इस साल म्युचुअल फंड इंडस्ट्री में 8,000 नए डिस्ट्रीब्यूटर्स जोड़े गए हैं। ये नए डिस्ट्रीब्यूटर और पुराने डिस्ट्रीब्यूटर आपको म्युचुअल फंड में निवेश करने के लिए कह सकते हैं। पर आपको अपने पैसों को निवेश करने से पहले आर्थिक सलाह लेना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप म्यूचुअल फंड एक्सपर्ट की भी मदद ले सकते हैं।
डिस्ट्रीब्यूटर की योग्यता
डिस्ट्रीब्यूटर की शैक्षिक योग्यता जानना बहुत जरूरी है। आपको पता होना चाहिए कि उसे किस प्रकार का ज्ञान और अनुभव है। म्युचुअल फंड सलाहकार को विभिन्न संपत्ति जैसे इक्विटी, फिक्सड इनकम और गोल्ड आदि की जानकारी होनी चाहिए।
डिस्ट्रीब्यूटर को होना चाहिए पूरा नॉलेज
उसे और उसकी टीम को ये अच्छी तरह से पता होना चाहिए कि ये संपत्ति किस तरह विभिन्न घरेलू और अंर्तराष्ट्रीय कार्यों को प्रभावित कर सकती है। सलाहकार को पता होना चाहिए कि आपके जीवन की जरूरतों को किस तरह निवेश से कब और कैसे पूरा किया जा सकता है।
क्या आपका डिस्ट्रीब्यूटर आसानी से उपलब्ध है
सबसे जरूरी बात है कि जिस डिस्ट्रीब्यूटर से आप अपने पैसों को निवेश करवा रहे हैं वो जरूरत पड़ने पर आसानी से उपलब्ध रहेगा भी या नहीं। टेलिफोन, ईमेल या मीटिंग के ज़रिए वो आपके संपर्क में रहना चाहिए।
क्या आपका सलाहकार विस्तृत सेवा देता है
कई निवेशक बार-बार और कई लोगों से अपनी संपत्ति और निवेश के बारे में बात करना नहीं चाहते हैं। उन्हें एक ऐसे सलाहकार की जरूरत होती है जो उनके निवेश को गुप्त तरीके से संभाल सके और किसी के साथ शेयर ना करे।
पुराना ट्रैक रिकॉर्ड चैक करें
जिस शख्स पर भरोसा करके आप अपना पैसा उसे सौंप रहे हैं, उसका पुराना ट्रैक रिकॉर्ड भी जरूर चेक कर लें। उसने किस क्षेत्र में काम किया है और उसे कैसा ज्ञान है, आपको पता होना चाहिए। भारत में म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर्स के लिए कोई रेटिंग या रैंकिंग सिस्टम नहीं है।
इसलिए बेहतर होगा कि आप अपने आसपास के लोगों से डिस्ट्रीब्यूटर्स का रेफरेंस लें। सोशल मीडिया वेबसाइट के ज़रिए आप किसी करीबी से डिस्ट्रीब्यूटर का रेफरेंस ले सकते हैं। आप ऑनलाइन, दोस्तों, रिश्तेदारों के ज़रिए भी रेफरेंस ले सकते हैं।
सलाहकार का मुआवज़ा
एक अच्छे सलाहकार को मुआवज़ा यानि उसके काम की कीमत भी देनी पड़ती है। अपने सलाहकार से पूछें कि क्या वो आपके हर निवेश के लिए कमीशन लेगा। कुछ डिस्ट्रीब्यूटर आपके निवेश में लगाए गए समय और आपकी निजी जरूरत के आधार पर पैसे लेते हैं।
ऑनलाइन भी ले सकते हैं हेल्प
फाइनेंशियल प्लान बनाने में कई ऑनलाइन पोर्टल आपकी मदद कर सकते हैं। यहां से आपको फ्री में डाटा मिल जाएगा जबकि सीज़नल फाइनेंशियल प्लानर इसके लिए पैसे लेते हैं। फाइनेंशियल प्लान में आपके रिस्क उठाने की क्षमता, भविष्य की जरूरतें और जीवन के लक्ष्यों को ध्यान में रखा जाता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications