धरती का बेहद कीमती पत्थर, हीरा (डायमंड/Diamond) अब आप अपने बजट में खरीद सकते हैं। सोने चांदी के दाम हीरे दाम के आगे कहीं नहीं ठहरते हैं। दुनिया में हीरा कुछ ही स्थानों पर मिलता है इसीलिए ये बहुत कीमती होता है। अब आप यही हीरा सिर्फ 900 रुपए खर्च करके खरीद सकते हैं।
सबसे पहला डायमंड ट्रेडिंग मार्केट
समाचार पोर्टल जी न्यूज ने मीडिया सूत्रों के हवाले से खबर प्रकाशित करते हुए लिखा है कि इंडियन कमोडिटी एक्सचेंज (ICEX) को सेबी से दुनिया का सबसे पहला डायमंड ट्रेडिंग मार्केट शुरू करने की इजाजत मिल गई है जो हीरा खरीदने के लिए खुदरा उपभोक्ताओं के लिए एसआईपी शुरू करने जा रहा है।
डायमंड एसआईपी (SIP)
मीडिया सूत्रों के मुताबिक एक्सचेंज के अधिकारियों ने बताया कि डायमंड एसआईपी (SIP) भारत में ही शुरू हो रहा है और यह दुनिया में और कहीं नहीं है। डायमंड एसआईपी स्कीम के तहत बायर को आईसीईएक्स के ब्रोकर के साथ एक अकाउंट खुलवाना होगा।
KYC की तर्ज पर अपनी जानकारी दें
इसके बाद आपको नो योर क्लायंट प्रोसेस पूरा करने के बाद ब्रोकर के पास कुछ पैसे जमा कराने होंगे। खरीददार को यह भी बताना होगा कि ब्रोकर उसके लिए हर महीने की किस निश्चित तारीख को डायमंड (इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में) खरीदे।
तीन तरह के हीरे की ट्रेडिंग
आईसीईएक्स तीन अलग-अलग आकार के हीरे की ट्रेडिंग शुरू कर रहा है- 30 सेंट, 50 सेंट और 100 सेंट (एक कैरेट)। स्टॉक मार्केट की तरह ही डायमंड कॉन्ट्रैक्ट की ट्रेडिंग भी इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में ही होगी जिसे आम तौर पर डीमैट कहा जाता है। चूंकि डायमंड डीमैट फॉर्म में उपलब्ध होगा, इसलिए खरीदार के हक में एक बात रहेगी कि वह चाहे तो 1 सेंट हीरा भी खरीद सकता है।
कितनी है हीरे की कीमत?
मौजूदा मूल्य के मुताबिक, 30 सेंट डायमंड की कीमत 24,000 रुपए है यानी 900 रुपए प्रति सेंट। अगर कोई व्यक्ति 30 महीने तक हर महीने 900 रुपए निवेश करता है तो ढाई साल बाद हीरा उसके हाथ में आ जाएगा। हालांकि, आईसीईएक्स में हीरे की कीमत के आधार पर प्रति महीने एसआईपी की रकम कम-ज्यादा हो सकती है।
SIP नहीं जमा करने पर क्या होगा?
ईसीआईसी के अधिकारी ने बताया कि अगर निवेशक कुछ महीनों बाद एसआईपी की रकम नहीं दे पाता है तो शेयरों की तरह ही वह जितने वजन का हीरा खरीद चुका है, वह उसके डीमैट अकाउंट में बना रहेगा, फिर जब चाहे, वह दोबारा खरीदारी शुरू कर सकता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications