भारतीय स्टेट बैंक में एक बचत बैंक खाता खोलकर आप कहीं भी और किसी भी समय बैंकिंग सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
भारतीय स्टेट बैंक में एक बचत बैंक खाता खोलकर आप कहीं भी और किसी भी समय बैंकिंग सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। सबसे बड़े शाखा और एटीएम के अतिरिक्त इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और टेलीबैंकिंग प्लेटफॉर्म आपको एसबीआई के बचत खाते के माध्यम से प्राप्त हो सकता है। यहां पर आप 24 घंटे किसी भी प्रकार का ट्रांजेक्शन भी कर सकते हैं।
SBI बचत बैंक खाता की बिशेषताएं
एसबीआई बचत बैंक खाते में आपको कई प्रकार की सुविधाएं और ऑफर दिए जाते हैं जिनमें से कुछ यहां पर आपको बताए जा रहे हैं:
- यहां पर आप दैनिक शेष के आधार पर 4.0 प्रतिशत वार्षिक दर से ब्याज प्राप्त कर सकते हैं।
- उपलब्धता के अनुसार सुरक्षित जमा लॉकर्स की भी सुविधा मिलती है।
- नामांकन सुविधा भी आपको यहां पर प्राप्त हो सकती है।
- एमएमएस अलर्ट और ई-स्टेमेंट सुविधा भी यहां पर दी जाती है।
- ऑटो स्वीप सुविधा के अंतर्गत अधिक राशि पर उच्च सावधि जमा ब्याज प्राप्त करने के लिए बचत बैंक खाते को मोड्स खाते से जोड़ा जा सकता है।
विशेष वेतन खाता
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में कॉरपोरेट कंपनियों, स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, सरकारी संस्थानों, संगठनों, रेलवे, पुलिस और रक्षा कर्मियों आदि के कर्मचारियों के लिए विशेष वेतन खाते भी यहां पर खोले जाते हैं।
बच्चों के लिए बचत खाते
एसबीआई बचत बैंक खाते की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत बच्चों के लिए भी कई बचत खाते उपलब्ध कराए जाते हैं। पहला कदम और पहली उड़ान खाते विशेष रुप से बच्चों के लिए बचत बैंक खाते हैं। जिनसे उन्हें न केवल बचत राशि का महत्व सीखने में मदद मिलती है बल्कि उन्हें धन कि क्रय शक्ति का भी पता चलता है।
एटीएम-सह डेबिट कार्ड
स्टेट बैंक डेबिट कार्ड आपकी पात्रता के अनुसार अनेक क्षेणियों में जारी किया जाता है जैसे कि सिल्वर, गोल्ड, प्लैटिनम कार्ड्स, इंटरनेशनल एटीएम-सह डेबिट कार्ड आदि।
मोबाइल बैंकिंग
घर से दूर रहकर भी किसी भी समय खाते की शेष राशि की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। साथ ही किसी भी संबंधी व्यक्ति को राशि भेजी भी जा सकती है एवं बिलों का भुगतान भी किया जा सकता है।
मिस्ड कॉल बैंकिंग
एसबीआई के इंटरनेट बैंकिंग के अंतर्गत एसबीआई क्विक से आप एक एसएमएस भेजकर या मिस्ड कॉल देकर अपने खाते के शेष जानकारी, मिनी स्टेटमेंट और अन्य सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं।
रिवार्डस प्रोग्राम
स्टेट बैंक आपको लेन-देन पर कई प्रकार के रिवार्डस की भी प्रस्तुति करता है। जिनका इस्तेमाल आप ऑनलाइन और संबंधित शॉपिंग मॉल और ब्रांड में कर सकते हैं।
बीमा की सुविधा
sbi के बचत बैंक खाते के द्वारा एसबीआई जनरल इंश्यारेंस कंपनी लिमिटेड से कम दरों पर व्यक्तिगत दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा भी प्राप्त कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications