यहां पर आपको बताएंगे कि आप रिटायरमेंट के लिए कैसे पैसे बचा सकते हैं एवं पैसे बचाने का तरीका आपको यहां पर पता चलेगा।
यदि आप 20 या 30 साल के हैं तो संभावना है कि आप भविष्य में निवेश लक्ष्यों की बजाय अपनी वर्तमान जरूरतों पर ध्यान केंद्रित कर रहे होंगे। ज्यादातर लोग इस उम्र में यही सोचते हैं कि रिटायरमेंट में तो अभी बहुत समय है बाद में देंखेंगे लेकिन बाद में कभी भी कुछ नहीं हो पाता है जो करना है वर्तमान में ही करना होगा। यदि आप रिटायरमेंट में आर्थिक रुप से सुखमय बनाना चाहते हैं तो आपको अभी बचत और प्लॉनिंग शुरु करनी होगी। यही सही वक्त और सही उम्र होती है पैसे बनाने की। तो आइए आपको बताते हैं कि किस तरह से आप रिटायरमेंट के लिए पैसे बना सकते हैं।
रिटायरमेंट प्लानिंग जल्दी शुरु कर दें
अगर आप रिटायरमेंट के बात एक चिंता मुक्त जीवन बिताना चाहते हैं तो आप कम उम्र में ही इसकी तैयारी करना शुरु कर देना होगा। अगर आप लॉन्ग टर्म की निवेश योजना को शुरु करते हैं जैसे कि फिक्स्ड डिपॉजिट तो यह योजना आपके लिए और भी अच्छी रहेगी। तो आपका समय शुरु होता है अब!
रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए गाइड
सबसे पहले तो आपको यह स्वीकार करना होगा कि एक न एक दिन आप सेवानिवृत्त होंगे, उसके बाद यह जानना होगा कि आगे चलकर आपको अपने साथ-साथ पत्नि, बच्चे, माता-पिता, पढ़ाई और शादी जैसे कई खर्चे आपको ही उठाना होगा। तो इमरजेंसी के लिए और इन सभी कामों के लिए आपके पास एक बड़ी सेविंग होना जरुरी है।
सोचिए कि आप हर महीने की सैलरी से कैसे बचत कर सकते हैं बचत के तरीकों को पता कीजिए। पैसे निवेश कीजिए ताकि आपको ब्याज के साथ दुगुना मुनाफा भी मिले।
निवेश के विकल्प
यदि आप निवेश की दुनिया में पहली बार कदम रख रहे हैं तो आपको बता दें कि आप कई सारी योजनाओं में निवेश कर सकते हैं। जिसमें की आपको अच्छी ब्याज दर प्राप्त होगी और टैक्स भी बचेगा। निवेश के विकल्प हैं पीपीएफ (PPF), म्यूचुअल फंड, आरडी (RD), हेल्थ इंश्योरें, रियल एस्टेट और कई सारे पेंशन प्लान। एसआईपी भी म्यूचुअल फंड का एक प्रकार होता है जो कि एक सुरक्षित निवेश कहलाता है।
स्टॉक मार्केट में भी लगा सकते हैं पैसा
यदि आप शेयर बाजार और स्टॉक मार्केट की जानकारी रखते हैं तो आप अपना पैसा यहां पर भी लगा सकते हैं। पर स्टॉक मार्केट आपको नियमित नजर रखने की भी जरुरत होगी, क्योंकि पैसा कब डूब जाएगा आपको पता भी नहीं चलेगा। इसके अलावा आप गोल्ड में भी निवेश कर सकते हैं।
जमीन खरीदकर आप अपने पैसे यहां पर लगा सकते हैं जमीन में पैसा लगाना ज्यादा फायदेमंद ही साबित होता है क्योंकि जमीन की कीमत बढ़ती है घटती नहीं है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications