आम लोगों को बेहतर इलाज मुहैया कराने की दिशा में केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत के बाद एक और बड़ी पहल की है।
आम लोगों को बेहतर इलाज मुहैया कराने की दिशा में केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत के बाद एक और बड़ी पहल की है। इसके तहत अब आम आदमी भी सिर्फ 10 रुपए में इम्पलाई स्टेट इन्श्योरेंस कॉरपोरेशन यानी ईएसआईसी के अस्पतालों में इलाज करा सकेगा।
बता दें कि श्रम मंत्रालय ने राज्य कर्मचारी बीमा निगम ईएसआईसी के अस्पतालों को आम लोगों के लिए भी खोलने का एलान किया है। अब इन अस्पतालों में उन लोगों को भी सस्ता इलाज मिल सकेगा, जो ईएसआई के दायरे में नहीं आते।
ईएसआईसी की 5 दिसंबर को हुई 176वीं बैठक
हांलाकि श्रम मंत्रालय के बयान के अनुसार श्रम मंत्री संतोष कुमार गंगवार की अध्यक्षता में ईएसआईसी की 5 दिसंबर को हुई 176वीं बैठक में यह निर्णय किया गया। बयान के अनुसार इस निर्णय से आम लोगों को सस्ती दर पर चिकित्सा सेवा लेने में काफी मदद मिलेगी। साथ ही इससे ईएसआईसी अस्पताल संसाधनों का पूर्ण उपयोग सुनिश्चित हो सकेगा।
किसानों की आय 2020 तक दोगुनी करने का लक्ष्य ये भी पढ़ें।
मात्र 10 रुपये में डॉक्टर को दिखा सकेंगे
इसके लिए लोगों को बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) में परामर्श के लिए 10 रुपये और अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में केंद्र सरकार की स्वास्थ्य सेवा पैकेज दर का 25 प्रतिशत बतौर शुल्क देना होगा। साथ ही ईएसआईसी पायलट प्रोग्राम के आधार पर शुरुआती एक साल के लिए वास्तविक दर पर औषधि भी उपलब्ध कराएगा।
मोदी सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, एनपीएस में देगी अब 14% योगदान ये भी पढ़ें।
आईएसआईसी देशभर में 150 से ज्यादा अस्पताल
बता दें कि ईएसआईसी देश भर में 150 से अधिक अस्पताल और करीब 17,000 बिस्तर हैं। बयान के अनुसार ईएसआईसी के कुछ अस्पतालों में विशेषज्ञ डाक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए विभिन्न विभागों में अनुबंध आधार पर पूर्णकालिक कर्मचारी नियुक्त करने को भी मंजूरी दी गई।
5200 से ज्यादा लोंगों की होगी नियुक्ति
इस बात की जानकारी दें कि मंत्रालय ने बताया कि ईएसआईसी में सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, बीमा चिकित्सा अधिकारी ग्रेड-दो, जूनियर इंजीनियर, शिक्षक, पैरामेडिकल व नर्सिंग कैडर, यूडीसी (अपर डिवीजन क्लर्क) और स्टेनोग्राफर समेत अन्य पदों पर कुल 5,200 लोगों को भर्ती करने की प्रक्रिया जारी है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications