इस समय आधार कार्ड एक बहुत जरुरी दस्तावेज बन चुका है। सरकार ने लगभग सभी सरकारी और प्रायवेट कार्यों के लिए आधार को अनिवार्य कर दिया है।
इस समय आधार कार्ड एक बहुत जरुरी दस्तावेज बन चुका है। सरकार ने लगभग सभी सरकारी और प्रायवेट कार्यों के लिए आधार को अनिवार्य कर दिया है। सरकार के निर्देशानुसार अब आधार नंबर को मोबाइल नंबर से भी लिंक करना आवश्यक हो गया है।
यदि आप अपना पुराना मोबाइल नंबर अभी तक यूज कर रहे थे लेकिन अब नया नंबर उपयोग करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए आधार कार्ड नंबर के साथ इसे वेरीफाई करना पड़ेगा।
अंतिम तारीख
जैसा कि सरकार द्वारा यह निर्देश दिया गया है कि आधार को अब मोबाइल नंबर से भी लिंक करना जरुरी है तो अब इसके लिए आखिरी तारीख 6 फरवरी 2018 है। लेकिन इतना वक्त देखकर आप इसे टालिए नहीं बल्कि जल्दी से जल्दी अपने आधार को मोबाइल नंबर से लिंक कर लीजिए।
इन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता
आधार नंबर से मोबाइल नंबर को लिंक करने के लिए आपको आधार कार्ड नंबर और मोबाइल के साथ मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी। मोबाइल ग्राहक को अपना बायोमैट्रिक वेरीफिकेशन करना होगा। इसके बाद आपके मोबाइल पर एक वन टाइम पासवर्ड या OTP आएगा। यह OTP नंबर आगे की प्रक्रिया को पूरा करेगा।
ई-केवायसी
ई-केवायसी यूजर के लिए एक ऑनलाइन प्रक्रिया है जो कि कस्टमर के बारे में सारी जानकारी रखती है। अब यह जरुरी हो गया है कि मोबाइल सर्विस देने वाले के पास कस्टमर से संबंधित सारी जानकारी जैसे कि नाम, पता, उम्र और जन्मतिथि होनी चाहिए।
नहीं लिंक किया तो क्या होगा
अगर आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से 6 फरवरी 2018 से लिंक नहीं होता है तो आप आधार से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी और अपडेट से वंचित हो सकते हैं। इसलिए अगर आपके पास आधार नहीं है तो जल्दी कीजिए और अपना आधार अपडेट करिए।
फीस
आप आधार नंबर से मोबाइल नंबर लिंक कराने के लिए किसी भी मोबाइल सर्विस रिटेलर के यहां पर विजिट कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर एयरटेल रिटेलर आधार से मोबाइल लिंक करने के लिए कुछ आसान से स्टेप समझा रहे हैं। आपको जानकर यह खुशी होगी कि आधार को पैन से लिंक करने के लिए कोई फीस या चार्ज नहीं लगेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications