माता-पिता की उम्र जैसे-जैसे बढ़ती है वैसे-वैसे उनका मेडिकल ट्रीटमेंट भी बढ़ता जाता है। हमें अपने माता-पिता का ख्याल भी छोटे बच्चों जैसा रखना पड़ता है। जब हम उनकी बीमारी का इलाज करवाते हैं तो हजारों लाखों रुपए खर्च हो जाते हैं। जो कि आपके फायनेंशियल कंडीशन को बिगाड़ सकता है। लेकिन आप इस स्थिति को बहुत ही आसान तरीके से स्मार्टली हैंडल कर सकते हैं। यहां पर आपको ऐसे ही तरीके बताएंगे जिससे आप अपने माता-पिता के मेडिकल के खर्चों को आसानी से मैनेज कर सकते हैं।
कंपनी की इंश्योरेंस पॉलिसी में पैरेंट्स को कराएं कवर
अगर आप नौकरी करते हैं तो आपकी कंपनी ने आपको हेल्थ इंश्योरेंस दिया होगा। कुछ कंपनियों की पॉलिसी में आपकी पत्नी और बच्चों के साथ माता-पिता भी कवर रहते हैं। वहीं कुछ कंपनियां माता-पिता को कवर कराने का ऑप्शन देती हैं। हालांकि इसके लिए आपको अलग से प्रीमियम चुकाना होता है। कंपनी आपको हेल्थ इंश्यारेंस पॉलिसी के तहत देती है। ऐसे में यह प्रीमियम आपके लिए सस्ता पड़ता है।
कंपनी की पॉलिसी से आपको होगा फायदा
उम्रदराज माता-पिता को बार-बार मेडिकल हेल्प की जरुरत पड़ सकती है। ऐसे में कंपनी की ओर से हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकती है। कंपनी की पॉलिसी में ज्यादातर बीमारियां कवर होती हैं और इसमें इंडीविजुअल हेल्थ इंश्यारेंस पॉलिसी के तहत लेने से पहले मेडिकल टेस्ट कराने की भी जरुरत नहीं होती है।
अलग से हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी पड़ेगी महंगी
अगर आप अपने माता-पिता के लिए अलग से इंडीविजुअल हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी लेते हैं तो अधिक उम्र की वजह से यह बहुत मंहगी पड़ेगी। इसके अलावा अगर आपके माता-पिता को पहले से कोई बीमारी है तो इसका प्रीमियम देना शायद आपके लिए संभव न हो।
जल्दी में लिया हुआ कवर पड़ सकता है मंहगा
आप जितना जल्द मेडिकल कवर लेते हैं आपको उतना ही कम प्रीमियम देना होगा। उम्र बढ़ने के साथ ही बीमारियों का जोखिम बढ़ता जाता है। ऐसे में मेडिकल कवर का प्रीमियम बढ़ता जाता है।
अपनी फैमिली के लिए लें अलग से फैमिली फ्लोटर पॉलिसी
आप कंपनी के मेडिकल कवर में अगर माता-पिता को कवर करवाते हैं तो आपको अलग से एक फैमिली फ्लोटर हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी लेनी चाहिए। इस पॉलिसी में आप आपके बच्चे और आपकी पत्नी कवर होंगी। इससे आपके पास दो मेडिकल कवर रहेंगे और आपकी फैमिली को ज्यादा राशि का मेडिकल कवर उपलब्ध होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications