होम लोन ट्रांसफर की प्रक्रिया बहुत ही आसान है यहां पर आपको बताएंगे कि आप एक बैंक से दूसरे बैंक में होम लोन कैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।
अक्सर ऐसा होता है कि जानकारी के अभाव में हम होम लोन किसी भी बैंक से ले लेते हैं लेकिन जब हमें ज्यादा ब्याज पर EMI देना पड़ता है तब समझ में आता है कि हमसे गलती हो गई है। तो परेशान होने की जरुरत नहीं है यहां पर आपको बताएंगे कि आप होम लोन को एक बैंक से दूसरे बैंक में कैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। र्वतमान में आप कम ब्याज दरों में होम लोन प्राप्त कर सकते हैं। एक बैंक से दूसरे बैंक में होम लोन को ट्रांसफर करने की प्रक्रिया को रीफाइनेंसिंग कहा जाता है। आगे आपको बताएंगे कि कैसे आप अपना होम लोन ट्रांसफर कर सकते हैं।
होम लोन ट्रांसफर के लिए ये है पात्रता
होम लोन ट्रांसफर करने से पहले आपको कुछ काम और जिम्मेदारियां पूरी करनी होती है। ये काम पूरे होने के बाद ही आप होम लोन ट्रांसफर करने के योग्य बन सकते हैं-
1-कस्टमर ईएमआई (EMI)की मिनिमम पेमेंट पहले से कर चुका हो।
2- प्रॉपर्टी पर आप कब्जा लेने के लिए तैयार हों या इस पर पहले से ही कब्जा लिया जा चुका हो। होम लोन पर मिलने वाली नई ब्याज दरें देखें यहां
जरुरी दस्तावेजों के लिए बैंक से करें संपर्क
होम लोन ट्रांसफर के लिए अपने वर्तमान बैंक से आपको कुछ दस्तावेजों के लिए आवेदन करना होगा जैसे कि-
- फोरक्लोजर लेटर के साथ नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट
- होम लोन रिपेमेंट हिस्ट्री
- बैंक की कस्टडी में होम लोन से जुड़े दस्तावेजों की सूची
ऐसे करें नए बैंक में आवेदन
होम लोन को ट्रांसफर करने के लिए आपको नए बैंक में आवेदन करने की जरूरत होगी। जिसके लिए सबसे पहले आपको होम लोन फॉर्म भरना होगा और उसके साथ कुछ जरुरी दस्तावेज लगाने होंगे जैसे कि-
1-पता और उम्र का प्रमाण पत्र
2-केवाईसी के लिए पासपोर्ट साइज फोटो
3-इनकम सर्टिफिकेट
4-पहले वाले बैंक की ओर से जारी किए गए दस्तावेज
फॉर्म सबमिट करने के बाद नया बैंक होम लोन का आवंटन करने से पहले आपकी क्रेडिट हिस्ट्री की समीक्षा करेगा। कौन सा होम लोन आपके लिए बेहतर है जानिए यहां पर
इतनी देनी होगी फीस
होम लोन ट्रांसफर करने की प्रक्रिया में होम लोन प्रोसेसिंग फीस के रुप में अतिरिक्त चार्ज लग सकता है। दूसरे बैंक में लोन को ट्रांसफर करने के फायदे में इस फीस का ध्यान रखना चाहिए। नए बैंक की ओर से दस्तावेजों को मंजूरी मिलने पर इसी बैंक के नाम पर बकाया राशि का चेक जारी किया जाता है ताकि लोन का फोर क्लोज किया जा सके।
जब आप पहले से कोई लोन बंद करते हैं तो उसे फोरक्लोजर कहा जाता है। एक बार पेमेंट मिल जाने पर मौजूदा बैंक असली दस्तावेज वापस कर देता है। होम लोन बंद करते वक्त न भूलें ये 6 बातें
याद रखने योग्य बातें
होम लोन ट्रांसफर करते समय आपको यह ध्यान रखना होगा कि नए बैंक में इसके लिए लागत कितनी आएगी। इसके अलावा बकाया लोन को ट्रांसफर करने से ईएमआई का बोझ कम हो सकता है या फिर आप अतिरिक्त टॉप-अप लोन ले सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?



Click it and Unblock the Notifications