म्यूचुअल फंड लॉन्ग टर्म के लिए खरीदें या शार्ट टर्म के लिए यह व्यक्ति के निवेश पर निर्भर करता है। कुछ योजनाएं लघु अवधि के लिए उपयुक्त होती हैं तो कुछ लंबी अवधि के लिए।
म्यूचुअल फंड लॉन्ग टर्म के लिए खरीदें या शार्ट टर्म के लिए यह व्यक्ति के निवेश पर निर्भर करता है। कुछ योजनाएं लघु अवधि के लिए उपयुक्त होती हैं तो कुछ लंबी अवधि के लिए। लेकिन आपको इसमें कन्फ्यूज नहीं होना है। म्यूचुअल फंड में निवेश करने से पहले आपको धैर्यवान होना आवश्यक है। कोई भी म्यूचुअल फंड खरीदने के लिए आपको इंतजार करने की आवश्यकता नहीं है यह आप कभी भी खरीद सकते हैं।
यहां पर आपको म्यूचुअल फंड से जुड़ी हुई कुछ जरुरी चीजों के बारे में बताएंगे:
कैसे खरीदें म्यूचुअल फंड
म्यूचुअल फंड आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनो ही तरीकों से खरीद सकते हैं। लेकिन खरीदने से पहले आप यह निश्चित कर लें आपको किस एसेट मैनेजमेंट कंपनी से किस म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करना है। अलग-अलग तरह के म्यूचुअल फंड्स उनके निवेश का उद्देश्य उनका पिछला परफॉमेंस भी जांच लें।
ऑनलाइन
ऑनलाइन MF में निवेश करने के लिए आप म्यूचुअल फंड एसेट मैनेजमेंट कंपनी की साइट पर जाकर ऑनलाइन निवेश कर सकते हैं। यहां पर दिये गए URL http://www.allbankingsolutions.com/links/mfundlink.shtml पर जाकर आपको अपने पसंदीदा म्यूचुअ फंड पर निवेश करना होगा। अगर डीमेट अकाउंट आपके पास है तो आप ब्रोकर से भी म्यूचुअल फंड खरीद सकते हैं।
ऑफलाइन
ऑफलाइन निवेश करने के लिए आप किसी फायनेंशियल इंटरमिडीटियरी की सेवा का उपयोग कर सकते हैं। इन्हे म्यूचुअल फंड वितरक भी कहा जाता है। इसके अलावा आप सीधे म्यूचुअल फंड के ऑफिस में जाकर भी निवेश कर सकते हैं। MF खरीदने के लिए आपको केवाइसी फॉर्म भरना होगा साथ ही आईडी प्रूफ के साथ पासपोर्ट साइज की और निवास प्रमाण पत्र की कॉपी देना होगा।
म्यूचुअल फंड में टर्म प्रोसेस
सबसे पहले आपको जानना होगा कि दीर्घ, मध्य और लघु टर्म के म्यूचुअल फंड क्या होते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले अपने निवेश सलाहकार या फंड वितरक से यह सलाह लेना होगा और अपने वित्तीय लक्ष्य पर चर्चा करना होगा। उसके बाद ही आप निर्णय ले सकते हैं कि आपको लॉन्ग टर्म में निवेश करना है शार्ट टर्म में।
ये है समयावधि
यदि आप शॉर्ट टाइम का म्यूचुअल फंड लेते हैं तो यह 1 साल से कम समय के लिए होगा। इसका उपयोग आप तुरंत के खर्चों जैसे घर का किराया, गाड़ी की ईएमआई और रोजमर्रा की जरुरतों को पूरा करने में कर सकते हैं। तो वहीं अगर आप मिड टर्म का म्यूचुअल फंड खरीदते हैं तो यह 1 से 3 साल तक के लिए होगा। तो वहीं लॉन्ग टर्म म्यूचुअल फंड की आयु सीमा 3 से अधिक वर्ष तक की होती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications