भारत में आयात होने वाले अनेकों मदिराओं के विकल्प के रूप में बीरा 91 को 2015 में औपचारिक रूप से लॉन्च किया गया।
बीरा 91 के संस्थापक अंकुर जैन 2007 में न्यूयॉर्क में स्वास्थ्य सेवा शुरू करके भारत लौटे। मदिरा के कारोबार में पैर जमाने के लिए वे आयात की गई बियरों के विक्रेता बनें। वे इस कारोबार में पूरी तरह नए थे। जैन ने कहा 2014 में, उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें भारतीय शहरी युवाओं के लिए एक मदिरा ब्रांड बाजार में उतारना चाहिए लेकिन स्वाद, ज़ायका और गुणवत्ता को ध्यान में रख कर।
बीरा 91 की कहानी
मदिरा के बाजार पर किंगफिशर स्ट्रोंग और हेयडड्स की अच्छी पकड़ है, लेकिन हज़ारों लोग एक अलग तरह का बीयर चखना चाहते थे और वो स्वाद उन्हें बीरा में मिला। भारत में आयात होने वाले अनेकों मदिराओं के विकल्प के रूप में बीरा 91 को 2015 में औपचारिक रूप से लॉन्च किया गया।
फिर हुआ शुभ आरंभ
बीरा 91 बहुत ही कम समय में शहरी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो गया। 2015 में बीरा 91 के 150,000 केस बीके जबकि 2016 में इसकी बिक्री ने 700,000 केसों की सीमा को छुआ। शराब की तुलना में बीयर काफी महंगी है क्योंकि भारत में सभी मदिरा उत्पादों पर टैक्स बहुत ज्यादा है। बीरा की 330 मिलीलीटर बोतल की कीमत 90 रुपए है।
यह दूध से भी अधिक सेहतमंद है
हाल ही में बीरा 91 ने भारतीय बाजार में अपनी सबसे कम कैलोरी वाली बीयर लॉन्च की (330 मिलीलीटर में 90 कैलोरी)। जैन के अनुसार, बीरा 91 लाइट, बार में बिकने वाली किसी भी मदिरा से कम कैलोरी वाली मदिरा है। इसमें एक गिलास शैंपेन, ब्रीज़र्स, वाइन या कॉकटेल से भी कम कैलोरी है। इतना ही नहीं, इसमें एक गिलास दूध या संतरे के रस से भी कम कैलोरी है।
लाइट बनाम स्ट्रॉन्ग
दूसरी ओर बीरा 91 स्ट्रॉन्ग "उच्च तीव्रता की गेहूं वाली बीयर" है। इस बीयर को गेहूं से बनाया जाता है। इस बीयर का स्वाद काफी अनूठा है। इसे पीते वक्त कड़वाहट कम तथा शहद और कारमेल का स्वाद ज्यादा आता है। बीरा को बाजार में इसलिए लॉन्च किया गया ताकि वह उपभोक्ताओं को एक अलग तरह का बीयर का स्वाद प्रदान कर सके और इसका उद्देश्य बियर की मुख्यधारा को बाधित करना था।
ऊंचाई का स्तर बढ़ाना
इस साल बीरा 91 चाहता है कि वह अपनी बिक्री को 150 करोड रुपए के करीब ले जाए। इसके लिए बीरा 91 प्राइवेट इक्विटी प्रमुख टीपीजी ग्रोथ के साथ मिलकर 25 मिलियन डॉलर (160 करोड़ रुपये) फंडरेज़ करने की योजना बना रहा है। यह इस होशियार बियर ब्रांड का तीसरा साल है। बी9 बेविर्जेस के नाम से शुरू की गई इस दो साल पुरानी कंपनी ने अब तक उद्यम पूंजी निधि सेक्ओया कैपिटल और सेट ऑफ एंजल्स से 22 करोड़ डॉलर जुटाए हैं।
बीयर के बाजार में मौजूदगी
बीरा 91 में, 91 भारत के देश का कोर्ड है। बीरा 91, फिलहाल 15 शहरों में उपलब्ध है। अगले कुछ महीनों में, बीरा 91 8 नए शहरों में उपलब्ध हो जाएगा।
एक और अच्छी खबर
पिछले साल तक, केवल बेल्जियम ही कंपनी का एक मात्र उत्पादन केंद्र था। पर अब कंपनी के मालिक जैन ने इसका एक उत्पादन केंद्र इंदौर में आरंभ कर दिया है। जबकि योजना नागपुर में खोलने की भी है। जैन की तरह, कंपनी के कई कर्मचारियों को मदिरा व्यवसाय का कोई अनुभव नहीं है लेकिन उनका मानना है कि नई कंपनियां मौजूदा मदिरा कंपनियों को अच्छी टक्कर दे सकती हैं।
अस्वीकरणयह लेख किसी भी तरह से मदिरा पान या मदिरा को बढ़ावा देने का उद्देश्य नहीं रखता है, यह लेख पूर्णत: एक कंपनी के स्टार्टअप की सफलता की कहानी और उससे जुड़े लोगों के बारे में है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications