सेविंग पैसा बचाने का सबसे बड़ा तरीका है लेकिन आज के दौर में ये तरीका थोड़ा पुराना हो गया है या यू कहें कि बदल गया है। पहले जहां लोग बैंक में पैसे जमा करके ब्याज या फिर फिक्स डिपॉजिट के जरिए पैसे कमाते थे वहीं आज के दौर में लोग निवेश और सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान के जरिए पैसे बचा भी रहे हैं और कमा भी रहे हैं।
सबसे बड़ी चिंता रहती है रिटायरमेंट को लेकर, जिसे लेकर लोग पैसे जमा करते हैं। हम आपके रिटायरमेंट को कंफर्ट बनाने के लिए बताएंगे कुछ आसान टिप्स जिसके जरिए आप अपना रिटायरमेंट रिलेक्स होकर बिता सकते हैं।
म्यूचुअल फंड में निवेश
बैंक में पैसे जमा करने का तरीका पुराना हो चुका है। आपकी जॉब के दौरान प्रोविडेंट फंड का पैसा हर महीने कटता रहता है जो बाद में आपके रिटायरमेंट में काम आता है। इसी तरह आपको चाहिए कि आप अपनी टेकहोम सेलेरी से करीब 10 फीसदी की बचत करें और इसे म्यूचुअल फंड आदि में निवेश करें ये लॉन्ग टर्म प्लान है लेकिन इससे आपका बुढ़ापा संवर जाएगा।
निवेश की राशि को बढ़ाएं
अगर आप पहले से ही कहीं निवेश कर रहे हैं तो अब समय आ गया है कि धीरे-धीर आप निवेश की राशि को बढ़ाएं। आज जितनी महंगाई है उस लिहाज से आने वाले वक्त में चीजों के दाम आसमान पर होंगे। इसलिए हर वर्ष आपको अपने निवेश की रकम बढ़ा देनी चाहिए। बचत की ये फसल आपके रिटायरमेंट के जीवन को आराम से भर देगी।
जरूरी हो तभी पीएफ का पैसा निकालें
कई बार देखा गया है कि लोग नौकरी छोड़ने के बाद या जॉब स्विच करने के बाद पिछली कंपनी से अपने पीएफ का पैसा निकाल लेते हैं। ऐसे में वह अपने रिटायरमेंट प्लान को दांव पर लगाते हैं। जबतक कोई आपात परिस्थिति ना आए तब तक आपको पीएफ निकालने से बचना चाहिए।
एजुकेशन लोन
आज के दौर में बच्चों की एजुकेशन में कमाई का एक बड़ा हिस्सा खर्च हो जाता है। ऐसे में आपको समझदारी से काम लेते हुए बच्चों के लिए एजुकेशन लोन ले लेना चाहिए। इसके लिए पहले आप मार्केट में मौजूद विभिन्न एजुकेशन लोन की पूरी जानकारी एकत्र कर लें फिर नियम जान लें और सरकार का एजुकेशन लोन को लेकर बैंको को क्या दिशा निर्देश है इसके बारे में भी पढ़ लें। इससे आप आगे आने वाली परेशानियों से बच सकेंगे।
आपात फंड
आप किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में फिक्स डिपॉजिट खाता खोल सकते हैं। कोशिश करें कि पास के डाक घर में फिक्स डिपॉजिट खाता खोलें ये बैंक से ज्यादा दर पर ब्याज देते हैं। इसमें बड़ा निवेश करें, एक से दो साल तक का फिक्स डिपॉजिट रखें साथ ही बैंक में RD रिकरिंग डिपॉजिट भी करते रहिए। इससे आपात स्थिति में आपको एक बड़ी रकम मिल जाएगी जो आपके गाढ़े वक्त में काम आ सकती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications