बॉलीवुड में हमेशा कुछ ऐसी फिल्में बनती रहती है जो कि हमें कुछ न कुछ सिखाने का प्रयास करती हैं। कुछ ऐसी हिंदी फिल्में भी बॉलीवुड में बन चुकी हैं जो कि नवयुवकों को बिजनेस करने के लिए प्रेरित करती हैं। ये फिल्में उद्यमिया को बढ़ावा देती हैं साथ ही नए बिजनेस आइडिया लोगों तक पहुंचाने का काम भी किया। आपको यहां पर हम ऐसे ही कुछ हिंदी फिल्मों के बारे में बताएंगे जो कि बिजनेस का गुण सिखाती हैं।
बदमाश कंपनी
बदमाश कंपनी कुछ दोस्तों की कहानी है। जो कि मिडिल क्लास फैमली से हैं उनके पास बिजनेस करने का अजीब सा हुनर है जिसके बलबूते पर गलत तरीके से सफलता पाने की कोशिश करते हैं लेकिन बाद में उन्हे अपनी गलती का एहसास होता है और वह अपने इस हुनर का उपयोग इमानदारी के बिजनेस में लगाकर खुद का बिजनेस शुरु करते हैं।
अवतार
अवतार एक बहुत ही पुरानी फिल्म है जिसमें राजेश खन्ना और शबाना आजमी ने मुख्य किरदार निभाया है। यह फिल्म यह कहती है कि आप अपना जीवन किसी भी दिन से शुरु कर सकते हैं आप अपनी किस्मत अपने दम पर बना और बिगाड़ सकते है। साथ ही यह फिल्म बताती है कि कैसे एक पिता अपनी पूरी जिंदगी अपने बच्चों के भविष्य का सवारने में बिता देता है।
कारपोरेट्स
यह फिल्म पॉवर गेम पर आधारित है जिसमें दो बड़ी कंपनियों के बीच ताकत और पैसे का खेल चलता है। इसमें दिखाया गया है कि पैसा और राजनीति कैसे एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। साथ ही बिजनेस ट्रिक्स को भी बताया गया है। फिल्म में बिपासा बासु ने अहम भूमिका निभायी है।
त्रिशूल
त्रिशूल पिता-पुत्र की मेलोड्रामा फिल्म है लेकिन साथ ही यह फिल्म एक बिजनेस आयडिया भी लेकर आयी। इसमें बेटा अपने पिता को साबित करने के लिए किस तरह से एक सफल बिजनेस मैन बनता है उसकी पूरी कहानी बतायी गई है। फिल्म में मुख्य किरदार में संजीव कपूर और अमिताभ बच्चन हैं।
रॉकेट सिंह सेल्स मैन ऑफ द ईयर
रणवीर कपूर की इस फिल्म के बारे में भले ही ज्यादा लोग ना जानते हों पर यह फिल्म बहुत ही सराहनीय बनी थी। क्रिटिक्स ने भी इस फिल्म की खूब सराहना की थी। यह फिल्म कॉलेज स्टूडेंट्स पर बनी है जिसमें रणवीर कपूर एक सेल्समैन की जॉब करते हैं लेकिन उनके काम की कोई कद्र नहीं करता है। धीरे-धीरे हीरो के अन्य साथी मिलकर अपना एक खुद का काम शुरु करते हैं जो कि आगे चलकर बड़ी-बड़ी कंपनियों को टक्कर देता है।
बैंड बाजा बारात
बैंड बाजा बारात सन 2010 में रिलीज हुई थी। वैसे तो यह एक रोमांटिक फिल्म थी, लेकिन साथ ही यह एक बिजनेस ओरियंटेड फिल्म थी। यह फिल्म एक नया बिजनेस आयडिया लेकर आयी थी। जिसमें हीरोइन अनुष्का शर्मा और हीरो रनवीर सिंह मुख्य किरदार निभाते हुए वेडिंग प्लॉनर का बिजनेस चलाते हैं। उनके बिजनेस में किस तरह का उतार-चढ़ाव आता है वेडिंग प्लानर को किन-किन मुसीबतों से होकर गुजरना पड़ता है इन सब चीजों को बड़े ही बखूबी के साथ दर्शाया गया है।
गुरु
गुरु फिल्म से तो हर कोई अवगत होगा। यह फिल्म एक रियल स्टोरी धीरुभाई अंबानी के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में बताया गया है कि कैसे एक छोटे से गांव का नौजवान अभाव हीनता को पीछे छोड़ते हएु बहुत कम समय में भारत का एक अमीर आदमी बन जाता है। इस फिल्म में मुख्य किरदार में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications