सरकार की महत्वाकांक्षी 'आयुष्मान भारत योजना' में अस्पताल में भर्ती से तीन दिन पहले से 15 दिन बाद तक की दवाओं और जांच खर्च भी शामिल होगा इस बात की जानकारी केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने दी।
सरकार की महत्वाकांक्षी 'आयुष्मान भारत योजना' में अस्पताल में भर्ती से तीन दिन पहले से 15 दिन बाद तक की दवाओं और जांच खर्च भी शामिल होगा इस बात की जानकारी केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने दी। दरअसल इस योजना के तहत गरीब और वंचित परिवारों के पांच लाख रुपये तक के अस्पताल खर्च का वहन किया जाएगा।
बता दें कि नड्डा ने कहा कि 'आयुष्मान भारत ' योजना के तहत करीब 55 करोड़ लोगों को लाभ होगा। क्योंकि 10.74 करोड़ परिवार को इसके दायरे में लाने का लक्ष्य रखा गया है। मौके पर स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने कहा, '29 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों ने सहमति पत्र पर दस्तखत किए और प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्रियान्वयन पर काम शुरू किया।
क्या हैं आयुष्मान भारत योजना।
10 करोड़ परिवारों को 5 लाख रुपए
- इसके तहत देश के 10 करोड़ परिवारों को 5 लाख रुपए तक के फ्री हेल्थ इंश्योरेंस की सुविधा देने की योजना है।
- इस स्कीम में हॉस्पिटलाइजेशन से पहले और बाद के खर्च को भी शामिल किया गया है।
- राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत आने वाले हर परिवार को 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा कराया जाएगा।
- इस बीमा कवर से आप छोटे और बड़े सभी तरह के अस्पतालों में इलाज करा सकेंगे। सरकारी और चुने हुए निजी अस्पताल में इलाज की सुविधा मिलेगी।
- आयुष्मान भारत योजना पूरी तरह से कैशलेस होगी। परिवार चाहे जितना बड़ा हो, उसके हर सदस्य को राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत लाभ मिलेगा।
- महिला-पुरुष, बच्चे-बूढे सब इस योजना के लाभार्थी हो सकते है। बता दें कि उम्र की भी कोई सीमा नहीं है।
- प्रीमियम का भुगतान केंद्र और राज्य सरकार करेंगी। बता दें कि केंद्र सरकार 60%, राज्य सरकार 40% खर्च उठाएगी।
- अस्पताल में भर्ती होने के पहले के स्वास्थ्य संबंधी खर्चे और अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद के खर्चे भी इसमें शामिल होंगे।
- पॉलिसी लेने के पहले दिन से ही ये सारी सुविधाएं मिलने लगेंगी। अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में आने जाने का भत्ता (निर्धारित दर पर परिवहन भत्ता) भी दिया जाएगा।
- इस योजना के तहत करीब 50 करोड़ लोगों को कवर किया जाएगा, योजना में गरीब, ग्रामीण इलाकों में रहने वाले कमजोर परिवारों को शामिल किया जाएगा।
5 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा
आयुष्मान भारत योजना पूरी तरह से कैशलेस
केंद्र सरकार 60%, राज्य सरकार 40% खर्च उठाएगी
करीब 50 करोड़ लोगों को कवर किया जाएगा
फर्जी वेबसाइट चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई
कार्यक्रम में डेटा निजता एवं सूचना सुरक्षा नीति तथा धोखाधड़ी रोधी दिशानिर्देश भी जारी किये गए। वहीं उन्होंने कहा कि ऐसी फर्जी वेबसाइट चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं जो सरकार की बीमा योजना के नाम पर नकली योजनाओं से लोगों को लुभाकर उनसे ठगी करते हैं।
गौरतलब है कि योजना के तहत लाभार्थी के रूप में व्यक्ति की पहचान के साथ उसे एक कार्ड जारी किया जाएगा। ताकि वह सालाना पांच लाख रुपये तक स्वास्थ्य बीमा का लाभ ले सके। कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर हुए। इसके तहत एक लाख आरोग्य मित्रों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, और आरोग्य मित्र योजना के तहत लाभार्थियों की पहचान में मदद करे सकते है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications