आज के वक्त में पैसे बचाना सबसे बड़ी कला है। एक नौकरी पेशा व्यक्ति के सामने हजार तरह के खर्चे होते हैं और उन्ही खर्चों के बाद उसे पैसे भी बचाने होते हैं। यहां हम आपको कुछ तरीक बताएंगे जिन्हें अपना कर आप हर महीने 5 हजार रुपए से अधिक की बचत कर सकते हैं।
ऑनलाइन खरीदारी
ऑफलाइन शॉपिंग को अलविदा कहें और ऑनलाइन शॉपिंग करें। ऑनलाइन शॉपिंग आपको पैसे बचाने में मदद करती है। अब सब्जियों से लेकर स्मार्टफोन तक सभी उत्पाद ऑनलाइन उपलब्ध हैं। आप कीमतों की तुलना करके ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं। ऑफर, छूट, फ्री डिलीवरी चार्जेज़ आदि देखकर खरीदारी करना अधिक लाभदायक रहेगा।
होटल से बचें और सब्ज़ियां खाएं
अपने दैनिक होटल के खाने को फलों और सब्ज़ियों से बदलें। ये चीज़ें अधिक पौष्टिक भी होती हैं। सब्ज़ियां, मेवे और फल खाने से अस्वास्थ्यकर तथा नशा बन चुके स्नैक्स पर खर्च होने वाला आपका धन बच सकता है।
पुराना सामान खरीदें और बेचें
पुराना सामान नए की तुलना में हमेशा सस्ता होता है। इसी तरह आप पुराना सामान बेचकर भी पैसा कमा सकते हैं। पुरानी किताबों, मोबाइल फोन और बिजली से चलने वाले उपकरणों की बहुत मांग है। इन सभी को फेंकने की बजाय आप बेचकर अतिरिक्त धन कमा सकते हैं।
पैकेज में कमी करें
अपने घर पर टीवी और इंटरनेट के सामने बिताए जाने वाले समय के बारे में सोचें। क्या सच में आपको प्रतिदिन एक घंटे के आराम के लिए 500 चैनलों की आवश्यकता है? यदि समय इतना ही कम है तो अपना पैकेज छोटा करें। अपने केबल/सैटेलाइट टीवी और इंटरनेट पैकेज को छोटा करें।
थोक भंडारों पर जाएं
सभी वस्तुएं ऑनलाइन खरीदनी संभव नहीं होती हैं। होलसेल स्टोर तथा फैक्टरी आउटलेट से सामान खरीदने पर आपकी जेब कम हल्की होगी। आप मौसम के आखिर में लगने वाली सेल, गर्मियों के सामान की क्लीयरेंस सेल आदि का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
मोबाइल बिल में कटौती करें
आज कल तमाम टेलीकॉम ऑपरेटर्स आपको सस्ती कॉलिंग और इंटरनेट का ऑफर दे रहे हैं। इसमें से आप कोई भी एक ऑपरेटर चुन लीजिए जिसमें डेटा और कॉलिंग की दर बेहद सस्ती हो। साथ ही परिवार के सदस्यों को भी वही सस्ती सर्विस चुनने के बारे में कहें इससे आप प्रति माह 3 हजार रुपए तक आसानी से बचा सकते हैं।
पब्लिक ट्रांसपोर्ट का प्रयोग करें
अगर आप मेट्रो सिटी में रहते हैं तो आपको अपने ऑफिस आने-जाने के लिए खुद के वाहन के बजाय पब्लिक ट्रांस्पोर्ट का प्रयोग करना चाहिए। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरू और चेन्नई जैसे शहरों में मेट्रो रेल की सर्विस का तेजी से विस्तार हो रहा है। मेट्रो में सफर करने से आपके पैसे और समय दोनों की बचत होती है। वहीं अगर आपके शहर में बस सर्विस की सुविधा है तो आप उसका भी प्रयोग कर सकते हैं।
कार पूल करें
आप अपनी बचत को और बढ़ाने के लिए कार पूल का प्रयोग कर सकते हैं, इसमें आप 4-5 लोग एक ही कार में आसानी से अपने ऑफिस जा सकते हैं। साथ ही पेट्रोल-डीजल के खर्चों को आपस में बांट सकते हैं। बड़े शहरों में ये तरीका तेजी से आजमाया जा रहा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications