यहां पर आपको बताऐंगे कि आप विभिन्न पोस्ट ऑफिसों से मनी ऑर्डर कैसे भेज सकते हैं। मनी ऑर्डर भेजने की पूरी प्रक्रिया आपको यहां पर पता चलेगी।
डाकघर ग्राहकों को मनी ऑर्डर भेजने में सक्षम बनाता है। एक मनी ऑर्डर पोस्ट ऑफिस द्वारा जारी किया गया वो आर्डर है, जिसके जरिये कोई व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति को पैसा भेज सकता है। डाकघर की एजेंसी के माध्यम से मनी ऑर्डर भेजा जाता है। 'प्राप्तकर्ता' वह व्यक्ति होता है, जिसका नाम मनी ऑर्डर पर होता है, जिसे धनराशि मिलती है। इंडिया पोस्ट के अनुसार किसी व्यक्ति को मनी ऑर्डर से पैसे भेजने का फायदा यह होता है कि पैसा उस व्यक्ति के घर या उसके रहने के जगह पर भेजा जाता है।
तो चलिए जानें, पोस्ट ऑफिस के जरिए कैसे भेजा जा सकता है मनी ऑर्डर-
1) सबसे पहले जाना होगा पोस्ट ऑफिस
मनी ऑर्डर भेजने के लिए सबसे पहले डाकघर के काउंटर पर जाना होगा और काउंटर से एक मनी ऑर्डर फॉर्म खरीदना होगा। किसी को मनी ऑर्डर भेजने वाला प्रेषक कहलाता है यानि कि प्रेषक वह व्यक्ति होता है जो मनी ऑर्डर भेजता है। क्या आप पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं के बारे में जानते हैं?
2) ऐसे भेजें पोस्ट ऑफिस से मनी ऑर्डर
काउंटर से फॉर्म लेने के बाद उसमें सभी आवश्यक जानकारी भरें, इसके बाद हस्ताक्षर या अंगूठे का निशान लगाएं। इंडिया पोस्ट ने अपनी वेबसाइट indiapost.gov.in पर यह बताया गया है कि किसी भी रूप में बिना हस्ताक्षर या अंगूठे के निशान के फॉर्म को अधूरा माना जाएगा और फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। फॉर्म में मांगी गई सभी जानकीरियों को भरना होगा। फॉर्म में इन जानकारियों को अंग्रेजी, हिंदी या किसी क्षेत्रीय भाषा में भेजन वाला (प्रेषक) खुद भर सकता है या किसी और से लिखवा सकता है।
प्रेषक अगर भुगतान करने वाले के लिये कोई संदेश भी लिखना चाहता है तो वो कूपन पर संदेश लिख सकता है। सिंगल मनी ऑर्डर के तहत अधिकतम राशि की सीमा 5000 रुपये है यानि कि आप सिंगल मनी ऑर्डर के तहत किसी को ज्यादा से ज्यादा 5000 रुपये ही भेज सकते हैं।
3) नकदी या चेक डाकघर काउंटर में दें
मनी ऑर्डर फॉर्म विधिवत फाइल किया गया होना चाहिए, साथ ही मनी ऑर्डर की धनराशि और कमीशन या तो नकदी में या चेक द्वारा डाकघर काउंटर पर दिया जाना चाहिए। पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं PPF, NSC, RD पर नई ब्याज दरें
4) रसीद रखें अपने पास
मनी ऑर्डर और कमीशन की राशि काउंटर पर देने के बाद आपको एक रसीद दी जाएगी। इस रसीद को अच्छी तरह चेक करें और कुछ गलत जानकारी होने पर तुरंत बताएं, अन्यथा बाद में इसके लिये डाकघर जिम्मेदार नहीं होगा। जल्द ही कर सकेंगे पोस्ट ऑफिस से ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर
5)भुगतान प्राप्त करने की भी मिलेगी रसीद
भुगतानकर्ता को पैसे का भुगतान करने के बाद मनी ऑर्डर भेजने वाले को प्राप्तकर्ता या उसके अधिकृत एजेंट द्वारा हस्ताक्षरित मनी ऑर्डर की राशि का भुगतान प्राप्त करने की रसीद मिलेगी। अगर उचित समय में रसीद प्राप्त नहीं की जाती है, तो कार्यालय के पोस्टमास्टर द्वारा हस्ताक्षरित भुगतान प्रमाण पत्र आवेदन पर दिया जाएगा। हालांकि, सरकारी या जिला, स्थानीय या नगर पालिका बोर्ड के पक्ष में जारी किए गए मनी ऑर्डर के कुछ मामलों में रसीद भुगतानकर्ता के पास ही रखी जाती है और वो मनी ऑर्डर भेजनेवाले (प्रेषक) को सीधे विभागीय रसीद जारी करता है। पोस्ट ऑफिस में मिलेंगे नए ATM, होंगी कुछ खास खूबियां
6) मनी ऑर्डर में पते या भुगतान की जगह में बदलाव
जब तक मनी ऑर्डर प्राप्तकर्ता के पास नहीं पहुंचता है, तब तक प्रेषक अगर चाहे तो मनी ऑर्डर के पते या भुगतान की जगह में बदलाव कर सकता है। ऐसा करने के लिए प्रेषक को कोई अतिरिक्त शुल्क देने की जरूरत नहीं होगी। प्रेषक यह आवश्यक बदलाव पोस्ट ऑफिस पर लिखित में आवेदन देकर, बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के कर सकता है। हां, बदलाव करने का आवेदन प्रेषक को उसी पोस्ट ऑफिस पर देना होगा, जहां से मनी ऑर्डर जारी किया गया था और रसीद दी गई थी।
7) मनी ऑर्डर के भुगतान को रोकना
मनी ऑर्डर को लेकर अक्सर यह सवाल भी आता है कि क्या मनी ऑर्डर जारी होने के बाद उसे रोका जा सकता है,सो त इसका जवाब है हां। जब तक मनी ऑर्डर का भुगतान ना हुआ हो, प्रेषक उस मनी ऑर्डर को रोक भी सकता है और धनराशि वापस ले सकता है। इसके लिये प्रेषक को उस पोस्ट ऑफिस पर लिखित में आवेदन देना होगा, जहां से मनी ऑर्डर जारी कर रसीद दिया गया था। ऐसा करने के लिये प्रेषक को कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। हालांकि, किसी भी मामले में, प्रेषक के अनुरोध के अनुपालन में मनी ऑर्डर के भुगतान को रोकने में असमर्थता या विफलता के लिए डाकघर उत्तरदायी नहीं होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications