किर्लोस्कर साम्राज्य की एकमात्र उत्तराधिकारी मानसी किर्लोस्कर, विक्रम और गीतांजली किर्लोस्कर की इकलौती संतान किर्लोस्कर सिस्टम्स लिमिटेड में एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर पद पर ट्रेनिंग ले रही हैं।
जब कोई युवा उत्तराधिकारी उद्योग जगत और बड़े बिजनेस में प्रवेश करता है तो उससे बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की आशा की जाती है। ऐसी ही एक हस्ती है - किर्लोस्कर साम्राज्य की एकमात्र उत्तराधिकारी मानसी किर्लोस्कर।
विक्रम और गीतांजली किर्लोस्कर की इकलौती संतान किर्लोस्कर सिस्टम्स लिमिटेड में एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर पद पर ट्रेनिंग ले रही हैं। 27 साल की इस मृदुभाषी लड़की के लिए यह एक नया साहसिक सफर है।
कला और शिक्षा
मानसी रोड आइलैंड स्कूल ऑफ डिजाइन से प्रशिक्षित आर्टिस्ट हैं। इससे पहले, 13 साल की उम्र में उन्होने बैंगलुरु में अपना खुद का पेंटिंग एग्जीबिशन किया, जिसमें एम.एफ. हुसैन ने भी शिरकत की थी।
कॉर्पोरेट लाइफ
मानसी जो कि एक प्रशिक्षित समुद्री गोताखोर हैं, कहती हैं कि गोताखोर की लाइफ और कॉर्पोरेट लाइफ एक दूसरे से जुड़े हैं। गहरे समुद्र में तैरना, फोकस, फिटनेस, पैशन, जोखिम और साहस का काम है। इन दोनों को कमजोर दिल वाला व्यक्ति नहीं कर सकता है। वे कहती हैं कि इसमें केवल एक अंतर है, जब आप डाईविन्ग करते हैं तो आप अपने लिए जिम्मेदार होते हैं लेकिन जब आप कंपनी चलाते हैं तो आप दूसरों के लिए जिम्मेदार होते हैं।
एक मेहनती लड़की
मानसी मेहनती हैं। वे उस घटना को याद करती हैं जब ठंडे दिमाग से तर्क पूर्ण तरीके से सोचने के कारण उन्हें हॉस्पिटल के एक प्रोजेक्ट में मदद मिली। हम तीन महीने में इसे पूरा करने वाले थे लेकिन भारी बारिश के कारण ऑपरेशन थियेटर के उपकरण गीले हो गए थे। मैंने मुख्य प्रबंध अधिकारियों की मीटिंग बुलाई, और 12 घंटे के अंदर टेक्निकल स्टाफ से मेरा संपर्क करवाने के लिए कहा। जिस खराबी के कारण प्रोजेक्ट 45 दिन देरी से हो रहा था वो 15 दिन कम समय में हो गया।
लीडरशिप मंत्र
वे महसूस करती हैं कि लीडर को डरना नहीं चाहिए इससे टीम में बांकी लोगों का हौंसला टूटता है और उनमें डर पैदा होता है।
भविष्य की योजनाएं
वे अभी ई-कॉमर्स की दुनिया में अपने छोटे कदम रख रही हैं और जल्दी ही वे मानव संसाधन इंडस्ट्री के लिए एक एप शुरू करने वाली हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications