जैसा कि आप सब जानते हैं कि 50,000 रुपए या उससे ज्यादा का वित्तीय लेन-देन करते हैं तो इसके लिए जरुरी है कि आपका खाता आधार से जुड़ा होना चाहिए। एचडीएफसी बैंक अपने कस्टमर को आधार से बैंक अकाउंट लिंक करने के लिए अक्सर ईमेल और मैसेज भेजते रहते हैं। तो अगर आप भी HDFC के ग्राहक हैं तो यहां पर आपको बताएंगे कि कैसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन अपने आधार नंबर को बैंक खाते से जोड़ सकते हैं।
सबसे पहले आधार की वेबसाइट पर जाएं
सबसे पहले आप आधार की वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाइए। वहां पर चेक आधार एंड बैंक अकाउंट लिंकिंग स्टेटस पर क्लिक कीजिए। वहां अपना आधार नंबर और दिया गया सेक्योरिटी कोड डालिए। अब सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी दाखिल करने के बाद अब लॉग इन बटन पर क्लिक कीजिए। लॉग-इन करने के बाद यहां आपको साफ नजर आएगा कि किन-किन बैंक अकाउंट्स के साथ आपका आधार लिंक्ड है।
ये तरीका भी अपना सकते हैं
आधार को बैंक खाते से ऑनलाइन लिंक करने की प्रक्रिया कोई ज्यादा मुश्किल नहीं है। आप घर बैठे यह काम कर सकते हैं और आपको कहीं जाने कि भी जरुरत नहीं होगी। यहां पर आपका स्टेप वाय स्टेप बता रहे हैं कि कैसे आप आधार को खाते से लिंक करें:
1- ऑनलाइन आधार नंबर बैंक खाते से जोड़ने के लिए व्यक्ति का इंटरनेट बैंकिंग रजिस्ट्रेशन होना जरुरी है।
2- अपने बैंक का नेट बैंकिंग लॉगिन करें।
3- लॉगिन करने पर आपको आधार नंबर लिंक करने का एक विकल्प मिलेगा।
4- जैसे कि एक उदाहरण HDFC बैंक का लें तो इसमें लॉगिन के बाद आपको update Aadhaar number " update contact details" का विकल्प मिलता है।
5- वहीं अन्य बैंकों में "Aadhar Bank Account Seeding" या Aadhaar Seeding" का विकल्प मिलता है।
6- आधार कार्ड का पूरा और सही विवरण टाइप करें ।
7- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
9- इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर या फिर ई-मेल आईडी पर खाते से आधार लिंक होने का नोटिफिकेशन आ जाएगा।
10- इस तरह से आपका आधार आपके बैंक खाते से लिंक हो जाएगा।
ऑफलाइन लिंक करने की प्रक्रिया
अगर आप ऑफलाइन तरीके से बैंक खाते को आधार नंबर से लिंक कराना चाहते हैं। तो आपको अपने बैंक की ब्रांच में जाकर आधार की डिटेल बैंक कर्मचारी को देनी होगी। आपको आधार कार्ड की फोटो कॉपी, पैन कार्ड और बैंक पासबुक भी साथ लेकर जाना होगा। इस तरह से बैंक कर्मचारी आपके आधार को बैंक खाते से जोड़ देंगे।
मोबाइल से चेक कर सकते हैं स्टेटस
बैंक अकाउंट और आधार के लिंकिंग का स्टेटस जानने का एक और तरीका भी है। अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से *99*99*1# डायल करें। अब 12 अंकों का अपना आधार नंबर डालें। यह सुनिश्चित करें कि आपने सही आधार नंबर ही डाला है। कंफर्मेशन के बाद आपको बताएगा कि बैंक अकाउंट आधार से लिंक्ड है या नहीं। इसे USSD सर्विस कहते हैं।
आधार से लिंक रहना चाहिए मोबाइल नंबर
यहां आपको सिर्फ उसी बैंक खाते के बारे में जानकारी मिलेगी जिसे आपने हाल ही में आधार से लिंक करवाया है। अगर आपके एक से अधिक बैंक अकाउंट्स हैं तो आपको बैंक से ही इसकी जानकारी लेनी पड़ेगी। USSD सर्विस का लाभ तभी ले सकते हैं जब मोबाइल नंबर आधार से लिंक्ड हो।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications