नई दिल्ली। लोग करोड़पति (Crorepati) बनना चाहते हैं और निवेश भी करते हैं, लेकिन अक्सर बन नहीं पाते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है कि कई जगह रिटर्न सुनिश्चि नहीं होता है और कई जगह ज्यादा रिस्क होने के चलते लोग निवेश (investment) से बचते हैं। लेकिन एक जगह ऐसी है जहां निवेश करके करोड़पति (Crorepati) बना जा सकता है और इस निवेश पर सुरक्षा की सरकारी गारंटी भी होती है। पोस्ट ऑफिस (post Office) ऐसी जगह है जहां सरकारी गारंटी के साथ करोड़पति बना जा सकता है। देश में पोस्ट ऑफिस (Post Office) अकेली जगह है जहां जमा (Deposit) की सुरक्षा (security) की पूरी गारंटी (guarantee) भारत सरकार देती है। निवेश की ऐसी सुरक्षा बैंक में भी नहीं होती है। पोस्ट ऑफिस (post Office) में कई सारी जमा की योजनाएं हैं। इनमें निवेश करके करोड़पति (Crorepati) बना जा सकता है।
पोस्ट ऑफिस (Post Office) की पीपीएफ (PPF) योजना
पीपीएफ (PPF) अकाउंट शुरू में 15 साल के लिए खोला जाता है। यह पोस्ट आफिस (Post Office) के अलावा बैंकों (Bank) की चुनी हुई शाखाओं में खोला जा सकता है। इस अकाउंट में साल में एक बार और अधिकतम 12 बार निवेश किया जा सकता है। साल में एक बार में न्यूनतम 500 रुपये का निवेश और अधिकतम 1.5 लाख रुपये का निवेश किया जा सकता है। इस अकाउंट में ब्याज दरें सरकार समय समय पर तय करती है और इस समय पीपीएफ (PPF) में 8 फीसदी ब्याज मिल रहा है।
बनाएं निवेश की योजना
पीपीएफ (PPF) में हर साल 1.5 लाख रुपये का निवेश किया जा सकता है। इस पैसे को अगर महीने के हिसाब से देखा जाए तो यह 12500 रुपये महीना होता है। अगर कोई व्यक्ति पीपीएफ (PPF) अकाउंट में हर माह 12500 रुपये का निवेश 15 साल तक करें तो यह करीब 43 लाख रुपये हो जाएगा।
निवेश की योजना एक नजर में
-हर माह करें 12500 रुपये का पीपीएफ (PPF) में निवेश
-15 साल तक जारी रखें यह निवेश
-अभी मिल रहा है 8 फीसदी ब्याज
-15 साल में तैयार हो जाएगा 43 लाख रुपए का फंड
बनाएं निवेश की योजना
पीपीएफ (PPF) में हर साल 1.5 लाख रुपये का निवेश किया जा सकता है। इस पैसे को अगर महीने के हिसाब से देखा जाए तो यह 12500 रुपये महीना होता है। अगर कोई व्यक्ति पीपीएफ (PPF) अकाउंट में हर माह 12500 रुपये का निवेश 15 साल तक करें तो यह करीब 43 लाख रुपये हो जाएगा।
आगे क्या करें
अब इस तैयार हुए 43 लाख रुपये के फंड का समझदारी से पोस्ट ऑफिस (Post Office) में ही फिर से निवेश करें। इसके लिए पोस्ट ऑफिस (Post Office) की टाइम डिपाजिट (Post Office Time Deposit Account) (TD) योजना का चुनाव करें। यहां पर 1 से लेकर 5 साल तक के लिए पैसा FD की तरह जमा हो सकता है जिस पर 5 साल के लिए इस समय 7.8 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। इस ब्याज दर से 43 लाख रुपये का निवेश 5 साल में 62.59 लाख रुपये का बन जाएगा। इसके बाद अगर इस 62.59 लाख रुपये का फिर से 5 साल के लिए टाइम डिपाजिट (Post Office Time Deposit Account) (TD) में निवेश कर दिया जाए तो यह फंड 91.13 लाख रुपये यानी करीब एक करोड़ रुपये का फंड तैयार हो जाएगा, जिससे आप करोड़पति (Crorepati) हो जाएंगे।
कहां होती है निवेश में गलती
ज्यादातर लोग पीपीएफ (PPF) में इनकम टैक्स (Income Tax) बचाने के लिए जितनी जरूरत हो उतना ही निवेश करते हैं। जानकारों की राय में यह तरीका ठीक नहीं है. यह अकाउंट कंपाउंडिड रिटर्न देता है, इसके चलते यहां पर प्रभावी ब्याज दर थोड़ा ज्यादा हो जाती है। यह अन्य बचत योजनाओं से काफी अलग योजना है, इसलिए इसमें लोगों को साल में 1.5 लाख रुपये जमा करके अधिकतम फायदा उठाना चाहिए। इसके अलावा कई लोग इस अकाउंट से बीच में पैसे निकाल लेते हैं। जानकारों की राय में अगर बहुत ज्यादा जरूरत न हो तो पीपीएफ (PPF) से पैसे निकालने से बचना चाहिए। जानकारों की अगर इन बातों को लोग मानेंगे तो आसानी करोड़पति (Crorepati) बन सकेंगे।
पीपीएफ (PPF) की पूरी जानकारी
-पीपीएफ (PPF) अकाउंट 100 रुपये से खोला जा सकता है।
-बाद में इसमें हर साल न्यूनतम 500 रुपये जमा करना जरूरी है।
-यह अकाउंट सिंगल नाम से खोला जा सकता है, और इसमें नॉमिनी बनाया जा सकता है।
-यह अकाउंट पोस्ट ऑफिस (Post Office) से बैंक और बैंक से पोस्ट ऑफिस (Post Office) में ट्रांसफर कराया जा सकता है।
-इसके अलावा यह एक बैंक से दूसरे बैंक में भी ट्रांसफर हो सकता है।
-इस अकाउंट में जमा पैसे पर इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत छूट मिलती है।
-यह अकाउंट बीच में बंद नहीं किया जा सकता है, लेकिन 7वें साल के बाद से इसमें पैसा निकालने की सुविधा मिलती है।
-इसके अलावा इस अकाउंट में जमा के अगेंस्ट में लोन भी लिया जा सकता है। लोन की यह सुविधा खाता शुरू होने के तीसरे साल से मिलती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

8th Pay Comission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग को लेकर अपडेट! सैलरी बढ़ेगी या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications