बेटियों के लिए केंद्र सरकार ने एक महत्वाकांक्षी योजना साल 2015 में शुरु की थी जिसका नाम सुकन्या समृद्धि योजना रखा गया था। यह योजना पूरी तरह से बेटियों को ध्यान में रख कर बनाई गई थी। इस योजना में बेटी की पढ़ाई के खर्चे से लेकर उसके विवाह में होने वाले खर्च को भी ध्यान रखा गया था, इसीलिए इस योजना में तमाम लोग रुचि ले रहे हैं। पर हाल ही में केंद्र सरकार ने इस योजना की ब्याज दरों में कटौती कर दी है जिससे बाद से एक सवाल खड़ा हो गया है कि क्या सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करना अब पहले की तरह फायदेमंद है या नहीं? आइए इस सवाल का जवाब भी हम और मिलकर इस लेख के जरिए ढूंढते हैं।
सुकन्या समृद्धि योजना
केंद्र सरकार की बेहद महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है सुकन्या समृद्धि योजना। ये योजना पूरी तरह से बालिकाओं को ध्यान में रख कर शुरु की गई है। हाल ही में इस योजना की ब्याज दर में भी कटौती की गई है, अब सुकन्या समृद्धि योजना में 0.2 फीसदी की कटौती के बाद 8.1 फीसदी की ब्याज दर पर रिटर्न मिलेगा, इससे पहले सुकन्या समृद्धि योजना पर रिटर्न 8.3 फीसदी था।
सुकन्या समृद्धि योजना से लाभ
सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने के लिए आपको बेटी के जन्म के 10 साल के अंदर ही उसका खाता खुलवाना होगा। इसके बाद अगले 14 साल तक कम से कम आपको 1000 रुपए सालाना प्रीमियम के तौर पर सुकन्या समृद्धि खाते में जमा करना होगा। पीपीएफ की तरह इस योजना में भी आप एक साल में सिर्फ डेढ़ लाख रुपए ही अधिकतम जमा कर सकते हैं। इस योजना की खास बात ये है कि लड़की के बालिग या फिर 21 के हो जाने के बाद उसकी शादी होने तक ये खाता खुला रहेगा। शादी होने के बाद ये खाता बंद कर दिया जाएगा। लड़की के 18 साल के हो जाने के बाद आप उसकी पढ़ाई के लिए खाते से 50 फीसदी रकम निकाल सकते हैं।
खाते के बारे में जानकारी
सुकन्या समृद्धि योजना का खाता बेटी के जन्म से लेकर 10 वर्ष तक की आयु तक के बीच खुलवाया जा सकता है। जमाकर्ता बेटी नाम से सिर्फ एक ही खाता खोल सकता है। माता-पिता या संरक्षक दो बेटियों के अलग-अलग एक खाता खोल सकते हैं। यदि जुड़ुआ बेटियां हैं तो जन्म संबंधी प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा जिसके बाद तीसरा खाता खोला जा सकता है।
खाता खोलने के लिए जरूरी राशि
एक खाता 1000 रुपए की शुरुआती जमा राशि से खोला जा सकता है। एक वित्तीय वर्ष में इस खाते में न्यूनतम 1000 रुपए और अधिकतम 1 लाख 50 हजार रुपए जमा किया जा सकेंगे। बेटी के 14 साल की उम्र पूरी होने तक खाते में पैसा जमा कर सकते हैं। 14 वर्ष की आयु के बाद खाते में पैसा नहीं जमा कर सकते हैं।
खाता संचालन
यदि खाते में एक वित्तीय वर्ष में न्यूनतम राशि जमा नहीं की गई तो न्यूनतम जमा राशि (1000 रुपए) और 50 रुपए प्रतिवर्ष के जुर्माने के साथ खाते को नियमित किया जाएगा। बालिका के 10 वर्ष तक की आयु होने तक माता-पिता खाते को संचालित कर सकते हैं इसके बाद बेटी खुद खाता संचालित कर सकती है।
जमा राशि निकालने की शर्तें
बालिका के 18 वर्ष की आयु पूरा कर लेने के बाद ही सुकन्या समृद्धि योजना के खाते में जमा राशि की केवल 50 फीसदी राशि निकाली जा सकती है। यदि किसी कारणवश बालिका की मृत्यु हो जाती है तो संरक्षक द्वारा खाता बंद कर दिया जाएगा और पूरी जमा राशि ब्याज के साथ निकाल ली जाएगी।
खाता कब होगा मेच्योर
बेटी का खाता खोलने की तारीख से 21 वर्ष पूरा होने पर ही खाता मेच्योर होगा। बालिका का विवाह यदि 18 वर्ष के बाद या 21 वर्ष से पहले होता है तो शादी की तारीख के बाद खाता बंद कर दिया जाएगा। खाता बंद होने के बाद जमा रकम ब्याज समेत निकाली जा सकती है।
आयकर में छूट का लाभ
सुकन्या समृद्धि योजना का खाता देश के किसी भी हिस्से में ट्रांसफर कराया जा सकता है। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खुलने वाले खातों को टैक्स से छूट मिलेगी। इस योजना के तहत खुलने वाले खातों को आयकर कानून की धारा 80-जी के तहत छूट दी जाएगी।
अनियमित भुगतान पर जुर्माना
अनियमित भुगतान अगर खाते में अनियमित भुगतान किया जाता है तो प्रति वर्ष कम से कम 50 रुपए का जुर्माना निर्धारित राशि के साथ लिया जाएगा। विड्रॉल (पैसा निकालना) 50 प्रतिशत राशि पिछले वित्तीय वर्ष के अंत में 18 वर्ष की आयु होने के बाद उच्च शिक्षा और शादी की के लिए इस्तेमाल होगी।
पीपीएफ से ज्यादा ब्याज
सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश राशि पर ही पहले टैक्स छूट थी लेकिन इस बजट में इसके ब्याज और परिपक्वता पर मिलने वाली राशि पर भी टैक्स छूट दी गई है। इस मामले में यह PPF के बराबर हो गया जिसपर तीन स्तरों पर टैक्स छूट मिलती है। लेकिन ब्याज के मामले में सुकन्या समृद्धि योजना PPF से ज्यादा आकर्षक है। PPF पर 7.6 फीसदी ब्याज मिल रहा है जबकि सुकन्या समृद्धि योजना पर ब्याज अधिक है। आगे पढ़ें कैसे खोलें SBI में सुकन्या समृद्धि योजना का खाता।
SBI में कैसे खोलें सुकन्य समृद्धि योजना का खाता
SBI की बात हम इसलिए कर रहे हैं क्योंकि SBI देश का सबसे बड़ा बैंक है। देश के करोड़ो नागरिक SBI के ग्राहक हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आसान स्टेप में आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सुकन्या समृद्धि का खाता कैसे खुलवा सकते हैं। साथ ही आपको बताएंगे कि सुकन्या समृद्धि का खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में खुलवाने के लिए आपको किन-किन दस्तावेजों की जरूरत होगी। जिन लोगों का एसबीआई बैंक में खाता नहीं है, वे पहले बैंक में दस्तावेज को जमा कर खाता खुलवा सकते हैं।
ऐसे खुलवाएं खाता
आप दो तरह से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सुकन्या समृद्धि का खाता खुलवाने के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पहला- कि आप अपने नजदीकी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में जाएं और वहां शाखा प्रबंधक से इस विषय में जानकारी मांगे। शाखा प्रबंधक आपको इस योजना के विषय में हर बात बताएंगे। दूसरा तरीका है कि आप इंटरनेट के माध्यम से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर जाएं और सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में ऑनलाइन जानकारी प्राप्त करें।
खाता खोलने के लिए जरूरी दस्तावेज
- लड़की के जन्म का प्रमाण पत्र
- माता-पिता का फोटो पहचान पत्र
- अड्रेस प्रूफ बच्चे और माता पिता की तस्वीर
खाता खोलने लिए सबसे पहले फॉर्म भरें और उसके साथ सारे दस्तावेजों को जमा करें, फिर फोटो के साथ कम से कम 1000 रुपए जमा करें। अकाउंट या खाता खुलने के बाद आप पैसे चेक या डिमांड ड्राफ्ट के द्वारा भी जमा कर सकते हैं।
अधिकतम तीन खाते खोले जा सकते हैं
एक व्यक्ति द्वारा अधिकतम दो से तीन खाते खोले जा सकते हैं। इस योजना में दो ही खाते का प्रावधान है लेकिन अगर जुड़ुवा लड़की है तो इस संबंध में आपको प्रमाण पत्र पेश करना होगा जिसके बाद आप तीसरा खाता खुलवा सकते हैं। किसी भी दशा में 3 से अधिक खाता नहीं खोला जा सकता है। खाते में न्यूनतम राशि 1000 रुपए या अधिकतम राशि 1,50,000 वार्षिक जमा की जा सकती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications