अगर आपको डेकोरेशन, ज्वैलरी की डिजायनिंग या फिर जूट के बैग, पर्स आदि बनाने का हुनर है तो आप घर बैठे ही अपना काम शुरु कर सकते हैं। आपके इस काम को केंद्र की मोदी सरकार की तरफ से प्रोत्साहन भी मिलेगा और कमाई भी होगी। यहां हम आपको बताएंगे कि आप केंद्र सरकार की योजना से जुड़ कर कैसे कमाई कर सकते हैं।
महिलाओं पर फोकस
इस योजना का मुख्य फोकस घर पर रहने वाली महिलाओं पर है। उन्हें ही ध्यान में रख कर ये योजना शुरु की गई है। इसके लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने एक मंच तैयार किया है जिसके माध्यम से महिलाएं अपने हुनर के जरिए कमाई भी कर सकती हैं। मंत्रालय ने इस योजना का नाम महिला 'ई-हाट' दिया है।
ऑनलाइन बेच सकती हैं अपना प्रोडक्ट
आप इस मंच पर अपने प्रोडक्ट को ऑनलाइन बेच सकते हैं। इसके लिए आपको किसी तरह की रजिस्ट्रेशन फीस नहीं देनी होगी। ना ही आपके उत्पाद को ई-हाट पोर्टल पर रजिस्टर करने के लिए सरकार आपसे किसी तरह का कोई कमीशन या शुल्क लेगी।
क्या बेच सकते हैं
यहां आप खुद के डिजायन किए हुए कपड़े, बैग, पर्स, और आभूषण तक बेच सकते हैं। इसके अलावा खिलौने, गिफ्ट आइटम्स आदि भी बेचकर कमाई कर सकते हैं।
ग्राहकों से संपर्क
यहां प्रोडक्ट खरीदने के लिए ग्राहक आपसे ई-हाट के जरिए संपर्क करेगा और फिर उत्पाद से जुड़ी जानकारी आपसे हासिल करेगा। इससे आपको अपना बिजनेस बढ़ाने में मदद मिलेगी।
सिर्फ महिला उद्यमियों के लिए
महिला ई-हाट पोर्टल पर दी गई जानकारी के मुताबिक इस पोर्टल से सिर्फ महिला उद्यमी ही जुड़ सकती हैं। इससे जुड़ने के लिए आपकी उम्र 18 साल व उससे ज्यादा होनी चाहिए। यही नहीं, जिन उत्पादों को पोर्टल पर लिस्ट किया जा रहा है और जिस महिला के नाम से किया जा रहा है, वह उत्पाद तैयार करने की प्रक्रिया से जुड़ी होनी चाहिए।
उत्पाद की जानकारी
आपको अपने उत्पाद और उससे जुड़ी जानकारी पोर्टल को देना होगी. इसके साथ ही आपको इनके फोटो भी पोर्टल को भेजने होंगे, ताकि उन्हें पोर्टल पर प्रमुखता से पेश किया जा सके।
क्वालिटी आपकी जिम्मेदारी
आप अपने घर पर ही उत्पाद तैयार कर सकते हैं। पोर्टल में हालांकि ये साफ किया गया है कि आपके अपने उत्पाद की क्वालिटी की जिम्मेदारी खुद लेनी होगी याद रखिए यह सिर्फ एक प्लैटफॉर्म है, जो आपको ग्राहकों से जुड़ने का मौका देता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications