यहां पर आपको कैंसिल चेक के बारे में बताएंगे, साथ ही बताएंगे कि इन चेकों का उपयोग क्या है और इनकी जरुरत क्यों पड़ती है?
आपने में से लगभग सभी लोगों ने कभी न कभी कैंसिल चेक का इस्तेमाल किया ही होगा। बैंकों के सेविंग अकाउंट में रखे पैसे आप ज्यादातर एटीएम या डेबिट कार्ड से निकालते हैं लेकिन यदि पैसे का अमाउंट ज्यादा हो जो ऐसे में हमें एक चेक बुक की आवश्यकता पड़ती है। ज्यादातर लोग अभी भी कैंसिल चेक के बारे में नहीं जानते हैं। तो आपको यहां पर कैंसिल चेक के बारे में बताएंगे, साथ ही इसके उपयोग के बारे में भी बताएंगे।

कैंसिल चेक क्या हैं?
कैंसिल चेक एक तरह का सामान्य चेक होता है जो आपके पास चेक है अगर आप उसमें दो तिरछी लाइन बनाके बड़े-बड़े शब्दों में CANCELLED लिख देते हैं तो उसे हम सामान्य भाषा में कैंसिल चेक कहते हैं। चेक में आपको तो तिरछी लाइन और CANCELLED के अलावा कुछ और नहीं लिखना होता है। चेक में कैंसिल इसलिए लिखा जाता है ताकि कोई भी यूजर इस चेक का गलत इस्तेमाल न कर पाए। आप किसी भी बैंक के सामान्य चेक को कैंसिल चेक बना सकते हैं।
आप जिस किसी को भी कैंसिल चेक दे रहे होते हैं वह आपके बैंक अकाउंट की जानकारी जैसे की अकाउंट नंबर, IFSC कोड और नाम आदि प्राप्त कर सकता है।
कैंसिल चेक की उपयोगिता
कैंसिल चेक कई चीजों के लिए जरुरी होता है-
बैंक में खाता खोलने के लिए
यदि आप दूसरी शाखा में एक नया बैंक अकाउंट खुलवाना चाहते हैं तो बैंक वाले आपसे एक कैंसिल चेक की मांग करते हैं सबूत के तौर पर।
लोन के लिए
यदि आप किसी बैंक से लोन लेते हैं तो ऐसे में बैंक लोन के लिए आपको एक कैंसिल चेक की जरुरत होती है।
निवेश के लिए
यदि आप मार्केट में कोई निवेश करना चाहते हैं जैसे की म्यूचुअल फंड या स्टॉक मार्केट तो ऐसे में आपको केवाईसी करवाना होता है जिसमें आपको एक कैंसिल चेक की जरूरत पड़ती है।
पेमेंट लेने के लिए
कई बार कुछ कंपनी से यदि आप किसी भी तरह के पेमेंट लेते हैं खासकर ऑनलाइन पेमेंट करना हो तो, ऐसे में कंपनी आपसे कैंसिल चेक की मांग कर सकती है।
बीमा पॉलिसी के लिए
कई बार बीमा कंपनियों से विभिन्न बीमा पॉलिसी जैसे हेल्थ इंश्योरेंस करवाते हैं तो आपको कैंसिल चेक देना पड़ता है।
कैंसिल चेक से मिलने वाली जानकारी
कैंसिल चेक से निम्म जानकारियां मिलती हैं-
- खाताधारक का नाम
- बैंक खाता नंबर
- आईएफएससी कोड
- MICR
- बैंक का नाम
- शाखा का नाम
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications