लगभग हर किसी के पास पैन कार्ड होगा और हर कोई पैन कार्ड के इस्तेमाल को भी समझते होंगे। पर पैन कार्ड में दिए गए 10 नंबर के बारे में शायद ही कोई जानता होगा। पैन कार्ड वैसे तो आयकर भुगतान के वक्त सबसे ज्यादा जरुरी होता है लेकिन आप इसे आईडी प्रूफ के लिए भी कई जगह पर इस्तेमाल कर सकते हैं। पैन कार्ड में आपकी जन्मतिथि के नीचे दिए गए 10 अंक अल्फाबेट और अंकों में होते हैं जो कि सारे कैपिटल लेटर में होते हैं।
पता कर सकते हैं पूरी कुंडली
आप सोचते होंगे कि ये नंबर सिर्फ आपका ग्राहक नंबर होगा, पर ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। इन सभी नंबरों का खास मतलब और अर्थ निकलता है। जिससे किसी भी व्यक्ति की पूरी कुंडली पता की जा सकती है। यह जानना काफी रोचक होगा कि आखिर इन नंबरों का मतलब क्या है तो यहां पर हम आपको इन नंबरों के बारे में विस्तार से बताएंगे।
प्रत्येक नंबर का मतलब
पैन कार्ड के ये नंबर अंग्रेजी के बड़े अक्षरों से शुरु होते हैं और इसमें गणतीय संख्याएं भी शामिल होती हैं। पैन कार्ड के पहले तीन डिजिट मान लीजिए की CCC, SSSS है या कुछ और भी हो सकता है। यह तीनों डिजिट कौन से होंगे आयकर विभाग के द्वारा तय किया जाता है। पैन कार्ड का चौथा डिजिट अंग्रेजी का शब्द होता है जो कि धारक का स्टेटस बताता है। पैन कार्ड नंबर में दर्ज पांचवा डिजिट भी एक अंग्रेजी का शब्द होता है। यह धारक के सरनेम के हिसाब से तय होता है।
अगले चार डिजिट 0001 से लेकर 9999 तक कुछ भी हो सकते हैं। यह नंबर सीरीज मौजूदा समय में आयकर विभाग में चल रही सीरीज को दर्शाते हैं। इसका आखिरी डिजिट अल्फाबेट होता है, जो कोई भी हो सकता है।
टीडीएस कर सकते हैं क्लेम
पैन कार्ड के वैसे तो कई फायदे हैं पर अगर आप एक सैलरीड परसन हैं यानी कि आप जॉब करते हैं तो आप फाइनेंशियल ईयर के अंत में इसके द्वारा अपना टीडीएस क्लेम कर सकते हैं। साथ ही पैन कार्ड कॉर्पोरेट ऑफिस से लेकर सरकारी ऑफिसों में काम आने वाला एक सरकारी पहचान पत्र है जो कि लगभग हर जगह मान्य होता है।
पैन कार्ड के लिए ऐसे करें आवेदन
अगर अब तक आपके पास पैन कार्ड नहीं है तो आपको यहां पर हम बताएंगे कि कैसे आप पैन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। पैन कार्ड के आवेदन के लिए आपको 49 ए फॉम डाउनलोड करना होता है। इसे आप आयकर विभाग की वेबसाइट http://www.incometaxindia.gov.in/Pages/default.aspx से डाउनलोड कर सकते हैं।
पैन सेवा केंद्र से भी प्राप्त कर सकते हैं फॉर्म
आप पैन कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए अप्लीकेशन फॉर्म आयकर पैन सेवा केंद्रों पर भी उपलब्ध होता है। आवेदन के बाद आपको एक नंबर दिया जाता है। इसके जरिए आप यह पता कर सकते हैं कि आपका पैन कार्ड बनने की किस प्रक्रिया से गुजर रहा है और आपको यह कितने दिन में मिल जाएगा। पैन कार्ड बनवाने में 150 से 200 रुपए तक का खर्च आता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications