Sovereign Gold Bond : अगर आप ऐसा गोल्ड खरीदना चाहते हैं जिसको खरीदने पर ब्याज की आमदनी भी और इसको कोई चुरा भी न सके। वहीं इसके अलावा इस निवेश पर भारत सरकार की गारंटी भी हो, तो ऐसा निवेश का मौका आ गया है। सॉवरेन गोल्ड बांड (Sovereign Gold Bond) निवेश के आज से खुल गया है और इसमें 8 फरवरी तक निवेश किया जा सकता है। गोल्ड में निवेश का यह मौका ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से उपलब्ध है। अगर आप सॉवरेन गोल्ड बांड (Sovereign Gold Bond) के लिए ऑनलाइन भुगतान करते हैं तो हर 1 ग्राम पर आपको 50 रुपये की छूट मिलेगी।

किस रेट पर होगा निवेश
सॉवरेन गोल्ड बांड (Sovereign Gold Bond) का इस बार प्राइज 3326 रुपये प्रति ग्राम तय किया गया है। इसमें ऑनलाइन पेमेंट करने वालों को 50 रुपये की छूट मिलेगी। ऐसे में उन लोगों को यह 3276 रुपये प्रति ग्राम पड़ेगा।
निवेश कैसे करें?
-सॉवरेन गोल्ड बांड (Sovereign Gold Bond) जारी करने वाली एजेसियों में नामित बैंक, एनबीएफसी, पोस्ट ऑफिस और इसके एजेंट के अलावा ऑनलाइन भी निवेश किया जा सकता है।
-सॉवरेन गोल्ड बांड (Sovereign Gold Bond) के बारे में खास बातें
-सॉवरेन गोल्ड बांड (Sovereign Gold Bond) डीमैट और पेपर दोनों रूपों में लिया जा सकता है।
-सॉवरेन गोल्ड बांड (Sovereign Gold Bond) की न्यूनतम अवधि 5 से 7 साल है।
-सॉवरेन गोल्ड बांड (Sovereign Gold Bond) में निवेशित राशि और इस पर मिलने वाले ब्याज पर सॉवरेन गारंटी होती है।
-घोषित ब्याज दर और जमा (अक्रूड) दोनों पर को लोन के लिए जमानत के रूप में उपयोग किया जा सकता है।
-इसके अलावा, यदि किसी निवेशक की इच्छा सॉवरेन गोल्ड बांड (Sovereign Gold Bond) ls जल्दी बाहर निकलने की है तो वह इनको स्टॉक एक्सचेंजों में बेचने की अनुमति होती है।
-सॉवरेन गोल्ड बांड (Sovereign Gold Bond) में कैपिटल गेन्स टैक्स उस तरह से लागू होता है जैसे फिजिकल गोल्ड के मामले में होता है।
कैसे रिडीम कर सकते हैं सॉवरेन गोल्ड बांड (Sovereign Gold Bond)
मेच्योर होने पर सॉवरेन गोल्ड बांड (Sovereign Gold Bond) का भुगतान रुपयों में किया जाता है। सॉवरेन गोल्ड बांड (Sovereign Gold Bond) पर ब्याज दर की गणना निवेश करते समय गोल्ड की वैल्यू के हिसाब से की जाती है। अगर गोल्ड की कीमत निवेश करते समय जो कीमत थी, उससे कम हो गई होती है, या किसी दूसरे कारण से कम होती है, तो डिपॉजिटर को बांड को तीन या इससे अधिक साल के लिए बांड का समय बढ़ाने का विकल्प दिया जाएगा। याद रखें, कीमत के बढ़ने से फायदा और गिरने से हानि से जुड़े खतरे निवेशक को उठाने होंगे।
सॉवरेन गोल्ड बांड (Sovereign Gold Bond) के बारे में 10 जरूरी बातें
1. सॉवरेन गोल्ड बांड (Sovereign Gold Bond) कौन जारी करता है?
-सॉवरेन गोल्ड बांड (Sovereign Gold Bond) भारत सरकार की ओर से भारतीय रिजर्व बैंक के जारी किया जाता है।
2. सॉवरेन गोल्ड बांड (Sovereign Gold Bond) कहां से खरीद सकते हैं?
-खुदरा निवेशक बैंकों, नामित डाकघरों, स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया और स्टॉक एक्सचेंज एनएसई और बीएसई के माध्यम से सॉवरेन गोल्ड बांड (Sovereign Gold Bond) खरीद सकते हैं।
3. सॉवरेन गोल्ड बांड (Sovereign Gold Bond) खरीदने के लिए कौन योग्य?
-व्यक्तियों, एचयूएफ (हिंदू अविभाजित परिवार), ट्रस्ट, विश्वविद्यालय और धर्मार्थ संस्थान जैसे निवासी संस्थाएं सॉवरेन गोल्ड बांड (Sovereign Gold Bond) खरीदने के लिए पात्र हैं।
4. मिनिमम निवेश?
सॉवरेन गोल्ड बांड (Sovereign Gold Bond) 1 ग्राम सोने के गुणक में होता है जो कि निवेश के लिए मिनिमम मात्रा है।
5. सॉवरेन गोल्ड बांड (Sovereign Gold Bond) में अधिकतम निवेश?
-एक वित्तीय वर्ष में व्यक्तियों और एचयूएफ के मामले में एक ग्राहक को अधिकतम 4 किलोग्राम निवेश की अनुमति दी जाती है। ट्रस्ट और वित्तीय वर्ष के समान इकाइयों के मामले में निवेश की ऊपरी सीमा 20 किलोग्राम है।
कुछ और जरूरी बातें
6. परिपक्वता अवधि?
-सॉवरेन गोल्ड बांड (Sovereign Gold Bond) 8 साल की परिपक्वता अवधि के साथ आता है। ब्याज भुगतान तिथियों पर निवेशक को पांचवें, छठे और सातवें वर्ष में बॉन्ड से बाहर निकलने का मौका मिलता है।
7. सॉवरेन गोल्ड बांड (Sovereign Gold Bond) को लेने की कीमत?
-सब्सक्रिप्शन अवधि से पहले सप्ताह के आखिरी तीन कार्य दिवसों के लिए इंडस्ट्री बॉडी आईबीजेए (इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन) द्वारा प्रकाशित सोने की कीमतों (99.9 प्रतिशत शुद्धता) के औसत के आधार पर कीमत तय की जाएगी। डिजिटल माध्यम से भुगतान करने वाले ऑनलाइन ग्राहकों के लिए ईशू प्राइस यानी जारी करने की कीमत 50 रुपये प्रति ग्राम कम होगी।
8. ब्याज दर?
-सॉवरेन गोल्ड बांड (Sovereign Gold Bond) के बदले 2.5 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है, अर्ध्यवार्षिक आधार पर दिया जाता है।
9. इनकम टैक्स में कितना फायदा?
-सॉवरेन गोल्ड बांड (Sovereign Gold Bond) निवेश पर ब्याज आयकर अधिनियम, 1961 (1961 का 43) के तहत कर योग्य है। हालांकि, किसी व्यक्ति को एसजीबी (SGB) के रिडेम्प्शन पर उत्पन्न पूंजीगत लाभ कर छूट दी गई है।
10. सॉवरेन गोल्ड बांड (Sovereign Gold Bond) के लिए जरूरी दस्तावेज?
-वित्त मंत्रालय ने कहा है कि भौतिक सोने की खरीद के लिए लागू मानदंड सॉवरेन गोल्ड बांड (Sovereign Gold Bond) पर भी लागू होंगे। केवाईसी दस्तावेज जैसे मतदाता आईडी, आधार कार्ड / पैन या टीएएन / पासपोर्ट की आवश्यकता होगी। प्रत्येक आवेदन के साथ आयकर विभाग द्वारा निवेशक को जारी किए गए 'पैन नंबर' के साथ होना चाहिए।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications