एक एनपीएस अकाउंट खोलना केवल 25 से 30 मिनट का काम है। यदि आपका नेशनल सेक्योरिटी डिपॉजिट लिमिटेड (एनएसडीएल) से संबद्ध 17 बैंकों में से किसी भी बैंक में खाता है और यह पैन से जुड़ा हुआ है, तो आप enps.nsdl.com पर एनपीएस अकाउंट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जरुरी दस्तावेज
एनपीएस अकाउंट खोलते समय आपको एक मोबाइल नंबर, ई-मेल आई डी, फोटो और हस्ताक्षर का स्कैन कॉपी और नेट बैंकिंग सुविधा के साथ एक्टिव बैंक अकाउंट चाहिए। इसके साथ ही आपको आधार या पैन कार्ड की आवश्यकता भी होगी।
एनपीएस अकाउंट कैसे खोलें?
एनपीएस अकाउंट खोलने के लिए ये करें...
- एनएसडीएल की ई-एनपीएस वेबसाइट enps.nsdl.com पर विजिट करें।
- ‘रजिस्ट्रेशन' टैब पर क्लिक करें
- एक नई विंडो खुलेगी। ‘ऑनलाइन सब्सक्राइबर रजिस्ट्रेशन' पेज पर ‘न्यू रजिस्ट्रेशन' पर क्लिक करें।
- जो चीजें आप पर लागू हों उन्हें चुनें जैसे आवेदक का स्टेटस, अकाउंट टाइप आदि।
- यदि आपके पास आधार कार्ड है तो ‘आधार' चुनें। आप ‘पैन' भी चुन सकते हैं।
आधार
यदि आपने आधार चुना है तो ये करें...
- ‘जनरेट ओटीपी' पर क्लिक करें।
- सभी जानकारियाँ दर्ज करें, और अपने मोबाइल में प्राप्त हुआ ओटीपी डालें।
- सिस्टम आधार डाटाबेस से आपकी जानकारी सर्च कर लेगा।
- ऑनलाइन फॉर्म पर आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
- ऑनलाइन पेमेंट गेटवे की जानकारी भरें।
- अपने डेबिट, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग सुविधा के साथ पहली राशि भुगतान करें।
यदि आपने पैन चुना है तो ये करें...
- सूची में से वो बैंक चुनें जिसमें आपका बचत खाता है।
- आपका बैंक आपकी केवाईसी डिटेल्स वेरिफ़ाई करेगा।
- इस वेरिफिकेशन के लिए बैंक आपके खाते से 125 रुपए एक बार चार्ज करेगा।
- ऑनलाइन फॉर्म पर आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
- केवाईसी वेरिफिकेशन में आवश्यक है कि आपका नाम और पता बैंक के रिकोर्ड्स से मैच करे।
- अपनी फोटो और साइन अपलोड करें।
- ऑनलाइन पेमेंट करें।
- सफल भुगतान के बाद, पीआरएएन जेनरेट हो जाएगा।
नेशनल पेंशन सिस्टम के फायदे
नेशनल पेंशन सिस्टम रिटायरमेंट के बाद वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है। इससे टैक्स में छूट भी मिलती है। यह स्कीम रिटायरमेंट के बाद आपकी आय का नियमित स्त्रोत हो सकता है।
एनपीएस टोल फ्री नंबर
एनपीएस अकाउंट खोलने में यदि किसी भी प्रकार की कोई समस्या हो तो एनपीएस हेल्पलाइन नंबर 1800110708 पर संपर्क किया जा सकता है। यदि टोल-फ्री नंबर नए और पुराने सभी सब्सक्राइबर्स की समस्या समाधान के लिए है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications