पर मिनट 30 से 35 रुपए आएगा खर्च
बीएसएन सैटेलाइट फोन से बात करने पर 1 मिनट में 30 से 35 रुपए खर्च आएगा। इसमें कॉल करने की सुविधा के अलावा वॉयस और एसएमएस की भी सुविधा मिलेगी। अभी तक देश में 1532 अधिकृत सैटेलाइट फोन कनेक्शन हैं इनमें ज्यादातर का उपयोग सुरक्षा बलों के द्वारा किया जा रहा है। तो वहीं टाटा कम्यूनिकेशंस ने समुद्र से जुड़े समुदायों को जहाजों पर ऐसे फोन के उपयोग के लिए 4143 परमिट दिए हुए हैं।
किस-किस को मिलेगा यह फोन
टेलीकॉम विभाग के अनुसार यह सैटेलाइट फोन शुरूआत में सिर्फ आपदा नियंत्रण एजेंसियां, राज्य पुलिस, रेलवे, बॉर्डर सेक्योरिटी फोर्स और अन्य सरकारी एजेंसियों को दिया जाएगा। तो वहीं योजना के सफल होने पर बाद में प्लेन और शिप में यात्रा करने वाले लोगों को भी दिया जाएगा।
खत्म हो जाएगी टाटा की सर्विस
अभी तक इंडिया में सैटेलाइट सर्विस टाटा कम्यूनिकेशन्स द्वारा दी जाती थी लेकिन अब टीसीएल की सभी सर्विसेज खत्म करके बीएसएनएल को सौंप दिया जाएगा। जो कि INMARSAT के अंतर्गत काम करेगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications