सरकार ने महिलाओं के लिए कई सारी चीजें आरक्षित कर दी हैं चाहे फिर वो पढ़ाई के लिए हो या जॉब के लिए उन्हें 30 से 35 प्रतिशत का आरक्षण प्राप्त है। इसी फेहरिस्त में अब प्रॉपर्टी को लेकर भी एक नया कानून आ गया है। यदि किसी महिला के नाम से कोई प्रॉपर्टी खरीदी जाती है या महिला के नाम से उस प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री होती है तो स्टांप ड्यूटी में आपको 2 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। तो वहीं अगर प्रॉपर्टी पर मालिकाना हक पूरी तरह से महिला का है या ज्वाइंट ओनर बनाया गया है तो रजिस्ट्री में भी 1 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
अगर आप लाखों करोड़ों की प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं तो 1-2 प्रतिशत की छूट भी आपका अच्छा खासा फायदा कर सकती है। आगे की स्लाइड में आपको बताएंगे कि इसके अलावा आपकी वाइफ या किसी भी महिला को प्रापर्टी में किस-किस प्रकार की छूट मिल सकती है-
महिलाओं की नाम पर प्रॉपर्टी का हुआ है इजाफा
पिछले कुछ वर्षों में जहां घर खरीदने में महिलाओं की सलाह की अहमियत में इजाफा हुआ है तो वहीं अब महिलाओं के नाम पर संपत्ति खरीदने वालों की संख्या में भी अच्छा-खासा इजाफा देखने को मिलता है। वैसे ऐसा हो भी क्यों नहीं आखिर महिलाओं के नाम पर संपत्ति खरीदने के कई तरह के लाभ भी तो मिल रहे हैं।
टैक्स में भी मिलती है छूट
प्रॉपर्टी मामलों में एक्सपर्ट के अनुसार महिलाओं के नाम पर संपत्ति खरीदने पर टैक्स में भी छूट मिलती है। ऐसे में अगर आप भी किसी संपत्ति में निवेश करने का मन बना रहे हैं तो इसे अपने घर की महिला चाहे फिर वो आपकी माता हों, बहन या फिर वाइफ हो आपको उसी के नाम पर प्रॉपर्टी खरीदनी चाहिए।
मिल जाता है आसानी से होम लोन
अगर आप होम लोन के लिए अप्लाई करने की सोच रहे हैं तो आप उसमें अपने पत्नी को भी को-अप्लीकेंट बना लें। बशर्ते की आपकी वाइफ भी जॉब करती हों। ऐसा करने पर आपकी आय में उनकी आय भी शामिल हो जाएगी। इससे आपको ज्यादा होम लोन और आसानी से एवं जल्दी भी मिल जाता है। ऐसे अप्लीकेशन को बैंक जल्दी खारिज भी नहीं करते हैं।
प्रापर्टी टैक्स और रजिस्ट्री में छूट
एक ओर जहां रजिस्ट्री में छूट मिलती है तो वहीं स्टांप ड्यूटी में 2 प्रतिशत की छूट आपको मिलेगी अगर प्रॉपर्टी आपकी वाइफ के नाम है। इसके अलावा प्रापर्टी टैक्स में भी महिलाओं के छूट के प्रावधान किए गए हैं लेकिन उसके लिए मालिकाना हक महिला का होना चाहिए।
घर पर मालिकाना हक है उनका अधिकार
जब आपके पूरे घर की देख-रेख महिलाएं करती हैं तो घर का मालिकाना हक उनका क्यों नहीं हो सकता है? जबकि ऐसा करना हर तरफ से फायदेमेंद ही साबित होगा इससे आपके साथ-साथ आपकी घर की महिला का भी मान बढ़ेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications