यहां पर बताएंगे की शादीशुदा महिलाएं पैन कार्ड में अपना नंबर कैसे बदलवा सकती हैं? साथ ही आपको बताएंगे कि पैन कार्ड में नाम बदलवाने के लिए कौन-कौन से दस्तावेजों की आवश्यकता होती है।
यह संभव है कि एक समय के बाद आपको अपने पैन कार्ड में बदलाव करना पड़े। उदाहरण के लिए जब आपने पैनकार्ड बनवाया तब आप बैचलर थे, लेकिन कुछ सालों बाद आपकी शादी हो जाती है और आपका सरनेम बदलता है तो आपको अपने पैनकार्ड में नाम बदलवाने की जरुरत पड़ेगी। चूंकि भारतीय संस्कृति में शादी के बाद महिलाओं का सरनेम ज्यादातर बदलता है तो इसलिए पैनकार्ड में नाम बदलवाने की आवश्यकता मुख्य तौर पर महिलाओं को ही पड़ती है।
साथ ही यह भी संभव है कि आपको अपने पैनकार्ड में अपना हस्ताक्षर भी बदलवाना हो, तो यह सब हो सकता है, पर कैसे ये हम आपको आगे की स्लाइड में बताएंगे-
इन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता
जिन महिलाओं की शादी हुई है और पैन कार्ड पर नाम बदलने की इच्छा है, तो उन्हें अपने कुछ दस्तावेज देने की आवश्यकता होगी। जहां पर भी पैनकार्ड में नाम बदलवाने को जा रहे हैं वहां आपको अपने शादी का मैरीज सर्टिफिकेट, शादी का कार्ड, किसी भी न्यूजपेपर में आपके सरनेम बदलने का विज्ञापन, पति का एक आईडी प्रूफ जिसमें पति का नाम पता सही लिखा हो की फोटो कॉपी आदि की आवश्कता होगी।
भरना होगा फॉर्म
पैनकार्ड में नाम बदलवाने के लिए आपको एक फॉर्म भरना होगा। फार्म के सभी कॉलम को भरना होगा साथ ही उस कॉलम पर सही का निशान लगाना होगा जहां पर आपको बदलाव या सुधार की आवश्यकता होगी। यही प्रक्रिया पैन कार्ड में हस्ताक्षर बदलवाने के लिए भी उपयोगी होगी।
कोई भी व्यक्ति पैन कार्ड में करवा सकता है बदलाव
अगर आप शादीशुदा महिला हैं या फिर कोई भी व्यक्ति आप अपने पैनकार्ड में बदलाव चाहते हैं तो इसके लिए आपको न्यूजपेपर में बदलाव को लेकर जो विज्ञापन दिया होगा उसकी एक प्रति लाकर देनी होगी। या फिर किसी सरकारी गैजेट में भी आप बदलाव को लेकर विज्ञापन दे सकते हैं।
फर्म को पैनकार्ड में बदलाव चाहिए तो
अगर आप किसी पार्टनर्शिप वाले फर्म में काम करते हैं और पैनकार्ड में बदलाव चाहते हैं तो उसके संशोधन के लिए आपको फर्म की भागीदारी या पार्टनर्शिप एग्रीमेंट की एक कॉपी प्रस्तुत करनी होगी। सभी मामलों में आवेदक को ऊपर बताए गए फॉर्म को भरने की आवश्यकता होगी। साथ में जरुरी डॉक्यूमेंट भी देने होंगे।
शादी के बाद पैनकार्ड में सरनेम का बदलवाना जरुरी
याद रखें यदि शादी के बाद आपका सरनेम बदल गया है तो आपको पैनकार्ड में बदलाव करना जरुरी है। इनकम टैक्स विभाग द्वारा आवेदन स्वीकार किए जाने के बाद आपके इच्छानुसार परिवर्तित पैन कार्ड कुछ दिए गए समयानुसार आपके पास पहुंच जाएगा।
सभी जगह पर देना होगा नया पैन कार्ड
आजकल हमें ज्यादातर स्थानों पर पैन कार्ड की जरूरत है जैसे बड़े लेनदेन करने, बिलों का भुगतान आदि में, और हम कार्यालयों और अन्य कई स्थानों पर पैन कार्ड नंबर भी जमा करते हैं। इसलिए, यदि विवाहित महिला का पैन नंबर बदलता है, तो उन्हें फिर से सभी जगहों पर नया पैन कार्ड देने की आवश्यकता पड़ सकती है क्योंकि पुराना पैन कार्ड अमान्य हो जाएगा।
सरनेम बदलने पर नहीं बदलता पैन नंबर
पैन कार्ड में सरनेम बदलवाने या हस्ताक्षर बदलवाने पर पैन नंबर नहीं बदलता है, इसलिए आपको इस बारे में टेंशन लेने की आवश्यकता नहीं होगी। तो जब भी आपका सरनेम बदलता है तो बस वही बदलेगा पैन नंबर नहीं, क्योंकि PAN का मतलब ही होता है परमानेंट नंबर या स्थायी संख्या।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications