यहां पर आपको बताएंगे एसबीआई के नए एटीएम कार्ड इंटरनेट बैंकिंग सुविधा का उपयोग करते हुए कैसे एक्टिवेट करेंगे।
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया अपने ऑनलाइन बैंकिंग पोर्टल onlinesbi.com के माध्यम से विभिन्न प्रकार की ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करता है। नए एटीएम कार्ड को एक्टिवेट करने से लेकर एटीएम कार्ड का उपयोग करके रजिस्ट्रेशन करने तक, स्टेट बैंक इंटरनेट बैंकिंग के उपभोक्ता इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से उपलब्ध कई ऑनलाइन टूल्स का उपयोग कर सकते हैं। नए ATM कार्ड को ऑनलाइन एक्टीवेट करने के लिए एसबीआई इंटरनेट बैंकिंग के उपभोक्ता - एसबीआई का वह उपभोक्ता जिसने इंटरनेट बैंकिंग सुविधा का विकल्प चुना है- को किसी ATM या बैंक की शाखा में जाने की आवश्यकता नहीं है। दूसरे शब्दों में एसबीआई इंटरनेट बैंकिंग (या नेट बैंकिंग) पोर्टल उपभोक्ता को एटीएम से संबंधित कई काम ऑनलाइन करने की अनुमति देता है। इस तरह के कई कामों के लिए SBI ने योग्य उपभोक्ताओं के लिए ऑनलाइन SBI पोर्टल पर कुछ चरण निश्चित किये हैं।
ATM कार्ड का उपयोग करके SBI इंटरनेट बैंकिंग सुविधा के लिए रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया-
- अपने इंटरनेट बैंकिंग पोर्टल के माध्यम से एसबीआई अपने ग्राहकों को नेट बैंकिंग सुविधाओं के लिए रजिस्टर करने की अनुमति देता है तथा इसके लिए बैंक की शाखा में जाने की आवश्यकता नहीं होती। onlineSBI.com पोर्टल पर उपभोक्ता पर्सनल बैंकिंग सेक्शन के अंतर्गत "न्यू यूजर रजिस्ट्रेशन" को चुन सकते हैं।
- यह विकल्प आपको एक लिंक पर ले जाएगा जो उन लोगों के लिए है जिन्हें बैंक से "प्री-प्रिंटेड किट" नहीं मिली है। यह विकल्प एसबीआई के उन ग्राहकों के लिए नहीं है जिन्हें इंटरनेट बैंकिंग सुविधा एक्टिवेट करने के लिए पहले से ही प्री-प्रिंटेड किट मिल चुकी है।
- इसके बाद योग्य उपभोक्ता - वे जिन्हें बैंक से प्री-प्रिंटेड किट नहीं मिली है - को अपना विवरण भरने की आवश्यकता होती है जैसे खाता संख्या, सीआईएफ (कस्टमर इनफॉर्मेशन फाइल) नंबर, ब्रांच कोड (शाखा कोड) और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर आदि। एसबीआई के अनुसार अकाउंट नंबर (खाता संख्या), सीआईएफ नंबर और ब्रांच कोड पासबुक में या अकाउंट स्टेटमेंट में मिल सकते हैं।
- एक बार पूरा विवरण भरने के बाद उपयोगकर्ता "सबमिट" बटन पर क्लिक कर सकता है।
- इस चरण पर बैंक ग्राहक को उसके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) भेजता है।
- यह ओटीपी दिए गए स्थान में (एंटर करना) डालना पड़ता है। ओटीपी एंटर करने के बाद उपयोगकर्ता "कन्फर्म" पर क्लिक करके आगे बढ़ सकता है।
- "मेरे पास मेरा एटीएम कार्ड है (बिना शाखा में गए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए)"
- "मेरे पास मेरा एटीएम कार्ड नहीं है (केवल शाखा द्वारा ही एक्टिवेट किया जाएगा)"
- उपयोगकर्ता को लागू विकल्प चुनना पड़ता है। पहले विकल्प के साथ उपयोगकर्ता को विवरण जैसे कार्ड नंबर, कार्ड धारक का नाम, और कार्ड की एक्सपायरी तारीख आदि देना होता है। आवश्यक विवरण भरने के बाद अगले चरण पर जाने के लिए उपयोगकर्ता "प्रोसीड" पर क्लिक कर सकता है।
- इंटरनेट बैंकिंग के लिए उपयोगकर्ता के लिए एक अस्थाई यूज़रनेम बना दिया जाता है और उसे पेज पर डिस्प्ले किया जाता है।
- उसके बाद उपभोक्ता को अपनी पसंद का पासवर्ड एंटर करने के लिए कहा जाता है। इसके बाद यूज़र "सबमिट" पर क्लिक कर के आगे बढ़ सकता है।
- ऑनलाइनएसबीआई पोर्टल इंटरनेट बैंकिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करने की पुष्टि करता है।
- उपभोक्ता इस अस्थाई यूज़रनेम का उपयोग कर सकते हैं - जो उन्हें रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भेजा गया था - और पहली बार इंटरनेट बैंकिंग पर लॉग इन करने के लिए उसके द्वारा बनाया गया पासवर्ड का उपयोग भी कर सकते हैं।
- एसबीआई के अनुसार इंटरनेट बैंकिंग पोर्टल (OnlineSBI.com) पर पहली बार लॉग इन हो जाने के बाद यूज़र अपना नया यूज़रनेम, और लॉग इन और प्रोफाइल पासवर्ड बना सकता है।
- OnlineSBI पोर्टल पर लॉग इन हो जाने के बाद उपभोक्ता को "ई सर्विस" सेक्शन में "एटीएम कार्ड सर्विसेस" में विकल्प में जाना पड़ता है।
- "एटीएम कार्ड सर्विसेस" लिंक पर क्लिक करने के बाद उपभोक्ता कहे गए सेक्शन में जाता है जहाँ कई विकल्प होते हैं। इसके बाद ग्राहक "न्यू एटीएम कार्ड एक्टीवेशन" पर क्लिक करके आगे बढ़ सकता है।
- उपभोक्ता को वह अकाउंट चुनना पड़ता है जिसके लिए एटीएम कार्ड जारी किया गया है। यदि ग्राहक का बैंक में केवल एक ही अकाउंट है तो वही पहले से चुना हुआ होगा।
- इसके बाद उपयोगकर्ता को अपना 16 अंकों वाला एटीएम कार्ड नंबर दो बार दी गयी जगह पर डालना पड़ता है तथा फिर "एक्टिवेट" पर क्लिक करें।
- उपभोक्ता को इंटरनेट बैंकिंग पोर्टल की स्क्रीन पर दिखने वाले विवरणों जैसे अकाउंट का प्रकार और ब्रांच का स्थान की पुष्टि करने की आवश्यकता होती है और "कन्फर्म" पर क्लिक करके इसे निश्चित करना पड़ता है।
- बैंक उपभोक्ता के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक सिक्युरिटी पासवर्ड भेजता है जिसे "हाई सिक्युरिटी पासवर्ड" कहा जाता है। उपभोक्ता को इस सिक्युरिटी पासवर्ड को दी गए फील्ड में डालना होता है। इसे एंटर करने के बाद उपभोक्ता "कन्फर्म" पर क्लिक करके आगे बढ़ सकता है।
- सही पासवर्ड एंटर करने के बाद "एटीएम कार्ड हेज़ बीन एक्टीवेटेड सक्सेसफुली/ एटीएम कार्ड सफलतापूर्वक सक्रिय हो गया है", इस मैसेज के द्वारा एसबीआई इंटरनेट बैंकिंग सुविधा इसकी पुष्टि करती है।
- एसबीआई के अनुसार नए एटीएम कार्ड को एक्टीवेट करने के बाद ही इसका उपयोग किया जा सकता है। एटीएम कार्ड धारक को कार्ड से ट्रांजेक्शन प्रारंभ करने के लिए एक पिन/PIN जनरेट करना पड़ता है। इसके बाद उपयोगकर्ता को एटीएम कार्ड के लिए PIN/पिन जनरेट करना पड़ता है। एसबीआई के अनुसार यह ऑनलाइन सेवा, एसएमएस सेवा, आईवीआर इंटरेक्टिव वॉइस रिस्पांस सर्विस या बैंक की ब्रांच (शाखा) आदि माध्यमों द्वारा किया जा सकता है।
पोर्टल आपको दो विकल्प देता है
नेट बैंकिंग पोर्टल के माध्यम से SBI के नए एटीएम कार्ड को कैसे एक्टीवेट करें
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?



Click it and Unblock the Notifications