नई दिल्ली। वैलंटाइंस डे (valentines day) युवाओं के लिए जहां प्यार के इजहार का दिन माना जाता हैं, लेकिन अब यह कारोबारी दिन भी बनता जा रहा है। दुनियाभर में वैलंटाइंस डे (valentines day) पर कारोबारी इस दिन को कमाई का मौका मानने लगे हैं। सिर्फ अमेरिका की बात करें तो पिछले साल 14 फरवरी के वैलंटाइंस डे (valentines day) वाले दिन यहां करीब 22 अरब डॉलर का कारोबार हुआ है। इस प्रकार औसतन इस दिन औसतन हर व्यक्ति ने 162 डॉलर खर्च किए। हालांकि भारत में वैलंटाइंस डे (valentines day) के कारोबार के कोई आधिकारिक आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन 2015 में ऐसोचेम के एक सर्वे में पता चला था कि उस वर्ष वैलंटाइंस डे (valentines day) के मौके पर 22 हजार करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था। इसी आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल करीब 30 हजार करोड़ रुपये के कारोबार हो सकता है।

फूलों का कारोबार और निर्यात बाजार
वैलंटाइंस डे (valentines day) अब प्यार करने वालों से ज्यादा कारोबारी लोगों की पसंद का दिन बन गया है। इस दिन कई क्षेत्रों में कारोबार में काफी बढ़त दर्ज की जाती है, जिसमें से एक है फूलों का कारोबार। जानकारों के अनुसार पूरे साल में फूलों का जितना निर्यात कारोबार होता है उसका करीब आधा करोबार वैलंटाइंस डे (valentines day) के चलते फरवरी माह में ही हो जाता है। उम्मीद है कि इस साल फरवरी में करीब 30 करोड़ रुपये के फूलों का निर्यात हो सकता है। इसके अलावा भी वैलंटाइंस डे (valentines day) पर कई अन्य वस्तुओं का कारोबार जमकर होता है।
फूलों के निर्यात के आंकड़े
2017 में 19 करोड़ रुपये के फूलों का निर्यात हुआ।
2018 23 करोड़ रुपये के फूलों का निर्यात हुआ।
2019 30 करोड़ रुपये के फूलों का निर्यात हुआ। हालांकि यह आंकड़ा अभी अनुमानित है।
वैलंटाइंस डे (valentines day) के प्रचलित उपहार के रेट
-चॉकलेट गिफ्ट पैक 70 रुपये से 599 रुपये तक में
-होम डेकोरेशन 150 रुपये से 500 रुपये तक में
-सॉफ्ट ट्वायज 50 रुपये से 599 रुपये तक में
-आर्चीज गिफ्ट बॉक्स 200 रुपये से 1100 रुपये तक में
-मग टेडीज 170 रुपये से 499 रुपये तक में
-कुशन 150 रुपये से 555 रुपये तक में
-परफ्यूम 550 रुपये से 3500 रुपये तक में
-वॉच 350 रुपये से 3050 रुपये तक में
-आटिफिशियल ज्वेलरी 200 रुपये से 1550 रुपये तक में
वैलंटाइंस डे (valentines day) पर एसोचैम का अनुमान
एसोचैम की इस रिपोर्ट के अनुसार इस साल वैलंटाइंस डे (valentines day) सप्ताह के दौरान पिछले साल के मुकाबले 40 प्रतिशत अधिक खरीदारी होगी। पिछले साल करीब 16,000 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ था, लेकिन इस बार आर्थिक स्थिति कुछ बेहतर रहने, लोगों की खर्च करने की क्षमता बढ़ने और युवा जोड़ों में उत्साह होने से पिछले सारे रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद है। यही नहीं इस साल ऑनलाइन खरीदारी का भी काफी जोर रहने की उम्मीद है। ऑनलाइन खरीदारी कुल खरीदारी का 32 प्रतिशत रहने का अनुमान है जबकि पिछले साल 20.5 प्रतिशत खरीदारी ही ऑनलाइन की गई थी। एसोचैम ने इस संबंध में संगठित क्षेत्र की खुदरा कंपनियों और ऑनलाइन विक्रेता कंपनियों में करीब 600 कंपनियों से बातचीत की, जिसमें वैलंटाइंस डे (valentines day) खरीदारी को लेकर अच्छी प्रतिक्रिया सामने आई है।
अमेरिका में वैलंटाइंस डे (valentines day) खरीदारी के आंकड़े
अमेरिका में भी वैलंटाइंस डे (valentines day) पर खूब खरीदारी होती है। औसत हर साल वैलंटाइंस डे (valentines day) खरीदारी पर अमेरिकी करीब 162 डालर खर्च करते हैं। मार्केट रिसर्च फर्म IBIS वर्ल्ड के अनुसार, पिछले साल वैलंटाइंस डे (valentines day) की बिक्री 17.6 बिलियन डॉलर की रही थी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications