उच्च शिक्षा के लिए कई लोग एजुकेशन लोन का सहारा लेते हैं। अगर हम देखे तो विदेश के तुलना भारत में शिक्षा की कीमत कम है। उसके बाद भी आज एजुकेशन लोन हर किसी के लिए अनिवार्य हो गया है।
उच्च शिक्षा के लिए कई लोग एजुकेशन लोन का सहारा लेते हैं। अगर हम देखे तो विदेश के तुलना भारत में शिक्षा की कीमत कम है। उसके बाद भी आज एजुकेशन लोन हर किसी के लिए अनिवार्य हो गया है। ये बात भी सच हैं कि देश की प्रति व्यक्ति आय को देखा जाए तो उन्हें अपने बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए एजुकेशन लोन का सहारा लेना जरूरी है।
लोन काफी मददगार
कंपटीशन के जमाने में एक तरफ जहां सरकारी संस्थानों में एडमिशन लेना मुश्किल हैं वहीं दूसरी ओर निजी संस्थानों की फीस भी काफी ज्यादा है। ऐसे में विद्यार्थियों के पास एजूकेशन लोन के अलावा कोई मार्ग नहीं बचता। वहीं अगर पर अपने बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए विदेश भेजना चाहते हैं और आपकी बचत कम पड़ गयी है तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप एजुकेशन लोन लेकर इस कमी को पूरा कर सकते हैं।
वहीं एजूकेशन लोन लेने से पहले हम आपको कुछ बातों से अवगत कराना चाहेंगे।
1. एजुकेशन लोन उन भारतीय नागरिकों को मिलता है, जिन्होंने किसी पेशेवर या तकनीकी कोर्स में दाखिला लिया हो या फिर मेरिट के आधार पर उनका देश या विदेश के किसी संस्थान में चयन हुआ हो।
2. बता दें कि भारतीय बैंक संघ के नियमानुसार, बैंक भारतीय संस्थानों के लिए 10 लाख रुपये तक और विदेशी में पढ़ाई के लिए 20 लाख रुपये तक का ऋण मुहैया करवा सकते हैं।
3. एजुकेशन लोन के लिए सह-आवेदक का होना अनिवार्य है। सह आवेदक के तोर पर अभिभावक, जीवनसाथी या भाई-बहन भी मान्य हैं।
4. चार लाख रुपये से काम राशि के लोन के लिए कोई सिक्योरिटी नहीं जमा की जाती। हालांकि, 4 लाख रुपये से अधिक राशि के लोन के लिए किसी ऐसे व्यक्ति की निजी गारंटी अनिवार्य है, जिसकी कमाई और पेमेंट क्षमता बैंक की स्वीकार्य हो। वहीं 7.5 लाख रुपये से अधिक के लोन के लिए जमानती सुरक्षा देनी होती है, जिसमें घर, गहने या सिक्योरिटीज भी शामिल हैं।
5. कोर्स खत्म होने के छह महीने से एक साल के भीतर रिपेमेंट पीरियड शुरू होता है। किसी भी प्रकार की रोक की स्थिति में साधारण ब्याज ही लागू होता है।
एजुकेशन लोन में क्या कवर होता है?
बता दें कि इसमें कोर्स की बेसिक फीस और कॉलेज के दूसरे खर्च हॉस्टल, परीक्षा, मैस, कवर होते हैं। जिसका खर्च लोन के माध्यम से लिया जा सकता है।
इन कागजों की होती है आवश्यकता
लोन एप्लाई करने के लिए एडमिशन लेने वाली संस्था का मान्यता प्राप्त होना आवश्यक है। आवेदक को 12वीं पास होना चाहिए। आरबीआई के अनुसार इसके लिए कोई अधिकतम सीमा नहीं तय की गई है। इसके लिए आवेदक को संस्थान का एडमिशन लेचर, फीस स्ट्रक्चर, 10वीं, 12वीं की मार्कशीट और अन्य निजी दस्तावेज देने होते हैं। साथ ही एप्लिकेंट की आय के बारे में भी जानकारी देना आवश्यक है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications