आप सभी इस बात से पूरी तरह से रूबरू होंगे कि लोन लेते वक्त या निवेश करते वक्त आपसे कैंसल्ड चेक मांगा जाता है। क्या आप जानते हैं बैंक आपसे कैंसल्ड चेक क्यों मांगते हैं?
आप सभी इस बात से पूरी तरह से रूबरू होंगे कि लोन लेते वक्त या निवेश करते वक्त आपसे कैंसल्ड चेक मांगा जाता है। क्या आप जानते हैं बैंक आपसे कैंसल्ड चेक क्यों मांगते हैं? तो चलिए आज हम आपको बतायेंगे इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें। आपके बैंक अकाउंट नंबर, आईएफएससी कोड आदि की सही जानकारी के लिए आपसे कैंसल्ड चेक मांगा जाता है।

क्या है कैंसल्ड चेक?
वैसे देखा जाये तो कैंसिल चेक एक तरह का सामान्य चेक होता है जो आपके पास चेक है। आप अपने चेक बुक से एक लीफ को अलग कर उस पर पेन से दो लकीर से क्रॉस कर देते हैं। यह वास्तव में उस बैंक में आपका अकाउंट होने का भी सबूत है। लोन लेने या पीएफ अकाउंट आदि से रकम निकालने के लिए आपको कैंसल्ड चेक देने की जरूरत पड़ती है।
कैसे देते हैं कैंसल्ड चेक?
आप चेक की बुकलेट से एक चेक अलग कर उस पर दो क्रॉस लाइन बना देते हैं। बस यही कैंसल्ड चेक है। इस पर आपको हस्ताक्षर करने की जरूरत नहीं होती। इससे चेक मांगने वाले को आपके बैंक अकाउंट नंबर, एमआईसीआर और आईएफएससी कोड, बैंक की शाखा आदि के बारे में सही जानकारी मिल जाती है।
यह ध्यान रखें कि कैंसल्ड चेक के जरिये कोई आपके अकाउंट से रकम नहीं निकाल सकता। हालांकि अगर आप किसी व्यक्ति के सामने उसके दिए गए कलम से चेक को कैंसल करते हैं और उस पर साइन कर देते हैं तो वह इसका दुरूपयोग कर सकता है।
इन जगहों पर मांगा जाता कैंसल्ड चेक
- अगर आप कहीं निवेश करते हैं तो केवाईसी गाइडलाइन के हिसाब से कैंसल्ड चेक देना जरूरी है।
- म्यूचुअल फंड या शेयर ब्रोकर भी आपसे कैंसल्ड चेक मांगते हैं।
- अगर आप लोन लेते हैं तो आपके बैंक अकाउंट की सही जानकारी के लिए कर्ज देने वाला बैंक आपसे कैंसल्ड चेक मांगता है।
- आपके बैंक अकाउंट से मासिक किस्त शुरू करने के लिए भी आपसे कैंसल्ड चेक मांगा जाता है।
- इलेक्ट्रॉनिक क्लियरिंग सर्विस ईसीएस के लिए भी आपसे कैंसल्ड चेक मांगा जाता है।
- पीएफ अकाउंट से रकम निकासी के लिए अधिकारी आपसे कैंसल्ड चेक मांगते हैं।
- बीमा पॉलिसी खरीदने में भी इंश्योरेंस कंपनी कंपनी आपसे कैंसल्ड चेक मांगती हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications