यहां पर आपको बताएंगे कि कैसे आप रेलवे का काउंटर टिकट ऑनलाइन कैंसिल कर सकते हैं।
अभी भी हजारों-लाखों भारतीय ट्रेन का टिकट लेने के लिए रेलवे स्टेशन के काउंटर में लाइन लगाकर खड़े होते हैं। कई बार ऐसा होता है कि आपको किसी वजह से अपनी यात्रा को कैंसिल करना पड़ता है लेकिन जो टिकट बुक हो गए हैं उन्हें कैंसिल कैसे किया जाए, शायद कम ही लोग जानते होंगे। ऑनलाइन टिकट बुक करने वाले तो फिर भी इसके बारे में जानते होंगे, लेकिन जो लोग काउंटर से टिकट बुक करते हैं उन्हें शायद यह नहीं पता होगा कि उनका टिकट भी ऑनलाइन कैंसिल किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं कि कैसे घर बैठे ऐसे टिकटों को ऑनलाइन कैंसिल करा सकते हैं।
IRCTC की वेबसाइट पर जाएं
सबसे पहले तो आपको आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर अपनी खुद की लॉगिन आईडी और पासवर्ड बनाना होगा। इसके बाद जब ऑप यहां पर रिजस्टर्ड हो जाएंगे तो उसके बाद वेबसाइट पर जाकर More ऑप्शन पर क्लिक करना होगा, और फिर वहां पर काउंटर टिकट कैंसलेशन विकल्प को चुनना होगा।
इस विकल्प पर जाने के बाद आपको यहां पर पीएनआर नंबर और ट्रेन नंबर दर्ज करना होगा और फिर एक कैप्चा भरना होगा। कैप्चा भरने के बाद यहां पर कुछ इंस्ट्रक्शन दिए रहते हैं जिन्हें पढ़कर उसे चेक करना होगा और अंत में इसे सबमिट बटन पर क्लिक कर देना होगा।
ओटीपी से करें सत्यापित
जैसे ही आप सारी डिटेल सबमिट कर देंगे आपके रिजस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आपको एक ओटीपी मिलेगा। ओटीपी डालते ही आपको स्क्रीन पर एक पीएनआर नंबर की डिटेल दिखेगी। सारी डिटेल को वेरिफाई करने के बाद कैंसिल टिकट के ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद आपको स्क्रीन पर ही दिख जाएगा कि कितनी राशि रिफंड के तौर पर मिलेगी।
कैंसिलेशन का भी आएगा मैसेज
जैसे ही आपको टिकट कैंसिल हो जाएगा आपके पास एक मैसेज आपके मोबाइल नंबर पर आएगा, जिसमें पीएनआर (PNR) और रिफंड की डिटेल मिलेगी। इस मैसेज का फॉर्मेट कुछ इस तरह से होगा 'आपका पीएनआर xxxxxxxxx कैंसिल कर दिया गया है। अपना रिफंड अमाउंट यात्रा की शुरुआत वाले या अन्य स्टेशन से प्राप्त करें।
हमसे जुड़ें
बिजनेस, पैसा, निवेश, बचत, बैंकिंग और होम लोन से जुड़ी अन्य खबरों के बारे में ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज और ट्वीटर पेज से आप यहां पर जुड़ सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications