किसान विकास पत्र (केवीपी) इंडिया पोस्ट द्वारा प्रस्तावित 9 छोटी बचत योजनाओं में से एक है। वर्तमान में KVP में निवेश करने पर आपको 7.7 प्रतिशत का रिटर्न प्राप्त होता है।
किसान विकास पत्र (केवीपी) इंडिया पोस्ट द्वारा प्रस्तावित 9 छोटी बचत योजनाओं में से एक है। वर्तमान में KVP में निवेश करने पर आपको 7.7 प्रतिशत का रिटर्न प्राप्त होता है। केवीपी खाते में जमा धन पर ब्याज वार्षिक आधार पर एकत्रित की जाती है। इंडिया पोस्ट की वेबसाइट - indiapost.gov.in के मुताबिक केवीपी छोटी बचत योजना पर 7.7 फीसदी की वार्षिक रिटर्न 31 दिसंबर, 2018 को समाप्त तिमाही के लिए लागू है। इंडिया पोस्ट के अनुसार, किसान विकास पत्र में निवेश किया गया पैसा 112 महीने (नौ साल और चार महीने) की अवधि में दोगुना हो गया है, जिसका नेटवर्क देश के 1.5 लाख से अधिक डाकघरो में है।
आपको पोस्ट ऑफिस के किसान विकास पत्र में 2018 में निवेश से पहले 10 चीजें जानने की जरूरत है:
1. मिनिमम बैलेंस की जरुरत
पोस्ट ऑफिस में किसान विकास पत्र खाता खोलने के लिए न्यूनतम 1000 रुपए तक जमा करने होंगे। निवेशक निवेश के एि 1000 के गुणक के तौर पर कितनी भी राशि का निवेश कर सकते हैं।
2.अधिकतम राशि की अनुमति
पोस्ट ऑफिस के किसान विकास पत्र योजना के तहत निवेश के लिए खाते में कोई अधिकतम राशि तय नहीं की गई है।
3. किसान विकास पत्र खाता कौन खोल सकता है
किसान विकास पत्र का सर्टिफिकेट तीन मोड में खरीदा जा सकता है: कोई भी वयस्क खुद के लिए, बच्चे के स्थान पर कोई भी वयस्क, या फिर दो वयस्कों द्वारा। इसका मतलब यह हुआ कि इसमें व्यक्तिगत और संयुक्त दोनों रुप से खाता खोला जा सकता है।
4. किसान विकास पत्र के लिए कहां निवेश करें
इंडिया पोस्ट की वेबसाइट के अनुसार आप किसान विकास पत्र का सर्टिफिकेट देश के किसी भी पोस्ट ऑफिस की शाखा से खरीद सकते हैं।
5. नॉमिनेशन
केवीपी खाता नामांकन सुविधा का समर्थन करता है, और दो व्यक्तियों या डाकघरों के बीच स्थानांतरित किया जा सकता है।
6. पोस्ट ऑफिस की वेबसाइट के अनुसार किसान विकास पत्र सर्टिफिकेट के जारी होने के डेढ़ या दो साल बाद इसे रद्द किया जा सकता है।
7. किसान विकास पत्र और अन्य छोटी बचत योजनाओं पर लागू ब्याज दरें सरकार द्वारा तिमाही आधार पर संशोधित की जाती हैं।
8. इस साल की शुरुआत में, सरकार ने किसान विकास पत्र पर ब्याज दर में 0.4 प्रतिशत की वृद्धि की, और परिपक्वता अवधि छह महीने तक घटा दी है।
9. दूसरे शब्दों में कहें तो, किसान विकास पत्र में परिपक्वता की अवधि पर आपका धन दोगुना हो गया है, जो निवेश की तारीख से नौ वर्ष और चार महीने दूर है।
10. केवीपी में ब्याज की गणना वार्षिक आधार पर की जाती है, जैसे कि सार्वजनिक भविष्य निधि (पीपीएफ), राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी) और सुकन्या समृद्धि जैसी छोटी बचत योजनाएं में होता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications